आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से देशी घी खाने के 5 फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे है। आप यहाँ दी गयी जानकारी के अनुसार देख सकते है की देशी घी खाने के क्या फायदे होते है और यह मानव शरीर के लिए कितना आवश्यक है। देशी घी में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। तो आइये जानते है देसी घी खाने के फायदे (Desi Ghee Khane Ke 5 Fayde) के बारे में, देशी घी किसी सुपर फ़ूड से कम नहीं है। यह कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसीलिए आपको अपने दैनिक आहार में देशी घी का सेवन करना जरुरी है।
देसी घी खाने के 5 फायदे | benefits of eating desi ghee
Desi Ghee में कई सारे पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। देशी घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। दैनिक रूप से यदि आप देशी घी का सेवन अपने आहार में करते है तो आप कई प्रकार की समस्याओं से बच सकते है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Desi Ghee Khane Ke 5 Fayde
- इम्युनिटी में वृद्धि– देशी घी इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है। क्युकी देशी घी में A, D, E और K जैसे फैट्स घुलनशील विटामिन्स मौजूद होते है। जो हृदय ,मस्तिष्क ,और हड्डियों के विकास करने में अपनी एक भूमिका निभाता है।
- पाचन में सुधार-देशी घी को आसानी से पचने वाले डेरी फैट के रूप में जाना जाता है। यह उचित रूप से पाचन करने में मदद करता है। घी में butyric acid मौजूद होता है जो आंत की कोशिकाओं को पोषण देने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है ,साथ ही यह एसिड सूजन कम करने एवं पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है।
- वजन घटाने के लिए-देशी घी में मौजूद ब्युट्रिक एसिड जो डाइजेशन में मदद करता है शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डॉक्टर के द्वारा लोगो को मक्खन की बजाय देशी घी सेवन करने की सलाह दी जाती है।
- सूजन को कम करना– देशी घी में मौजूद ब्यूटायरेट एनीमा (butyrate enemas) और ओरल ब्यूटायरेट सप्लीमेंट उन सभी रोगो के लिए फायदेमंद होते है जो आंतों में सूजन उत्पन्न करते है। अल्सरेटिव कोलाइटिस ,और क्रोहन रोग को कम करने में यह पोषक तत्व रोगी की मदद कर सकते है।
- खून की कमी दूर करने में सहायक– देशी घी में आयरन और कॉपर अच्छी मात्रा में उपलब्ध होते है जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है। भारत में 90% खून की कमी महिलाओं में देखी गयी है। यदि आप अपने दैनिक आहार में घी का सेवन करते है तो इससे खून की कमी को दूर किया जा सकता है।
मेथी खाने का सही समय, जानें इसके फायदे
Desi Ghee Khane Ke Fayde
देसी घी खाने के बहुत से लाभ देखने को मिलते हैं जैसे:- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए, कैंसर की रोकथाम के लिए,हड्डियों मजबूत करने के लिए, घाव, निशान, सूजन की रोकथाम के लिए, हृदय के स्वास्थ्य के लिए आदि।
यदि आप पेट की समस्या से पीड़ित रहते हैं तो आपको घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इन बिमारियों हेपेटाइटिस, सिरोसिस, हेपेटोमेगाली, स्प्लेनोमेगाली के मरीजों को घी से परहेज करना चाहिए।
अगर आप रोजाना देसी घी का सेवन करते हैं तो आपकी बॉडी फिट रहेगी, साथ ही इसमें विटामिन E पाया जाता है जिस से हमारे बालों की देखभाल अच्छी होती है और बाएं में डेंड्रफ, खुजली की समस्या से भी निदान मिलता है।
अगर आप सीमीत मात्रा में घी का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको बीमारियां हो सकती है जैसे:- मोटापा, हृदयरोग आदि।