अकसर आप लोगो के मन में भी यह सवाल आता होगा की भारत से अमेरिका कितने किलोमीटर है? साथ ही अमेरिका जाने के लिए कितना समय और पैसा लगता है। इसके अलावा भी इससे जुड़े हुए अन्य सवाल आपके मन में आते होंगे की अमेरिका जाने के लिए कौन सा रास्ता बेहतर रहेगा हवाई-मार्ग या समुद्री-मार्ग? आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके इन सभी सवालों के जवाब देने वाले है जैसे की भारत से अमेरिका कितने किलोमीटर है (india to america distance in km) भारत से अमेरिका जाने में कितना समय लगता है (How many hours is USA from India) और अमेरिका जाने के लिए सबसे बेहतर मार्ग कौन सा है। इसके अलावा आपको लेख के माध्यम से आपको अमेरिका जाने का किराया सम्बंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
पृथ्वी से सूर्य की दूरी कितनी है? – Prithvi Se Surya Ki Duri
भारत से अमेरिका कितने किलोमीटर है ? (india to america distance in km)
भारत से अमेरिका कितने किलोमीटर है? अकसर लोग यह सवाल पूछते है तो इसका जवाब है की भारत से अमेरिका की दूरी (India to America distance) 13,568 km है। अगर सीधे हवाई-मार्ग द्वारा देखा जाए तो भारत से अमेरिका की दूरी 12053.21 किलोमीटर है परन्तु जब भी आप हवाई-टिकट खरीदते है तो यहाँ पर इसकी दूरी 13,568 km ही लिखी होती है। इस प्रकार से भारत और अमेरिका की दूरी 13,568 किमी है। वास्तव में देखा जाए तो यह दूरी बहुत अधिक है और इसका कारण भारत और अमेरिका का दो अलग-अलग महाद्वीपों में स्थित होना है। जहाँ भारत दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीप एशिया में स्थित है वही अमेरिका उत्तरी-अमेरिका महाद्वीप में स्थित देश है। इस दूरी को तय करने के लिए हवाई-मार्ग का ही प्रयोग किया जाता है।
भारत से अमेरिका पहुंचने में कितना समय लगता है?
भारत और अमेरिका चूँकि 2 अलग-अलग महाद्वीपों पर स्थित है ऐसे में इनकी यात्रा में बहुत अधिक समय लगता है। जब आप हवाई-जहाज का टिकट लेते है तो इस पर भारत-अमेरीकी यात्रा का समय 17 घण्टे की अवधि से 70 घंटे की अवधि तक दिखाता है। ऐसे में आप यह सोच रहे होंगे की भारत से अमेरिका जाने में इतना अधिक समय गैप क्यों है तो यहाँ आपको इसके कारण से भी अवगत करा देते है। दरअसल भारत से अमेरिका के बीच की अधिक दूरी होने के कारण यहाँ यात्रा में अधिक समय लगता है। इसके काऱण हवाई-जहाज सीधी उड़ान के बजाय रास्ते में ठहरते है जैसे लंदन या खाड़ी देशों में। यहाँ उड़ानों के रुकने के कारण यात्रियों को विश्राम का मौका मिलता है और वे आसानी से अपना सफर पूरा कर सकते है। यही कारण है की विश्राम समय को देखते हुए भारत से अमेरिका यात्रा में अधिक समय लगता है।
Planets Name In : ग्रहों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
हालांकि अगर राजधानी दिल्ली से अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. के लिए डायरेक्ट फ्लाइट होती है तो फिर आपको इतना चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। डायरेक्ट-फ्लाइट होने पर आप मात्र 17 से 18 घंटो की अवधि में अमेरिका पहुंच सकते है। वही अगर बात राजनेताओं की करें तो उनके लिए विशेष श्रेणी के हवाई-जहाज बने होते है जो की इस यात्रा को आसानी से 3 से 4 घंटे में पूरा कर देते है जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा उपयोग किया जाने वाला विशेष श्रेणी का हवाई जहाज।
भारत से अमेरिका का किराया कितना है ?
