नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना है। इस स्कीम के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश की गरीब कन्याओं के उज्जवल भविष्य के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस का लाभ राज्य में सभी गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / परिवार की कन्याएं उठा सकेंगी। स्कीम के तहत राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र कन्याओं के परिवार को 51000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही बालिका के जन्म के समय 11000 रूपए भी माता पिता को प्रदान किये जाएंगे। ये सहायता राशि कन्या के जन्म से लेकर उस के इंटर पास करने तक किश्तों में प्रदान की जाएगी। नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के बारे में अधिक जानने के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आप को Gaura Devi Kanya Dhan Yojana से संबंधित सभी जानकारी देंगे। योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, इस से होने वाले लाभ इत्यादि के बारे में हम इस लेख में बताएंगे। कृपया जानने के लिए आप हमारे लेख को पूरा पढ़ें।
Article Contents
नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 क्या है ?
Nanda Gaura Devi Kanya Dhan Yojana उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश की कन्याओं हेतु चलायी गयी योजना है। जिस में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली कन्याओं को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सामान्य श्रेणी से लेकर अनुसूचित जाती , अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाली कन्याओं तक को लाभ मिलेगा। कृपया ध्यान दें सामान्य वर्ग की वो कन्याएं ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगी जो बीपीएल परिवार से होंगी। नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत बालिकाओं के जन्म के समय 11000 रूपए बालिका के माता पिता को दिए जाएंगे। इस के बाद इंटर की परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद 51000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। ये सहायता राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
इस योजना की शरुआत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा जनवरी 2018 में की गयी थी। आप की जानकारी के लिए बता दें की ये स्कीम उत्तराखंड में 1 जुलाई 2017 के पहले से चल रही 2 योजनाओं को मिलाकर तैयार की गयी है। इस से पहले ये योजना “नंदा देवी कन्या धन योजना ” और “गौरा देवी कन्या योजना “ के नाम से जानी जाती थी , जिसे बाद में एक कर दिया गया है।
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2022 highlights
योजना का नाम | नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना |
राज्य का नाम | उत्तराखंड |
संबंधित विभाग | समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड |
योजना की शुरुआत | पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा जनवरी 2018 में |
उद्देश्य | राज्य की गरीब कन्याओं को |
लाभ | 51000 रूपए |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार की योजना |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना रजिस्ट्रेशन
नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के उद्देश्य
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana को शुरू करने का उद्देश्य प्रदेश में सभी कन्याओं को सुरक्षित भविष्य देना है। इस योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिस से बालिका के जन्म के समय से लेकर उसके विवाह तक के व्यय में सहायता मिल सके। इतना ही नहीं बालिका को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उस के इंटर पास होने पर सरकार द्वारा 51,000 रूपए उसके बैंक खाते में डाले जाएंगे। कुल मिलाकर इस योजना का उद्देश्य कन्या को आत्मनिर्भर बनाना भी है। जन्म के समय मिलने वाले 11000 रूपए की आर्थिक सहायता से बच्ची के साथ होने वाले भेदभाव को कम करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश में लड़के और लड़कियों के लिंगानुपात को भी सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना के तहत उत्तराखंड राज्य की सभी गरीब कन्याओं के उज्जवल भविष्य के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस स्कीम के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश की कन्याओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उनके इंटर की परीक्षा को पास करने के बाद 51000 रूपए की धनराशि प्रदान करेगी।
- 51000 रूपए की धनराशि को फिक्स्ड डिपाजिट के रूप में जमा करवाया जाएगा जिसे लाभार्थी 5 वर्ष के बाद लगभग 75000 रूपए की धनराशि प्राप्त कर सकती है।
- बालिका के जन्म के अवसर पर सरकार द्वारा 11000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- Gaura Devi Kanya Dhan Yojana के माध्यम से बालिका के जन्म के अनुपात को बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।
- कन्या भ्रूण हत्या और बालिकाओं के कुपोषण सम्बन्धी समस्याओं को भी खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।
- अभी तक नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत कुल पंजीकृत विद्यालयों की संख्या 2699 तक (अगस्त 2021 में ) पहुंच चुकी है।
- योजना के तहत अभी तक (अगस्त 2021 में) कुल आवेदनों की संख्या 32870 है।
- इस योजना के माध्यम से बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की ये हैं पात्रता
इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए ये आवश्यक है की आप इस योजना के तहत पंजीकृत हों। इस के लिए आप को Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Application Form को भरना होगा। साथ ही इस स्कीम के लिए निर्धारित की गयी कुछ पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। आगे हम सभी पात्रता शर्तें बता रहे हैं। कृपया आवेदन पूर्व इन्हे अवश्य पढ़ लें।
- आवेदिका उत्तराखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली बालिका एससी, एसटी, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग (जो गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवार से संबंधित हो ) से होनी चाहिए।
- आवेदिका 12 वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होनी चाहिए। या फिर १२वीं की छात्रा होनी चाहिए।
- जो बालिकायें केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त संसथान से पढाई कर रही हैं वो सभी कन्याएँ इस योजना के तहत लाभ ले सकती हैं।
- आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ,अगर वो शहरी क्षेत्र से है तो कुल 21206 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका अगर ग्रामीण क्षेत्र से है तो उसके परिवार की कुल वार्षिक आय 15976 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- बीपीएल परिवार से कुल 2 बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- कन्या को योजना का लाभ अविवाहित रहने तक ही मिलेगा।
- अनुदान स्वीकृति के वर्ष 1 जुलाई तक कन्या की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कोई भी कन्या जो पार्ट टाइम या फुल टाइम कहीं एम्प्लॉयड हो तो वो इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होगी।
ये हैं आवश्यक दस्तावेज
योजना के अंतरगत आवेदन करने के लिए आप को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत पड़ सकती है। आगे इस लेख में हम आप को सभी जरुरी दस्तावेजों की एक सूची प्रदान कर रहे हैं। आप इस योजना में आवेदन से पूर्व इस सूची को देख सकते हैं।
- आवेदिका का आधार कार्ड
- परिवार का राशन कार्ड (बीपीएल का राशन कार्ड )
- छात्रा की 3 फोटो
- अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति का राजस्व विभाग द्वारा प्रदत्त जाती प्रमाण पत्र
- परिवार रजिस्टर की नक़ल
- इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अंकतालिका
- आयु संबंधी प्रमाण पत्र (हाई स्कूल की अंकतालिका के अनुसार )
- वार्षिक आय प्रमाण पत्र /बीपीएल क्रमांक
- अविवाहित होने का प्रमाण ( ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित )
- मोबाइल नंबर (बालिका या अभिभावक में से किसी का भी )
- ईमेल आईडी (वैकल्पिक )
- एफडीआर फॉर्म हस्ताक्षर सहित
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana में आवेदन ऐसे करें
नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आप को इस योजना में आवेदन करना होगा। लेख में हम आवेदन की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इस के लिए आप यहाँ दी जा रही आवेदन प्रक्रिया को अपना सकते हैं।
- नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 में आवेदन के लिए आप को सबसे पहले इस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आप की सुविधा के लिए हम यहाँ डायरेक्ट लिंक प्रदान कर रहे हैं। कृपया यहाँ क्लिक करें।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ आप को विद्यार्थी खंड का अनुभाग दिखेगा।
- अब आप को इस अनुभाग के अंतर्गत दिए गए आवेदन पत्र पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा, जहाँ आप आवेदन पत्र देख सकते हैं।
- अब आप को इसे डाउनलोड कर लेना है। प्रिंट करने के बाद इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा।
- यहाँ आप को आवेदिका का नाम, विद्यालय का नाम, माता पिता का नाम व उनका व्यवसाय, जाति, बीपीएल कार्ड से संबंधित जानकारी, माता -पिता की आय का प्रमाण पत्र इत्यादि ऐसे ही सभी अन्य आवश्यक जानकारियां भरनी होगी।
- जब सभी जानकारी भर चुके हों तो आप को योजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तवेजों को भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
- इसके बाद आप नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन फॉर्म को अपने स्कूल में जमा करवा सकते हैं। या फिर इसे आप डीपीओ ऑफिस में जमा कर दें।
- इस तरह से आप की आवेदन की प्रक्रिया पूरी होती है।
आवेदन की स्थिति ऐसे चेक करें
- सबसे पहले नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उस के बाद आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- होम आगे पर आप को सामने कुछ विकल्प दिखेंगे। इनमे से आप को आवेदनों की वर्तमान स्थिति जानें पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को कुछ आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी।
- सबसे पहले आप को अपने जिले और ब्लॉक का चयन करना है , उसके बाद अपने स्कूल का चयन करें।
- इसके बाद आप छात्रवृत्ति आवेदन संख्या को भरें। फिर कैप्चा कोड को भरने के बाद खोजें पर क्लिक कर दें।
- इस के बाद आप के सामने आप के आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
- इस तरह से आपकी आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
पंजीकृत स्कूलों की सूची ऐसे देखें
- सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ आप को स्कूल खण्ड के अनुभाग पर जाना होगा।
- इस अनुभाग के तहत दिए गए विकल्पों में से आप को पंजीकृत स्कूलों की सूची पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला खुलेगा। यहाँ आप को अपने जिले का ड्राप डाउन मेनू से चयन करना होगा।
- चयन करते ही आप के सामने जिले के सभी पंजीकृत स्कूलों की सूची आ जाएगी।
- इस तरह से आप की यह प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।
नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना से सम्बन्घित प्रश्न उत्तर
इस योजना का लाभ उत्तराखंड की कन्याओं को मिलेगा। इसमें सभी गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की कन्याओं को लाभ मिल सकता है।
इस योजना के तहत उन्हें जन्म के समय और इंटर पास करने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। ये धनराशि डायरेक्ट उनके बैंक खाते में जाएगी।
इस योजना में बालिका के जन्म के समय 11000 रूपए की आर्थिक सहायता माता पिता को दी जाएगी। और जब बालिका इंटर की परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेगी तब उसके बैंक खाते में लगभग 51000 रूपए की धनराशि भेजी जाएगी।
नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन फॉर्म को भरने के लिए आप को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आप होम पेज पर आवेदन पत्र के विकल्प को देख सकते हैं। उस पर क्लिक करने के बाद डाउनलोड कर लें। प्रिंट निकलकर पूरा भरें और अपने स्कूल या डीपीओ ऑफिस में जमा कर दें।
नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत आवेदन करने के लिए आप यहाँ दी गयी आधिकारिक वेबसाइट के लिंक के माध्यम से होम पेज पर जा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट – escholarship.uk.gov.in
हमने इस लेख में नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं की आप को इसमें दी गयी जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप इस से संबंधित कुछ अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप यहाँ दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे।