CBI KA FULL FORM क्या होता है – CBI क्या है?

CBI ka Full Form:- CBI के दो FULL FORMS होते है एक फुलफॉर्म पुलिस क्षेत्र से सम्बंधित है और दूसरा फुलफॉर्म बैंकिंग क्षेत्र से सम्बंधित है। बैंक क्षेत्र से सम्बंधित सीबीआई की फुलफॉर्म है – सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया और पुलिस क्षेत्र से सम्बंधित सीबीआई की फुलफॉर्म है- सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन। हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सीबीआई पुलिस क्षेत्र ( CENTRAL BUREAU OF INVESTIGATION) के बारे में बताएँगे।

CBI KA FULL FORM क्या होता है - CBI क्या है?
CBI Full Form in Hindi

सीबीआई क्या है | CBI Full Form in Hindi ?

CBI Full Form in Hindi – केंद्रीय जांच ब्यूरो को परिभाषित करती है, सीबीआई नाम से ही मालूम पड़ता है की सीबीआई राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बड़े मामलो को हल करने के लिए भारत सरकार का एक संगठन है। सीबीआई को क्राइम ब्रांच इंडिया के नाम से भी जाना जाता है क्योकि यह बड़े बड़े क्राइम से जुड़े अपराधों की जांच करती है जो बड़े केस जैसे की हत्या,घोटाला,भ्रष्टाचार पुलिस से सॉल्व नहीं होता उसको आगे सीबीआई तक पहुँचाया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सीबीआई की जांच से केस को सॉल्व किया जाता है और सच्चाई बाहर लाई जाती है। सीबीआई एक महत्वपूर्ण जांच संगठन है जो सबसे महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार के मामलो ,आर्थिक अपराधों ,सफेदपोश अपराधों ,हत्या ,आतंगवाद के मामलो आदि की जांच करता है। सीबीआई की स्थापना वर्ष 1941 में एक विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के रूप में हुई थी और उसके बाद वर्ष 1963 में इसका नाम CENTRAL BUREAU OF INVESTIGATION रख दिया गयासीबीआई का मुख्य मुख्यालय नई दिल्ली में है।

सीबीआई का इतिहास

  • सीबीआई की स्थापना वर्ष 1941 में एक विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के रूप में हुई थी और उसके बाद वर्ष 1963 में इसका नाम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन रख दिया गया।
  • डीपी कोहली केंद्रीय जांच ब्यूरो के पहले निदेशक थे।
  • सीबीआई अपने त्रुटिहीन ट्रैक रिकॉर्ड और पारदर्शी जांच के लिए जाना जाता है इसलिए राष्ट्रीय हित के अधिकांश मामले सीबीआई द्वारा हल किये जाते है।
  • 1987 में CBI के दो जांच प्रभागों : भ्रष्टाचार निरोध प्रभाग और विशेष अपराध प्रभागों में विभाजित किया गया था।

सीबीआई डिवीज़न बोर्ड

  • आर्थिक अपराध विभाग
  • विशेष अपराध विभाग
  • भ्रष्टाचार विरोधी विभाग

यह भी पढ़िए

CID का फुल फॉर्म क्या है? CID Full Form in Hindi

RAW क्या होता है? RAW का फुल फॉर्म क्या होता है? RAW Full Form in Hindi

इंटरपोल (Interpol) क्या है | INTERPOL Full Form in Hindi

सीबीआई के कार्य

  • सीबीआई उद्योग , अखंडता और निष्पक्षता पर मुख्य रूप से केंद्रित है।
  • सीबीआई साइबर अपराधों के साथ साथ आर्थिक अपराध जैसे की धोखाधड़ी , तस्करी आदि के खिलाफ भी लड़ती है।
  • सीबीआई राष्ट्रीय हित , बलातकार , अपहरण ,सामूहिक हत्या ,जबरन वसूली , मुठभेड़ आदि सम्बंधित अपराधों की चार्ज शीट तैयार करती है और उस पर जांच करती है।
  • सीबीआई जांच में मदद करने वाले व्हिसल ब्लोअर को पूरी सुरक्षा प्रदान करती है।
  • सीबीआई जांच में मुख्य एजेंसी के रूप में कार्य करती है।
  • किसी भी अंतराष्ट्रीय या राष्ट्रीय अपराध का मुक़ाबला सीबीआई द्वारा किया जाता है।

सीबीआई की संरचना

  • राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिर्देशक की रैंक के बराबर एक आईपीएस अधिकारी सीबीआई का प्रमुख बन जाता है।
  • सीबीआई के अधिकारी को सेलेक्ट करने के लिए एक समिति नियुक्त की जाती है।
  • इस समिति में भारत के प्रधानमंत्री , मुख्य न्यायाधीश और विपक्षी राजनितिक दल के नेता भी शामिल होते है।
  • सीबीआई के निर्देशक की कार्य अवधि दो वर्ष रहती है लेकिन इसे बढ़ाया जा सकता है।

सीबीआई जॉइन कैसे करे ?

