CFMS Bihar 2023 : Salary Slip,Bill Report Check at e-nidhi.bihar.gov.in

CFMS Bihar 2023: वित्तीय विभाग द्वारा बिहार राज्य के कर्मचारियों को अपनी सेलरी स्लिप, Budget Allotment, Bill Report, Pay Slip डाउनलोड, Service Details आदि सेवाओं की जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इस पोर्टल e-nidhi.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार राज्य के कर्मचारियों को ऑनलाइन अपने वेतन पर्ची को निकालने में आसानी होगी।

CFMS Bihar 2022: Salary Slip,Bill Report Check at e-nidhi.bihar.gov.in
CFMS Bihar 2023 : Salary Slip,Bill Report Check at e-nidhi.bihar.gov.in

आज के इस लेख में हम आपको CFMS Bihar के बारे में बताने जा रहे हैं। आज के लेख के माध्यम से आप e-nidhi.bihar.gov.in पर Salary Slip check method ,बिहार पे- स्लिप कैसे निकालें ,CFMS Bihar Bill Report Check कैसे करें ? Bill Report को पोर्टल पर देखने की प्रक्रिया क्या है तथा CFMS Bihar Login कैसे करें ?आदि के बारे में विस्तार से जान पाएंगे। आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

CFMS Bihar (e-Nidhi) 2023 highlights

सीएफएमएस बिहार ई -निधि बिहार सरकार के बारे में हमने यहाँ आपको सारणी (table) उपलब्ध कराई है सारणी में हमने संक्षेप में इसके बारे में बताया हुआ है जहाँ से आप इसके बारें संक्षिप्त रूप में जान सकेंगे –

आर्टिकल का नाम CFMS Bihar
पोर्टल व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (CFMS), ई-निधि
राज्यबिहार
सम्बंधित विभागवित्त विभाग (Finance Department)
साल2023
उद्देश्य कर्मचारियों को ऑनलाइन सैलरी स्लिप
से सम्बंधित जानकारी प्रदान करना
लाभार्थी (Beneficiary)बिहार राज्य के कर्मचारी (Employees of Bihar State)
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट (Official website)e-nidhi.bihar.gov.in
cfmstraining.bihar.gov.in
हेल्पलाइन नंबर 06122211355,8540048477,8987247585,9473019597
ईमेल आईडी [email protected]

CFMS Bihar क्या है?

सीएफएमएस जिसका पूरा नाम Comprehensive Financial Management System है यह एक व्यापक वित्त प्रबंधन प्रणाली है ,जिसके तहत बिहार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन (Salary) सम्बन्धी कार्यों का प्रबंधन किया जाता है। वित्त विभाग द्वारा सरकारी कर्मचारी के वेतन बिल (Salary Slip )निर्माण के लिए इसकी शुरुआत की गयी थी। यह एक ऐसा वेब पोर्टल है जिसको बिहार राज्य के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन वेतन स्लिप(Salary Slip), Bill Report आदि को चेक करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। CFMS Bihar या फिर e Nidhi bihar के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी कर्मचारी (government Employee )अपना e-Salary (Salary Slip),Bill Report Check और अन्य विवरण (Details) को आसानी से online माध्यम से देख सकते है। बिहार राज्य के वे सभी गवर्नमेंट कर्मचारी इस सुविधा का लाभ बिहार राज्य की cfms की या ई -निधि की आधिकारिक वेबसाइट e-nidhi.bihar.gov.in पर ले सकेंगे।

बिहार बिजली बिल कैसे चेक करें? नॉर्थ बिहार बिजली बिल चेक ऑनलाइन

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Bihar CFMS Portal पर उपलब्ध सेवाएं

बिहार सरकार द्वारा CFMS पोर्टल पर कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप (वेतन पर्ची )से सम्बंधित कई अन्य सेवाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं। व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (CFMS) बिहार सरकार के कर्मचारियों e-nidhi.bihar.gov.in पर उपलब्ध सेवाएं इस प्रकार से हैं –

  • CFMS बिहार कर्मचारी वेतन स्लिप देखने की सुविधा
  • e-Nidhi CFMS बिहार
  • CFMS बिहार यूजर
  • वार्षिक वेतन में वृद्धि की जानकारी
  • क्रिएशन फॉर्म
  • e-Nidhi बिहार लॉगिन
  • समूह निर्माण
  • कर्मचारी के प्रमोशन की जानकारी
  • कर्मचारी वेतन से वसूली व आवंटन
  • कर्मचारी रख रखाव
  • CFMS बिहार हिंदी में
  • एलपीसी इन/एलपीसी आउट
  • निष्क्रिय/सक्रिय कर्मचारी
  • CFMS बिहार शिक्षा विभाग

Bihar Employee E-nidhi Login कैसे करें ?

बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यंम से अपने वेतन पर्ची की जाँच करने हेतु तथा अन्य सुविधाओं के लाभ के लिए सबसे पहले लॉगिन करना होगा। इसके लिए कर्मचारियों को e-Nidhi Portal या CFMS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा –

  • सबसे पहले, आपको e-Nidhi Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए, यहां क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक Login पेज खुल जायेगा। जिसमें आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड देना होगा।bihar-employee-salary-slip
  • और इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार से आप CFMS Bihar के पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

e-Nidhi Bihar Employee Salary Slip check कैसे करें?