अमेरिका यात्रा पर जाने का विचार करने वाले लोगो के मन में किराए को लेकर कई प्रकार के प्रश्न होते है। अकसर लोगो के मन में यह सवाल होता है की भारत से अमेरिका का किराया कितना है ? (India to America distance flight ticket price) तो आपको बताते चले की अमेरिका जाने के लिए आपको 36,000 रुपए से लेकर 200,000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते है। किराये में यह अंतर निम्न कारणों से है :-
- अलग-अलग एयरलाइन्स द्वारा अमेरिका जाने के लिए अलग-अलग किराया लिया जाता है। हालांकि इसमें आपको अधिक अंतर नहीं मिलेगा।
- भारत से अमेरिका का किराया आपकी एयरलाइन्स सीट के आधार पर भी तय किया जाता है की आप किस श्रेणी में यात्रा कर रहे है – इकॉनमी, बिजनेस या फर्स्ट-क्लास
- अगर आप यात्रा से कुछ माह पूर्व ही फ्लाइट-टिकट बुक करवा देते है तो आपको अपेक्षाकृत कम किराया वहन करना पड़ेगा।
- इसके अतिरिक्त स्पेशल-ऑफर चलने पर भी आपको टिकट प्राइस में छूट मिलती है ।
क्या पैदल चलकर अमेरिका पहुंचा जा सकता है?
कई लोगो के मन में अमेरिका यात्रा को लेकर यह सवाल भी रहता है की क्या पैदल चलकर अमेरिका पहुँचा जा सकता है (Can I go USA from India on foot) इसके अलावा कई लोग यह भी जानना चाहते है की क्या अमेरिका ट्रैन, बस या कार के द्वारा पहुँचा जा सकता है (Can we go to USA from India by train, Bus or car). तो इसका जवाब है नहीं। आप पैदल चलकर या ट्रैन, बस या कार के द्वारा अमेरिका नहीं पहुंच सकते है इसका कारण यह है की अमेरिका और भारत के बीच उत्तरी अंध-महासागर (north atlantic ocean) पड़ता है ऐसे में यहाँ जाने की लिए आपको किसी प्रकार की रेल या रोड सेवा नहीं मिलती है।
वही पानी के जहाज द्वारा भी अमेरिका की यात्रा नहीं की जा सकती है। हालांकि आपको बता दे की भारत से अमेरिका तक पानी के जहाज चलते है और इन कार्गो शिप का उपयोग मुख्यत सामान की आवाजाही के लिए किया जाता है। कुछ लोग पानी के जहाज द्वारा भी अमेरिका यात्रा करते है परन्तु यह लंबी और थकाऊ यात्रा आदर्श नहीं है।
क्या होगा अगर पृथ्वी घूमना बंद कर दे?
india to america distance in km (FAQ)
भारत से अमेरिका की कुल दूरी 13,568 km है। हालांकि सीधी हवाई-मार्ग की बात करें तो आपको यह दूरी 12053.21 किलोमीटर मिलेगी। टिकट में अमेरिका की दूरी 13,568 kmलिखी होती है और इसका कारण फ्लाइट का रास्ते में रुक-रुक कर चलना है।
भारत से अमेरिका पहुंचने में 17 घंटे से लेकर 70 घंटे तक का समय लगता है। इसका मुख्य कारण हवाई-जहाज द्वारा मार्ग में जगह-जगह रुकना है। हालांकि डायरेक्ट-फ्लाइट होने पर आप भारत से अमेरिका की दूरी 17-18 घंटे में तय कर सकते है।
भारत से अमेरिका का किराया 36,000 रुपए से लेकर 2,00000 रुपए तक है। हालांकि आपके टिकट का मूल्य कई कारणों पर निर्भर करता है जैसे की आप किस एयरलाइन्स की सेवा ले रहे है। आप यात्रा से कितने समय पूर्व टिकट बुक करवा रहे है और आप किस श्रेणी में यात्रा कर रहे है।
नहीं। भारत से अमेरिका की दूरी पैदल, रेल, बस या कार से तय नहीं की जा सकती है। इसका कारण यह है की भारत और अमेरिका के बीच की दूरी बहुत अधिक है। भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है जबकि अमेरिका उत्तरी महाद्वीप स्थित है ऐसे में इन दोनो महाद्वीपों के बीच दूरी बहुत अधिक है। साथ ही एशिया और उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बीच अटलांटिक महासागर होने के कारण भी यह दूरी पैदल, रेल, बस या कार से तय करना संभव नहीं है।
भारत और अमेरिका के समय मानक समय के हिसाब से साढ़े 9 घंटो का अंतर है। इसका मुख्य कारण भारत का पूर्वी जबकि अमेरिका का पश्चिमी गोलार्ध में अवस्थित होना है। यही कारण है की दोनो देशों के समय में 9:30 घंटे का अंतर है।