CCC Full Form in Hindi – CCC का फुल फॉर्म क्या है?

अकसर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों से CCC का सर्टिफिकेट माँगा जाता है। ऐसे में छात्रों में मन में यह सवाल रहता है की CCC सर्टिफिकेट क्या है ? हिंदी में CCC की फुल फॉर्म (CCC Full Form in Hindi) क्या होती है? इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र से सम्बंधित व्यक्तियों को भी CCC की फुल फॉर्म ज्ञात होना आवश्यक है। अगर आप भी यह जानना चाहते है की CCC की फुल फॉर्म क्या होती है और इसका क्या महत्व है तो आज हम आपको बताने वाले है की CCC की हिंदी में फुल-फॉर्म क्या होती है और CCC सर्टिफिकेट क्या होता है तो चलिये शुरू करते है।

CCC लेवल कंप्यूटर कोर्स क्या है ? पूरी जानकारी

CCC Full Form in Hindi

Article Contents

CCC की फुल फॉर्म

CCC की फुल फॉर्म होती है “Course On Computer Concept” जिसका हिंदी में अर्थ होता है “कंप्यूटर अवधारणाओ में पाठ्यक्रम”. सरल शब्दो में कहा जाये तो CCC सर्टिफिकेट कम्प्यूटर के बेसिक ज्ञान से सम्बंधित सर्टिफिकेट है जिसकी फुल-फॉर्म “Course On Computer Concept” होती है। कंप्यूटर अवधारणाओ में पाठ्यक्रम या CCC सर्टिफिकेट को अकसर कई संस्थानों में कंप्यूटर के बेसिक नॉलेज सम्बंधित ज्ञान के लिये माँगा जाता है। इस प्रकार से आप समझ गये होंगे की CCC की हिंदी में फुल फॉर्म क्या होती है।

CCC सर्टिफिकेट क्या होता है ?

CCC की फुल-फॉर्म को जानने के बाद आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की आखिर यह CCC सर्टिफिकेट क्या होता है और इसका क्या उपयोग है। कंप्यूटर अवधारणाओ में पाठ्यक्रम (CCC सर्टिफिकेट) कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान सम्बंधित कोर्स है जिसको उत्तीर्ण करने के बाद आपको NIELIT (National Institute Of Electronics And Information Technology) द्वारा CCC सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। यह सर्टिफिकेट कंप्यूटर के बारे में आपके बेसिक ज्ञान की समझ का प्रमाण होता है और विभिन सरकारी जॉब के लिये आवेदन करने के लिये भी अकसर सरकार द्वारा CCC सर्टिफिकेट को अनिवार्यता माँगा जाता है। CCC सर्टिफिकेट के माध्यम से सरकार द्वारा डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कैसे पायें CCC सर्टिफिकेट

CCC का सर्टिफिकेट पाने के लिये आपको NIELIT (National Institute Of Electronics And Information Technology) द्वारा आयोजित की जाने वाली CCC परीक्षा को पास करना होगा। इस परीक्षा को पास करने के लिये आप चाहे तो किसी इंस्टिट्यूट से 3 महीने का कंप्यूटर कोर्स कर सकते है या आप चाहें तो सेल्फ-स्टडी द्वारा भी आसानी से इस परीक्षा को पास कर सकते है। CCC सर्टिफिकेट परीक्षा पास करने के लिये आपको NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा जिसके लिये 590 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाता है।

इसके पश्चात आपको परीक्षा से पूर्व एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा। इस परीक्षा का आयोजन हर माह किया जाता है जिसमे कैंडिडेट को 100 सवालों को 90 मिनट में हल करना होता है। परीक्षा पास करने के बाद आपको CCC सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। इस प्रकार से आपको लेख के माध्यम से CCC सर्टिफिकेट सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है।

सुपर कंप्यूटर क्या है | What is Supercomputer in Hindi

CCC Full Form in Hindi FAQ’s

CCC का फुल फॉर्म क्या है?

CCC की फुल फॉर्म “Course On Computer Concept” होती है। जिसे हिंदी में कंप्यूटर अवधारणाओ में पाठ्यक्रम कहा जाता है।

ट्रिपल सी का कोर्स कितने महीने का होता है ?

ट्रिपल सी का कोर्स 3 महीने का होता है। जिसे 80 घंटों में बांटा गया है।

CCC में पास होने के लिए कितने नंबर की ज़रूरत होती है ?

CCC में पास होने के लिए न्यूनतम 50% अंक लाने ज़रूरी है।

ट्रिपल सी में आवेदन करने का शुल्क कितना होता है ?

ट्रिपल सी में व्यक्तिगत आवेदन करने के लिए 590 ₹ आवेदन शुल्क लगता है।

Leave a Comment

Join Telegram