अगर आपका सपना है सीबीआई अधिकारी बनने का तो इस आर्टिकल को आखिरी तक पढ़े। इसमें आपको सब बताया जाएगा की सीबीआई कैसे ज्वाइन करे, उसके लिए क्या  शैक्षाणिक योग्यता है या क्या उम्र है।

सीबीआई में भर्ती दो आग अलग तरीके से की जाती है जिसमे से आप SSC की परीक्षा देकर भी सीबीआई ज्वाइन कर सकते है और इसके लावा DEPUTATION के जरिये भी पोस्ट की भर्ती की जाती है। DEPUTATION का मतलब है की अगर आप किसी भी राज्य पुलिस में है तो भी आप चाहे तो सीबीआई के लिए जा सकते है। अगर आप सीधा भर्ती के द्वारा सीबीआई में जाना चाहते है तो इसके लिए आपको एसएससी CGL ( COMBINED GRADUATE LEVEL ) परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है और इसके बाद आप सब इंस्पेक्टर की रैंक प्राप्त कर लेते है और फिर सीधा सीबीआई ज्वाइन कर सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सीबीआई में जाने के लिए शैक्षाणिक योग्यता

अगर आप सीबीआई में जाना चाहते है तो उसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करनी अनिवार्य है और ग्रेजुएशन में आपके 55 % तक अंक होना अनिवार्य है तभी उसके बाद आप सीबीआई के लिए आवेदन कर सकते है।

सीबीआई के लिए उम्र सीमा

अगर आपको सीबीआई ज्वाइन करनी है तो उसके लिए आपकी उम्र सीमा 20 -30 वर्ष तक होनी जरुरी है। इसी के साथ ही SC ST और OBC वर्ग को उम्र में छूट देने का प्रावधान है। जनरल वर्ग के लोगो के लिए उम्र सीमा पहले 27 वर्ष थी पर अब इसको 30 वर्ष कर दिया गया है साथ ही OBC वर्ग के लोगो की उम्र सीमा 33 वर्ष होनी जरुरी है, और SC ST वर्ग के लोगो की 35 वर्ष की उम्र सीमा होनी जरुरी है।

सीबीआई अफसर बनने के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड 

सीबीआई भर्ती के लिए आपका शारीरिक और मानसिक दोनों तरफ से स्वस्थ होना बहुत ही जरुरी है और सीबीआई में अफसर बनने के लिए पुरुष और महिलाओ दोनों के लिए अलग अलग शारीरिक मापदंड है।

  • पुरुष विद्यार्थी के लिए मापदंड
    • सीने की चौड़ाई 76 सेंटीमीटर होनी चाहिए और कुछ विद्यर्थिओ के लिए लम्बाई 165 होनी चाहिए और वजन लम्बाई के अनुसार ही होना चाहिए।
  • महिला विद्यार्थी के लिए मापदंड
    • महिला विद्यार्थी के लिए लम्बाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए
      • दोनों के लिए VISION
      • डिस्टेंट विज़न : 6/6 IN ONE और 6/9 IN OTHER
      • नियर विज़न : 0.6 IN ONE और 0.8 IN OTHER

सीबीआई में पदों की रैंकिंग

राज्य या केंद्र सेवा की तरह सीबीआई में भी कांस्टेबल से लेकर डायरेक्टर ऑफ़ सीबीआई तक की रैंकिंग होती है

सीबीआई की रैंकिंग कुछ इस प्रकार है :

  1. CONSTABLE (कांस्टेबल )
  2. HEAD CONSTABLE (हेड कांस्टेबल )
  3. SUB INSPECTOR (सब इंस्पेक्टर)
  4. ASSISTANT SUB INSPECTOR (सहायक उप निरीक्षक)
  5. INSPECTOR (इंस्पेक्टर)
  6. ADDITIONAL SUPERINTENDENT OF POLICE ( अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक)
  7. SUPERINTENDENT OF POLICE ( पुलिस अधीक्षक )
  8. SENIOR SUPERINTENDENT OF POLICE (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक)
  9. DEPUTY INSPECTOR GENERAL OF POLICE (पुलिस उप महानिरीक्षक)
  10. ADDITIONAL DIRECTOR (अपर निर्देशक )
  11. JOINT DIRECTOR (संयुक्त निर्देशक )
  12. DIRECTOR ETC. (निर्देशक आदि )

CBI ka Full Form in Hindi Faq’s

सीबीआई प्राइवेट है या सरकारी ?

सीबीआई एक सरकारी जांच एजेंसी है।

सीबीआई के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?

सीबीआई के प्रथम अध्यक्ष “न्यायमूर्ति श्री रंगनाथ मिश्रा” थे।

सीबीआई का मुख्यालय कहाँ है ?

सीबीआई का मुख्यालय “नई दिल्ली ” में है।

CBI ka Full Form क्या है ?

CBI ka Full Form CENTRAL “BUREAU OF INVESTIGATION” है और हिंदी में इसे “केंद्रीय जांच ब्यूरो” कहते हैं।

Leave a Comment