राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको को जमीन से जुड़ी सभी जानकरी प्रदान करने के लिए अपना खाता राजस्थान पोर्टल (Apna Khaata Rajasthan Portal) की शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल (E Dharti) के माध्यम से प्रदेश के नागरिको भूमि सम्बंधित सभी जानकारी जैसे खाता जमाबंदी नक़ल, जमीन का नक्शा और खसरा नंबर जैसे सभी महत्वपूर्ण भूमि सम्बंधित जानकारी एक ही क्लिक में घर बैठे प्राप्त कर सकते है। राजस्थान सरकार द्वारा नागरिको को सभी सरकारी सेवाओं को नागरिको के द्वार पहुंचाने के मकसद से इस योजना का शुभारंभ किया गया है ऐसे में जमीन से जुड़ी जानकारी के लिए नागरिको को इधर-उधर भटकने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
इस लेख के माध्यम से हम आपको अपना खाता राजस्थान पोर्टल (Apna Khaata Rajasthan Portal) से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों जैसे की (Apna Khaata Rajasthan Portal) क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ देंगे। साथ ही इस लेख के माध्यम से आप Apna Khaata Rajasthan Portal के उपयोग करके खाता जमाबंदी नक़ल, खसरा नंबर निकालने की प्रक्रिया और जमीन का नक्शा देखने जैसे जरुरी प्रक्रियाओं को भी सीखेंगे।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
राजस्थान सरकार द्वारा नागरिको को घर बैठे जमीन सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए अपना खाता राजस्थान पोर्टल (Apna Khaata Rajasthan Portal) की शुरुआत की गयी है। इसे ई-धरती पोर्टल (E-Dharti) राजस्थान के नाम से भी जाना जाता है जिसके माध्यम से राजस्थान के निवासी भूमि सम्बंधित सभी जानकारियों को आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही भूमि के मालिकाना हक़ से सम्बंधित जानकारियाँ भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
राजस्थान भूलेख जमाबंदी चेक और डाउनलोड कैसे करें
(E-Dharti) अपना खाता राजस्थान, Highlights
इस टेबल के माध्यम से आपको (E-Dharti) अपना खाता राजस्थान (Apna Khaata Rajasthan Portal) से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गयी है।
योजना का नाम | अपना खाता राजस्थान (Apna Khaata Rajasthan) |
उद्देश्य | जमीन सम्बंधित दस्तावेजों तक नागरिको की आसान पहुँच |
सम्बंधित राज्य | राजस्थान |
शुरू की गयी | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राजस्थान के निवासी |
लाभ | नागरिक भूमि सम्बंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे |
क्रियान्वयन विभाग | राजस्व विभाग राजस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | apnakhata.raj.nic.in |
रिकॉर्ड देखने का माध्यम | Online माध्यम से |
(E-Dharti) अपना खाता राजस्थान
(E-Dharti) अपना खाता राजस्थान की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको को भूमि सम्बंधित सुविधाओं तक आसान पहुँच बनाने के लिए की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक ना सिर्फ भूमि सम्बंधित रिकार्ड्स जैसे की खाता जमाबंदी नक़ल, खसरा नंबर और नामांतरण के लिए आवेदन और भूमि का नक्शा जैसी जरुरी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है बल्कि वे आसानी से इन रिकार्ड्स के माध्यम से बैंक से लोन और सरकार द्वारा अन्य सुविधाओं का लाभ भी ले सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से खाता नंबर डालकर ही भूमि के मालिक का पता लगाया जा सकेगा जिससे की भूमि सौदों में धोखाधड़ी के मामलो में भी कमी आएगी।
साथ ही सरकार द्वारा इस पोर्टल पर नामांतरण के लिए आवेदन सहित राजस्व अधिकारी लॉगिन को सुविधा भी दी गयी है जिससे भूमि सम्बंधित कामकाज में पारदर्शिता आएगी साथ ही पूरे सिस्टम को भी एकीकृत किया जा सकेंगा। इसके माध्यम से नागरिको के समय और पैसे की बचत होगा साथ ही उनके भूमि सम्बंधित रिकार्ड्स के लिए सरकार दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार द्वारा सभी विभागों को सुविधाओं को नागरिक के द्वार पहुंचाया जा रहा है ऐसे में इस सेवा की पहुँच को सभी नागरिको तक सुनिश्चित किया जा रहा है।
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना
(E-Dharti) अपना खाता राजस्थान, लाभ
आपको बता दे की (E-Dharti) अपना खाता राजस्थान पोर्टल द्वारा सरकार लैंड रिकार्ड्स को कम्प्यूटराइजड करना चाहती है जिससे की प्रदेश की सभी भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा सके और नागरिक भी अपनी सुविधा के अनुसार इसे एक्सेस कर सके। इस पोर्टल के अन्य लाभ इस प्रकार है।
- नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भूमि सम्बंधित सभी रिकार्ड्स देख सकेंगे।
- भूमि से सम्बंधित खाता जमाबंदी नक़ल और खसरा नंबर के साथ-साथ भू नक्शा देखने की सुविधा मिलेगी।
- नागरिको को जमीन से सम्बंधित जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
- इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक नामांतरण के लिए भी आवेदन कर सकते है।