CFMS e-Nidhi Bihar कर्मचारी वेतन पर्ची की जाँच/सैलरी स्लिप को देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट की सहायता ले सकते हैं। आप बड़ी ही आसान प्रकिया के माध्यम से अपना मासिक वेतन पर्ची (Bill Report Check) की जाँच कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाना होगा। Bihar Employee Salary Slip कैसे चेक करें? आईये जानते हैं –

  1. सबसे पहले आपको ई -निधि बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची को देखने के लिए CFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक हमने आर्टिकल में दिया हुआ है।
  2. जैसे ही आप वेबसाइट में जायेंगे आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा जहाँ आपको यूजर नाम और पासवर्ड का उपयोग करके e-Nidhi Login विवरण को दर्ज कर लेना होगा।
  3. जैसे ही आप लॉगिन कर लेते हैं अब अगले पेज पर आपके सामने Employee/Payee/Pensioner Self Services का एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाता है।
  4. यहाँ आपको Login as वाले बॉक्स में क्लिक करने पर तीन विकल्प दिखाई देते हैं जैसे – employee ,payee,Pensioner Self Services में से एक का चयन कर लेना है। कर्मचारी लॉगिन करने के लिए आपको Employee वाले विकल्प का चयन कर लेना होगा।
  5. इसके बाद आपके सामने Employee Self Services का फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे आपका PAN नंबर, GPF/PRAN नंबर और अपना आधार नंबर को सही से दर्ज कर लेना है। cfms-bihaar-salary-slip
  6. जैसे ही आप ये जानकारियां भर लोगे आपको इसके बाद OTP वेरिफिकेशन के लिए Generate OTP के दिए हुए ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  7. अब आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानि ओटीपी प्राप्त होगा इस ओटीपी को आपको otp box में सही से दर्ज कर लेना है इसके बाद आपको Get me in के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  8. अब आपके सामने अगले पेज पर पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  9. यदि आप अपनी आखरी सैलरी की रिसीप्ट देखने चाहते हियँ तो आप इसके लिए Last Salary Statement मे Salary Slip के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  10. तीन माह या आप 6 महीने पहले की सैलरी स्लिप (वेतन पर्ची )को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप Quick Downloads के सेक्शन में जिस महीने की रिसीप्ट देखना चाहते हैं उसको चुन लें और Download के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  11. जैसे ही आप डाउनलोड करते हैं आपके द्वारा चुनी गयी सैलरी स्लिप डाउनलोड होकर आपके स्ज स्क्रीन पर खुल जाएगी। आप इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

Salary Slip डाउनलोड कैसे करे?

CFMS bihar vetan parchi download kaise karen? इसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको CFMS की Official वेबसाइट में जाना होगा।
  • अब आपको यहाँ पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको “E Billing” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Officer Type को सेलेक्ट करे और “Submit” पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको Pay Bill और Salary Slip Report के विकल्प पर Click कर कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद GPF/PRAN के लिए “Search” वाले बटन पर क्लिक करके अब आपको कर्मचारी के नाम को चुन लेना है।
  • इसके बाद Year(साल )और Month (महीने) को चुनें,जिस भी साल या महीने का आपको देखना हो।
  • Report Type में आपको PDF को सेलेक्ट कर देना है और “Generate” वाले बटन पर Click कर देना है।
  • इस प्रकार से आप बड़ी ही आसानी से CFMS bihar की सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

e-nidhi Salary Slip,Bill Report Check से सम्बंधित प्रश्नोत्तर –

क्या e-Nidhi पोर्टल बिहार किसके लिए उपयोगी है?

E Nidhi वेबसाइट बिहार राज्य के सरकारी कर्मचारियों ( Employees) के लिए है। जो सैलरी,बिल रिपोर्ट आदि को इस पोर्टल की सहायता से देख सकते है।

CFMS Bihar e-nidhi की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

e-nidhi.bihar.gov.in CFMS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट है।

e-nidhi.bihar.gov.in का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

e-nidhi.bihar.gov.in का हेल्पलाइन नंबर 06122211355, 8540048477 है।

Q. CFMS का Full Form क्या होता है?

CFMS का फुल फॉर्म ‘Comprehensive Financial Management System’ है।

CFMS Bihar Portal पर कर्मचारी अपना पे स्लिप कैसे देख सकेंगे ?

CFMS Bihar Portal पर कर्मचारी को अपना पे स्लिप देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। पे स्लिप कैसे देखें इसकी प्रक्रिया को आर्टिकल में स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

CFMS Bihar e-nidhi.bihar.gov.in Contact Details (संपर्क सूत्र )

  • Helpline Number: 06122211355,8540048477,8987247585,9473019597
  • Email ID: [email protected]

आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। Bihar e-nidhi Salary Slip,Bill Report Check, CFMS बिहार एम्प्लोयी सैलरी स्लिप देखने से संबंधित सभी जानकारी को हमारे द्वारा बताया गया है। यदि आपके इससे सम्बन्धित कोई भी प्रश्न हैं तो आप हमे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जल्द से जल्द जबाब देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment