आज का यह आर्टिकल हम मध्य प्रदेश राज्य के नागरिको के लिए लेकर आएं हैं। हम आपको भू नक्शा मध्यप्रदेश 2023 चेक और डाउनलोड कैसे करें संबंधित कुछ मुख्य जानकारी उपलब्ध कराने जा रहें हैं। एमपी सरकार द्वारा राज्य नागरिको के लिए अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी हैं। सरकार द्वारा Bhu Naksha Online देखने के लिए एक पोर्टल का निर्माण किया गया हैं जिसकी सहायता से राज्य के नागरिक अपनी जमीन संबंधी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे और उन्हें कहीं जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी। राज्य नागरिक अब अपनी जमीन,प्लाट,भूमि या घर आदि का नक्शा या जमीन संबंधी अन्य जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप भी Madhya Pradesh राज्य के नागरिक हैं तो आप भी इस पोर्टल का लाभ उठायें।
यह भी देखें :- मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल (SSSM ID)
हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bhu Naksha MP 2023 Online Check and Download Process से जुड़ी सूचनाओं के विषय में पूर्ण विस्तार से बताने जा रहें हैं। भू नक्शा मध्यप्रदेश 2023 से संबंधित अधिक सूचनाओं के बारे में जानने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
भू नक्शा मध्यप्रदेश 2023 क्या है ?
एमपी भू नक्शा से आशय मध्य प्रदेश नागरिको की जमीन,घर,प्लाट,भूमि या मकान के नक़्शे से हैं।सरकार द्वारा Bhu Naksha देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाने से नागरिको को बहुत राहत मिली हैं। पहले के समय में व्यक्तियों को जमीन संबंधी जानकारी या नक्शा संबंधी जानकारी की लिए पटवारी कार्यालय या सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे परन्तु अब ऐसा नहीं हैं। अब आप सरकार द्वारा जारी किये पोर्टल का उपयोग करके आसानी से जमीन का नक्शा देख सकते हैं और अन्य जानकारी के बारे में भी पता कर सकते हैं। यदि आप भी भी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन भू नक्शा देख सकते हैं। भू नक्शा मध्यप्रदेश 2023 चेक और डाउनलोड करने की प्रक्रिया हम इस लेख में आपको बताएंगे।
Bhu Naksha MP 2023 Highlights
यहाँ हम आपको भू नक्शा मध्यप्रदेश 2023 के विषय में कुछ महत्वपूर्ण सूचनाओं के बारे में अवगत कराने जा रहें हैं। आइये जानते है इन सूचनाओं के बारे में दी गयी सारणी की –
आर्टिकल का नाम | भू नक्शा मध्यप्रदेश |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के सभी जिले |
उद्देश्य | भू नक्शा देखने हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करना |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
संपर्क करें | 0751-2441200 |
आधिकारिक वेबसाइट | landrecords.mp.gov.in |
भू मैप मध्य प्रदेश 2023 के लाभ
यदि आप एमपी राज्य निवासी हैं तो आपको मध्य प्रदेश भू नक्शा 2023 के लाभ के विषय में जानकारी होनी आवश्यक हैं। यदि आपकी जमीन का नक्शा आपके पास उपलब्ध हैं तो आवश्यकता पड़ने पर आप इसका लाभ उठा सकते हैं। यहाँ भू मैप के लाभों के बारे में बताया गया है आइये जानते है एमपी भू नक्शा 2023 के क्याक्या लाभ हैं-
- भू नक़्शे का सबसे प्रमुख लाभ यह है की यह इससे जमीन के असली मालिक का पता लगाया जा सकता हैं।
- यदि आपके पास आपकी जमीन का नक्शा उपलब्ध होगा तो ऐसी स्थिति में आपकी जमीन पर कोई मालिकाना हक़ नहीं जमा सकता हैं।
- यदि कभी जमीन संबंधी वाद विवाद हो जाये तो ऐसी स्थिति में भी भू नक्शा बहुत सहायक सिद्ध हो सकता हैं।
- भू नक़्शे पर बहुत सी आवश्यक सूचना लिखी होती हैं जैसे -: जमीन की लम्बाई व चौड़ाई, खसरा नंबर, खातेदार का नाम आदि।
- एमपी भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन होने से समय की बचत हो जाती हैं।
- जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने का एक लाभ यह है कि अब सरकारी कर्मचारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल गया हैं।
मध्य प्रदेश भू नक्शा 2023 जिलेवार लिस्ट
दी गयी सूची में मध्य प्रदेश राज्य के उन जिलों के नाम दिए गए हैं जिनका भू नक्शा आप ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। मध्य प्रदेश भू नक्शा 2023 जिलेवार लिस्ट कुछ इस प्रकार दी गयी हैं –
कटनी | भोपाल |
सीधी | जबलपुर |
बड़वानी | ग्वालियर |
धार | उज्जैन |
हरदा | शिवपुरी |
मंदसौर | रायसेन |
शाजापुर | विदिशा |
श्योपुर | अशोक नगर |
सतना | गुना |
खंडवा | डिंडोरी |
होशंगाबाद | सिंगरौली |
उमरिया | रतलाम |
राजगढ़ | देवदास |
छतरपुर | अलीराजपुर |
बुरहानपुर | भिंड |
सागर | नीमच |
दतिया | पन्ना |
सिहोर | खरगोन |
रीवा | सिवनी |
शहडोल | टीकमगढ़ |
दमोह | झाबुआ |
इंदौर | मुरैना |
नरसिंहपुर | बालाघाट |
मंडला | छिंदवाड़ा |
बैतूल अनूपपुर | अगर |
निवारी | भींड |
भू नक्शा मध्यप्रदेश चेक एवं डाउनलोड ऐसे करें
