सेवायोजन पंजीकरण प्रक्रिया | एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करें

यहाँ हम आपको सेवायोजन पंजीकरण 2023 के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। सेवायोजन का लाभ बेरोजगार युवाओं को दिया जायेगा। उन युवाओं को जोकि अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर चुके हैं और रोजगार की तलाश में भटक रहें हैं ऐसे युवाओं को अपना Sewayojan Panjikaran 2023 अवश्य करा लेना चाहिए। एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन (Employment Registration) कराने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बारे में जानकारी प्राप्त होती रहती हैं और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।

सेवायोजन-पंजीकरण-कैसे-करें

यदि आप भी अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर चुके हैं और आपने अभी तक अपना सेवायोजन पंजीकरण नहीं कराया हैं तो जल्द से जल्द अपना सेवायोजन पंजीकरण करा लीजिये। हम आपको एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 2023 से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध कराएँगे और आपको एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में भी बताएँगे । यदि आप Employement Registration Online 2023 से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए और जानिये सेवायोजन पंजीकरण क्या हैं और कैसे अप्लाई किया जाता हैं ? अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे लेख से जुड़े रहिये।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सेवायोजन पंजीकरण 2023 क्या हैं ?

आज के टेक्नोलॉजी के समय में सेवायोजन पंजीकरण कराना बहुत सरल हो गया हैं। यह योजना युवाओं के लिए बहुत लाभदायक हैं। युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद रोजगार करने की अभिलाषा होती है। परन्तु उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं हो पाते हैं। पढ़ लिखकर भी युवाओं को बेरोजगारी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए उन युवाओं को जिन्होंने हाल ही में उच्च शिक्षा प्राप्त की हैं उन्हें अपना एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन 2023 करा लेना चाहिए। ताकि आपको बेरोजगारी जैसी स्थिति का सामना न करना पड़ें। सेवायोजन पंजीकरण कराने के लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नहीं हैं। आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से जैसे – एंड्राइड फ़ोन,लैपटॉप या कंप्यूटर द्वारा ही सेवायोजन पंजीकरण 2023 कर सकते हैं।

यह भी अवश्य जानिए

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2023

नरेगा का पेमेंट देखना है – नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023, MGNREGA

Sewayojan Panjikaran 2023 Highlights

यहां हम आपको एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी से आपको अवगत कराने जा रहे हैं। यदि आप भी इन मुख्य सूचनाओं के विषय में जानना चाहते हैं तो आप नीचे दी गयी सरणी के माध्यम से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। आइये देखते हैं –

आर्टिकल एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करें
विभाग श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
लाभर्थी सम्पूर्ण भारत के युवा
उद्देश्य रोजगार के अवसर प्रदान करना
शुल्क निःशुल्क
वर्तमान वर्ष 2023
आवेदन मोड ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.ncs.gov.in

सेवायोजन पंजीकरण 2023 के लाभ

यहाँ हम आपको सेवायोजन पंजीकरण कराने से होने वाले लाभों के बारे में बताने जा रहें हैं। यदि आपने अपना एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन करा लिया हैं तो आपको इससे होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक हैं ताकि आप इसका लाभ उठा सके। आइये जानते हैं Employement Registration कराने से क्या लाभ हैं –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • सेवायोजन पंजीकरण कराने से आपका नाम रोजगार ऑफिस में रजिस्टर्ड हो जाता हैं।
  • सेवायोजन में नाम पंजीकृत होने के बाद आपको एक रोजगार क्रमांक दिया जायेगा।
  • जब कभी भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए नियुक्ति की जाएगी यदि वह नौकरी आपकी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप होगी तो आपको सूचित कर दिया जायेगा।
  • यहाँ आपको विभिन्न प्रकार की नौकरियों के सूचनाएं मिलेगी आप अपनी इच्छानुसार नौकरी का चयन करें।
  • एम्प्लॉयमेंट एक प्रकार का रोजगार मेला हैं।
सेवायोजन पंजीकरण 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

सेवायोजन पंजीकरण 2023 कराने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती हैं। हम आपको इन सभी आवश्यक दस्तावेजों के बारे में सूचित करने जा रहें हैं। यदि आप भी Sewayojan panjikaran करना चाहते हैं तो आपको भी Employement Registration 2023 के साथ संलग्न होने वाले Important Documents के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। आइये जानते हैं एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन में कौन -कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे। ये इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स कुछ इस प्रकार हैं –

  • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड ,राशन कार्ड ,पहचान पत्र ,वोटर आईडी )
  • जाति प्रमाण पत्र
  • उच्च शिक्षा की मार्कशीट (हाई स्कूल ,इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन आदि )
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का का प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि है तो)
  • हस्ताक्षर

एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रोसेस 2023

Ministry Of Labour And Department द्वारा Central Government ने National Career Service (NCS) सम्पूर्ण भारत के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए शुरू की गयी हैं। हर राज्य के लिए अलग-अलग पोर्टल का निर्माण किया गया हैं। जिनके माध्यम से रोजगार पाने के इच्छुक व बेरोजगार युवा अपने राज्य संबंधी पोर्टल के माध्यम से अपना एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं। हम आपको सेवायोजन रजिस्ट्रेशन 2023 ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रोसेस कुछ आसान से स्टेप्स द्वारा बता रहें हैं। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आइये जानते हैं अप्लाई प्रोसेस इन स्टेप्स के माध्यम से –

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को संबंधित राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं –एम्प्लॉयमेंट-रजिस्ट्रेशन-ऑनलाइन
  • अब आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आपको नया रेजिस्टरट्रेशन के लिए sign up पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। एम्प्लॉयमेंट-रजिस्ट्रेशन-ऑनलाइन
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा। आप नीचे दी गयी पिक्चर के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। आइये देखते हैं –
    सेवायोजन-ऑनलाइन-रजिस्ट्रेशन
  • आपको इस फॉर्म में अपना नाम ,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी ,unique id और password भरना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड भी भरना होगा।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सब्मिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर ओटीपी भेजें का ऑप्शन आएगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • आपने जो नंबर फॉर्म में भरा हैं उसी नंबर पर आपको ओटीपी भेजा जायेगा। यह ओटीपी भरें
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आपको बहुत सी आवश्यक सूचनाओं के बारे में पूछा जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको विभिन्न प्रकार की सूचनाओं के बारे में पूछा जायेगा। इन सभी विकल्पों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही भरें, ताकि त्रुटि की कोई आशंका न रहें।
  • फॉर्म में नौकरी का प्रकार,सैलरी संबंधी जानकारी ,राज्य ,जिला ,स्थान का नाम ,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी,key skills, education level information अनेक सूचनाएं भरनी होगी।
  • फॉर्म के साथ मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड भी अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड भी भरना होगा। जैसे कि नीचे दी गयी इमेज में दर्शाया गया हैं। आइये देखते हैं –
    सेवायोजन-ऑनलाइन-पंजीकरण
  • सभी सूचनाएं भरने के बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • उम्मीदवार ध्यान दें यदि आपने पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराया हुआ हैं तो आपको दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं हैं। आप अपनी आईडी लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए आप को यूजर नेम ,पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने के बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा ।
  • हर राज्य की अप्लाई प्रोसेस अलग पोर्टल होने के कारण अलग अलग हो सकती हैं।

सेवायोजन पंजीकरण के लिए राज्यवार लिस्ट

भारत के सभी राज्यों में रोजगार पंजीकरण किये जा रहें हैं। यह प्रक्रिया नेशनल करियर सर्विस के तहत शुरू की गयी हैं। केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य भारत देश के प्रत्येक नागरिक को रोजगार प्रदान करना हैं। आजकल बहुत से युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद नौकरी की तलाश में भटकते रहते हैं परन्तु उन्हें किसी प्रकार के रोजगार का अवसर नहीं मिलता। फलस्वरूप वही युवा बेरोजगार कहलाता हैं और भ्रष्टाचार की राह पर चल पड़ता हैं। सरकार ने सभी युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए एम्प्लॉयमेंट पंजीकरण द्वारा रोजगार देने का फैसला किया हैं। एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहाँ सभी राज्यों के नाम और आधिकारिक लिंक उपलब्ध कराये गए हैं। आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच सकते हैं और अपना एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं। आइये जानते हैं किन किन राज्यों में सेवायोजन पंजीकरण किये जा रहें हैं –

क्र.सं राज्य का नाम सेवायोजन पंजीकरण
के लिए वेबसाइट लिंक
1आंध्र प्रदेश click here
2अरुणांचल प्रदेश click here
3असम click here
4बिहार click here
5छत्तीसगढ़ click here
6दिल्ली click here
7गुजरात click here
8गोवा click here
9हिमाचल प्रदेश click here
10हरियाणा click here
11झारखण्ड click here
12जम्मू एंड कश्मीर click here
13मध्य प्रदेश click here
14मणिपुर click here
15मेघालय click here
16महाराष्ट्र click here
17मिजोरम click here
18नागालैंड click here
19ओडिशा click here
20पंजाब click here
21पुडुचेर्री click here
22राजस्थान click here
23तमिलनाडु click here
24उत्तराखंड click here
25उत्तर प्रदेश click here
26केरला click here
27कर्नाटक click here

सेवायोजन पंजीकरण 2023 ऑफलाइन प्रोसेस

अभी हमने आपको सेवायोजन की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया हैं। अब यहाँ हम आपको Sewayojan Panjikaran 2023 Offline Process के विषय में बताने जा रहें हैं कि ऑफलाइन मोड में किस प्रकार आवेदन किया जा सकता हैं। हम आपको कुछ स्टेप्स द्वारा ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। आइये जानते हैं-