- भूमि सम्बंधित सौदों में पारदर्शिता आएगी क्यूंकि ऑनलाइन माध्यम से भूमि-मालिक का पता लगाया जा सकता है।
ये है आवेदन शुल्क
अपना खाता राजस्थान पोर्टल (Apna Khaata Rajasthan Portal) पर मौजूद विभिन सेवाओं के लिए सरकार द्वारा कुछ शुल्क भी निर्धारित किया गया है। अलग-अलग सेवाओं के लिए शुल्क का विवरण इस प्रकार है।
क्र.सं | अभिलेख का नाम | परिमाण | शुल्क |
1 | जमाबंदी प्रतिलिपि | 10 खसरा नं. तक प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये | 10.00 रू. 5.00 रू. |
2 | नक्शा प्रतिलिपि | प्रत्येक 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये | 20.00 रू. |
3 | नामांतरण पी21 | प्रत्येक नामांतरण के लिये | 20.00 रू. |
ई-धरती पोर्टल द्वारा खाता जमाबंदी नकल ऐसे देखे
(E-Dharti) अपना खाता राजस्थान पोर्टल द्वारा खाता जमाबंदी नकल देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले राजस्थान अपना खाता पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in पर जायें। आपको कुछ इस तरह का होमपेज प्रदर्शित होगा।
- होमपेज पर जिला चुने के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने जिले का चयन कर ले।
- अगले पेज पर आपको अपनी तहसील का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको नए पेज पर अपने गाँव को चुनने का ऑप्शन दिखेगा। अपना गाँव चुन ले।
- नए पेज पर आपको आवेदक सम्बंधित जानकारी जैसे आवेदक का नाम, आवेदक का पता, आवेदक का शहर और आवेदक का पिन कोड जैसी जानकारियाँ भरनी होगी।
- इसी पेज पर नीचे जाकर आपको नक़ल के लिए जमाबंदी / नामांतरण प्रतिलिपि के लिए विकल्प में जमाबंदी की प्रतिलिपि और नामांतरण की प्रतिलिपि में से ऑप्शन चुनना होगा।
- इसमें आप जमाबंदी की प्रतिलिपि में नाम, खाता, खसरा और GRN से अपनी जमीन की जमाबंदी की प्रतिलिपि निकल सकते है।
- आप चाहे तो नामांतरण की प्रतिलिपि विकल्प द्वारा भी अपनी जमीन की जमाबंदी की प्रतिलिपि निकल सकते है।
- इन आसान से स्टेप्स से आप अपनी नामांतरण और जमीन की जमाबंदी की प्रतिलिपि निकाल सकते है।
नामांतरण आवेदन के लिए प्रोसेस
अगर आप अपना खाता राजस्थान पोर्टल (Apna Khaata Rajasthan Portal) पर नामांतरण के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले अपना खाता पोर्टल को आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in पर जाए।
- होमपेज पर आपको नामांतरण के लिए आवेदन करें का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर ले।
- इसके बाद आपको नए पेज पर आवेदन के लिए मांगी गयी जानकारी भरनी होगा। साथ ही अन्य फॉर्मलिटीज भी पूरी कर दे।
- सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद इसे सबमिट कर आप आसानी से नामांतरण के लिए आवेदन कर सकते है।
जानकारी के लिए बता दे की नामांतरण के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपना खाता संख्या या खसरा संख्या की जानकारी होनी आवश्यक है तभी आप इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त अपने खसरा नंबर की प्रतिलिपि भी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। साथ ही नामांतरण की स्थिति के लिए भी होमपेज पर सम्बंधित विकल्प पर क्लिक करके नामांतरण स्टेटस चेक किया जा सकता है।
ये सुविधाएँ भी है उपलब्ध
अपना खाता राजस्थान पोर्टल (Apna Khaata Rajasthan Portal) पर सरकार के माध्यम से ना सिर्फ राजस्थान सरकार द्वारा नागरिको को भूमि सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान को जाती है बल्कि इसके माध्यम से नामांतरण की स्थिति और राजस्व अधिकारी लॉगिन की सुविधा भी प्रदान की गयी है। इसके माध्यम से प्रदेश में भूमि प्रबंधन सम्बंधित सिस्टम को एकीकृत किया गया है। राजस्व अधिकारी लॉगिन के लिए अधिकारियो को होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा भरकर वे लॉगिन कर सकते है।
ई-धरती पोर्टल से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब (FAQ)
अपना खाता राजस्थान पोर्टल (Apna Khaata Rajasthan portal) राजस्थान सरकार द्वारा नागरिको को जमीन सम्बंधित जानकारी को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया पोर्टल है।
राजस्थान खाता पोर्टल या जिसे ई-धरती पोर्टल भी कहा जाता है इसके माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा नागरिको को अपनी जमीन का खाताबंदी नक़ल सहित भू-नक्शा और खसरा नक़ल निकालने की सुविधा दी गयी है।
हाँ राजस्थान सरकार द्वारा इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको कुछ शुल्क भी चुकाना पड़ेगा। ऊपर दिए गए आर्टिकल में विभिन सेवाओं के लिए सरकार द्वारा निर्धारित किये गए शुल्क की जानकारी दी गयी है।
Apna Khaata Rajasthan portal पर उपलब्ध विभिन सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऊपर दिए गए आर्टिकल की ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का उपयोग करने के लिए पूरी जानकारी दी गयी है।
Apna Khaata Rajasthan portal की आधिकारिक वेबसाइट के लिए इस लिंक http://apnakhata.raj.nic.in/ पर जाएँ। इस पोर्टल द्वारा भूमि सम्बंधित जानकारी का उपयोग कोई भी नागरिक कर सकता है।