यहाँ हम आपको भू नक्शा मध्य प्रदेश चेक और डाउनलोड करने की प्रोसेस के बारे में रहें हैं। यदि आप भी भू नक्शा देखने की प्रोसेस के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो आप हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं और आसानी से अपनी जमीन का नक्शा घर बैठे एमपी भू नक्शा पोर्टल की सहायता से देख सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ स्टेप्स के द्वारा –
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- एमपी भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट landrecords.mp.gov.in पर जाना होगा। देखिये नीचे दी गयी पिक्चर की सहायता से –
स्टेप 2- नक्शा (अक्स) के ऑप्शन पर जाएँ
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- अब आपको होम पेज पर ऊपर दिए गए नक़्शे के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना होगा। जैसे की नीचे दी गयी पिक्चर में दर्शाया गया हैं –
स्टेप 3- जिला, तहसील व गॉंव चुनें
- नक़्शे के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक प्रकार का फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ आपको अपना जिला, गॉंव व तहसील का चयन करना होगा। जैसे कि दी गयी पिक्चर में दर्शाया गया है –
स्टेप 4- खसरा नंबर चुनें व जमा करें पर क्लिक करें
- जिला, गॉंव व तहसील का चयन करते ही आपकी स्क्रीन पर मध्य प्रदेश का नक्शा आ जायेगा। अब यहाँ आपको खसरा नंबर का चयन करके जमा करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एमपी नक़्शे में आपकी जमीन का हाईलाइट हो जाएगी।देखिये नीचे दी गयी पिक्चर की मदद से-
स्टेप 5- विवरण देखें
- अब आप अपनी जमीन संबंधी जानकारी व खसरा संबंधी जानकारी दिए गए नक़्शे में आसानी से देख सकते हैं। यहाँ आपको जमीन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी।
स्टेप 6- डाउनलोड करें व प्रिंट निकाले
- अब यदि आप अपने भू नक़्शे को डाउनलोड करना चाहते हैं या प्रिंट निकालना चाहते हैं तो आप शॉर्टकट की ctrl+P द्वारा भी इसका प्रिंट निकाल सकते हैं या प्रिंट के ऑप्शन को सेलेक्ट करके भी प्रिंट निकाल सकते हैं।
Madhya Pradesh Bhu Naksha 2023 प्रश्न और उनके उत्तर
भू नक्शा देखने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा landrecords.mp.gov.in पोर्टल जारी किया हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करा सकते हैं।
इस पोर्टल के माध्यम से भूमि संबंधी सभी जानकारी जैसे भू नक्शा, खसरा खतौनी,जमाबन्दी आदि के बारे में यहाँ से सूचना प्राप्त की जा सकती हैं।
राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल का निर्माण राज्य नागरिको को ऑनलाइन सुविधा देने के लिए किया गया हैं ताकि लोगो को भू नक्शा देखने में किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।
सरकार द्वारा भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराने से नागरिको के समय की बचत हो जाती है और उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़तेऔर आसानी से भू नक्शा प्राप्त हो जाता हैं।
भू नक़्शे से संबंधित जानकारी के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के माध्यम से आप जमीन संबंधी और जमीन के नक़्शे से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एमपी भू नक़्शे से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए आप दिए गए 0751-2441200 इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करके संबंधी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपनी समस्या के बारे में भी बता सकते हैं।
जी हाँ, इस पोर्टल का लाभ केवल मध्य प्रदेश के सभी जिले के नागरिक उठा सकते हैं। अन्य राज्य ने नमागरिक इस पोर्टल का लाभ नहीं उठा सकते हैं क्योंकि प्रत्येक राज्य के लिए अलग अलग पोर्टल का निर्माण किया गया हैं।
एमपी भू नक़्शे से जुड़ी जानकारी के लिए Email-Id – clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in का उपयोग करके आप संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एमपी भू नक्शा देखने की ऑनलाइन प्रोसेस हम ने अपने इस लेख में पूर्ण विस्तार से बतायी हैं। हमे पूर्ण आशा है आपको हमारे द्वारा बताई गयी प्रोसेस समझ आएगी और आप आसानी से अपना भू नक्शा देख पाएंगे।
यहाँ सम्पर्क करें –
यदि आपको एमपी भू नक्शा ऑनलाइन देखने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना कर पड़ रहा है या आपको भू नक्शा एमपी से जुड़ी किसी प्रकार की सूचना के बारे में जानना है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आशा करते हैं आप हमारे इस लेख की मदद से अपना भू नक्शा सरलता से देख पाएंगे। यदि आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए तो अप्प नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है।
Fax no. – 2441202, Helpline no. – 0751-2441200, Email-Id – [email protected]