उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस सिटिजन पोर्टल (CCTNS UP Citizen portal) लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन सेवाओं के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकते है। उत्तरप्रदेश पुलिस सीसीटीएनएस सिटीजन पोर्टल के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर दर्ज करना, चरित्र सत्यापन, जुलूस, प्रदर्शन और हड़ताल के लिए आज्ञा लेना, साइबर क्राइम रिपोर्ट, घरेलू हिंसा और विभिन कार्यो के लिए अनुमति लेना सम्बंधित सुविधाओं का लाभ ले सकते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको CCTNS UP Citizen portal सम्बंधित जानकरी प्रदान की गयी है। साथ ही लेख के माध्यम से नागरिक पोर्टल पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन की (CCTNS UP Citizen Login & Registration 2023) प्रक्रिया से भी अवगत होंगे।
पुलिस प्रशासन विभाग उत्तरप्रदेश द्वारा नागरिको की सुविधा हेतु सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल जारी कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिको को विभिन प्रकार की सुविधाओं हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गयी है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही पुलिस विभाग की सुविधाओं का लाभ ले सकते है। इसके लिए नागरिको को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक होगा। UP Police CCTNS Citizen Portal पर लॉगिन करने के पश्चात नागरिक विभिन सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
यूपी पुलिस सीसीटीएनएस सिटीजन पोर्टल, Highlights
यहाँ आपको यूपी पुलिस सीसीटीएनएस सिटीजन पोर्टल सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की सूची प्रदान की गयी है :-
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
सम्बंधित पोर्टल | यूपी पुलिस सीसीटीएनएस सिटीजन पोर्टल |
पोर्टल का उद्देश्य | नागरिको को पुलिस सेवाओं का लाभ प्रदान करना |
लांच किया गया | उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा |
लाभ | नागरिको को पुलिस सेवाओं का लाभ मिलेगा |
सम्बंधित प्रदेश | उत्तरप्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | cctnsup.gov.in |
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर | 112 & 1090 |
सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल, उद्देश्य
उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको को विभिन प्रकार की सेवाएँ प्रदान की जाती है। अभी तक इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए नागरिको को पुलिस विभाग और दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते है। इससे ना सिर्फ नागरिको का समय और धन दोनों व्यय होता है अपितु इसके माध्यम से नागरिको को इन सेवाओं का पूरा लाभ भी नहीं मिल पाता। नागरिको की इन्ही समस्याओ को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस प्रशासन द्वारा सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल (UP Police CCTNS Citizen Portal) लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर, किरायेदार सत्यापन, चरित्र सत्यापन, गुमशुदा रिपोर्ट, साइबर क्राइम, जुलूस, प्रदर्शन एवं धरना देने हेतु अनुमति, पोस्टमार्टम, घरेलू हिंसा और अन्य सम्बंधित शिकायतों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
इस पोर्टल के माध्यम से नागरिको को सभी सुविधाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगा साथ ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। साथ ही पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत की स्थिति भी चेक कर सकेंगे।
पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ
उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस सिटीजन पोर्टल के माध्यम से निम्न सुविधाएँ प्रदान की गयी है :-
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- शिकायत पंजीकरण
- ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करना
- चरित्र प्रमाणपत्र सत्यापन
- घरेलू सहायता सत्यापन
- किरायेदार/पीजी सत्यापन
- कार्यक्रम हेतु अनुरोध
- जुलूस निकालने हेतु अनुरोध
- हड़ताल/विरोध प्रदर्शन हेतु अनुमति आवेदन
- कर्मचारी सत्यापन अनुरोध
- एफआईआर स्टेटस को चेक करना
- घरेलू हिंसा के विरुद्ध शिकायत
- पोस्टमार्टम
- साइबर क्राइम रिपोर्ट
- गुमशुदा रिपोर्ट
- महिला अपराध के विरुद्ध शिकायत
सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
CCTNS UP Citizen online Registration 2023 (उत्तर प्रदेश पुलिस सिटिजन) के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :-
- सबसे पहले सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- होमपेज पर आपको दायीं तरफ नया उपयोगकर्ता बनायें का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको अपना नाम (फर्स्ट, मिडिल एवं लास्ट), लिंग, ईमेल ID, मोबाइल नंबर भरना होगा। इन सभी जानकारियों को भर दे। साथ ही पासवर्ड चुनकर इसे कन्फर्म भी कर दे।
- इसके बाद आप सभी फॉर्मलिटीज पूरी करके इसे Submit कर सकते है।
इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। रजिस्ट्रेशन के पश्चात आप भविष्य के लिए अपना यूजरनेम और पासवर्ड सुरक्षित कर ले।
ये है लॉगिन की प्रक्रिया
CCTNS UP Citizen Login के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने होमपेज खुल जायेगा। होमपेज पर आपको लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा।
- यहाँ आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके पश्चात लॉग इन के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।
उत्तर प्रदेश पुलिस सिटिजन पोर्टल सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा लांच किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन पुलिस सेवाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल के माध्यम से नागरिक पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन सेवाओं के लिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इसके माध्यम से नागरिको के समय और धन की बचत होगी साथ ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल के माध्यम से नागरिक शिकायत पंजीकरण, घरेलू सहायता सत्यापन, ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करना, हड़ताल/विरोध प्रदर्शन हेतु अनुमति आवेदन, किरायेदार/पीजी सत्यापन, घरेलू हिंसा के विरुद्ध शिकायत, साइबर क्राइम रिपोर्ट और महिला अपराध के विरुद्ध शिकायत सम्बंधित सुविधाएँ प्राप्त कर सकते है।
सीसीटीएनएस यूपी पुलिस सिटीजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
हाँ। पोर्टल पर उपलब्ध विभिन सेवाओं का लाभ लेने के लिए सभी नागरिको को पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। लॉगिन प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध विभिन सेवाओं का लाभ ले सकते है।
CCTNS की फुल-फॉर्म Crime & Criminal Tracking Network & System है।