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सेवा केंद्र में जाना होगा।
  • सेवा केंद्र में जाकर आपको सेवायोजन पंजीकरण के लिए एक आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • आवेदन फॉर्म लेने के बाद इसमें लिखे सभी विकल्पों को ध्यानपूर्वक पढ़ें
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी सूचनाओं को भरें
  • फॉर्म भरने के बाद सेवा केंद्र में जमा कर दें।
  • आपको एक पंजीकरण संख्या दी जाएगी।
  • इस पंजीकरण संख्या को लिखकर सुरक्षित रख लें।
  • इस प्रकार आपकी ऑफलाइन प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

सेवायोजन पंजीकरण 2023 से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन करके हम रोजगार कैसे प्राप्त कर सकते हैं ?

सेवायोजन द्वारा रोजगार पाने के लिए आपको सबसे पहले एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको अपनी आई दी लॉगिन करनी होगी आपकी योग्यता के अनुरूप जो भी नौकरी उपलब्ध होगी उसकी सूचना आपको दी जाएगी। यदि आप वह नौकरी करने के इच्छुक होंगे तो आप रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रिय करियर सेवा की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी हैं ?

राष्ट्रिय करियर सेवा की आधिकारिक वेबसाइट www.ncs.gov.in हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से आप बहुत से रोजगार के बारे में आवेदन कर सकते हैं। आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

यदि उत्तर प्रदेश के युवा अपना रोजगार पंजीकरण करना चाहे तो कहा आवेदन करें ?

यदि उत्तर प्रदेश के युवा अपना रोजगार पंजीकरण करना चाहते हैं तो वह अपना पंजीकरण उत्तर प्रदेश की सेवायोजन आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

क्या प्रत्येक राज्य के लिए रोजगार पोर्टल अलग अलग बनाया गया हैं ?

जी हाँ, प्रत्येक राज्य के लिए अलग अलग पोर्टल बनाये गए हैं। सभी लोग अपने राज्य के पोर्टल के माध्यम से अपना रोजगार पंजीकरण करा सकते हैं।

एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया क्या हैं ?

एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप जिस राज्य से हैं उस राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?

एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं-पासपोर्ट साइज फोटो ,जाति प्रमाण पत्र ,पहचान के लिए कोई भी आईडी ,जैसे आधार कार्ड ,पहचान पत्र,राशन कार्ड आदि।

Employement sewa भारत के किन राज्यों में उपलब्ध कराई जाती हैं ?

एम्प्लॉयमेंट सेवा भारत के सभी राज्यों में उपलब्ध कराई जाती हैं। हर राज्य के लिए एक अलग पोर्टल का निर्माण किया गया हैं।

सेवायोजन रजिस्ट्रेशन से जुडी सूचनाओं के बारे में जानने के लिए कहाँ सम्पर्क करें ?

एम्प्लॉयमेंट पंजीकरण से जुडी सूचनाओं के बारे में जानने के लिए आप संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी के बारे में पता कर सकते हैं।

एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए कितना शुल्क निर्धारित किया गया हैं?

सेवायोजन पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता हैं। यह सेवा राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रत्येक राज्य के लिए अलग अलग अप्लाई प्रोसेस हो सकती हैं।

यदि किसी का एक बार एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन हो चुका हैं क्या उसे फिर से रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होगी ?

जी नहीं ,यदि आप एक बार पंजीकरण करा चुके हैं तो आपको पुनः पंजीकरण करने की कोई आवश्यकता नहीं हैं ,आप अपनी आईडी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड व यूजर नेम द्वारा लॉगिन कर सकते हैं।

एम्प्लॉयमेंट संबंधी जानकारी के लिए कहा सम्पर्क करें ?

यदि आप एम्प्लॉयमेंट संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर संबंधित जानकारी के विषय में पता कर सकते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या रोजगार हेतु सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है ?

हाँ किसी भी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए नागरिक का सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करवाना आवश्यक है। इस पंजीकरण के अनुसार व्यक्ति सरकारी जॉब हेतु आसानी से आवेदन कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन 2023 के बारे में कोई आवश्यक जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको सेवायोजन पंजीकरण 2023 करने में किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हैं तो आप सम्पर्क करके बता सकते हैं। आपकी समस्या को सुना जायेगा और समस्या का समाधान भी अवश्य किया जायेगा। आप जिस राज्य से हैं आप उस राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। इसके बाद आप ग्रीवेंस के ऑप्शन पर जाएँ। यहाँ आप अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकतें हैं और यहाँ आपकी समस्या का समाधान भी किया जायेगा। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी के माध्यम से अपना सेवायोजना पंजीकरण करने में सफलता मिलेगी।

हेल्पलाइन नम्बर 1800-425-1514, आधिकारिक वेबसाइट – www.ncs.gov.in

Leave a Comment