परिवहन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की धमनियों के रूप में परिभाषित किया जाता है। वास्तव में किसी भी देश की आर्थिक गतिविधियाँ परिवहन व्यवस्था पर निर्भर करती है ऐसे में देश के विकास के लिए परिवहन व्यवस्था का सुचारु रूप से संचालित होना आवश्यक है। परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जो की देश के विकास के वाहक के रूप में परिभाषित किए जाते है। देश के विभिन राज्यों एवं राज्य क्षेत्रों को एक दूसरे से जोड़ने में राष्ट्रीय राजमार्गो की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग अर्थव्यवस्था में परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण साधन भी होते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के सभी राष्ट्रीय राजमार्गो के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत में कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग है (List of Nation Highway (NH) in India) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जाएगी।
साथ ही आर्टिकल के माध्यम से आपको देश के राष्ट्रीय राजमार्गो से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। सम्बंधित लेख में प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्यों का समावेश भी किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग किसे कहते हैं ?
राष्ट्रीय राजमार्ग (Nation Highway) उन राजमार्गो को कहा जाता है जो देश के विभिन राज्यों एवं राजधानियों, औद्योगिक क्षेत्र एवं बंदरगाहों को एक दूसरे से जोड़ते है। वास्तव में देश के विभिन राज्यों को एक दूसरे से राष्ट्रीय राजमार्गो के द्वारा ही जोड़ा जाता है जो की देश के मुख्य सड़क मार्ग होते है। राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, सञ्चालन एवं क्रियान्वयन केंद्र सरकार के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाता है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Roads, Transport and Highways (MoRTH) के अनुसार भारत में राष्ट्रीय राजमार्गो की कुल संख्या 599 है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
राष्ट्रीय राजमार्ग (Nation Highway) देश के कुल सड़क मार्गों में 2 फीसदी के करीब हिस्सेदारी रखते है परन्तु यह परिवहन क्षमता का 40 फीसदी भार वहन करते है। देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार, परिवहन एवं संरचनात्मक विकास में राष्ट्रीय राजमार्गो का योगदान महत्वपूर्ण है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गो की सूची (List of Nation Highway in India)
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Roads, Transport and Highways (MoRTH) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल राष्ट्रीय राजमार्गो की सँख्या 599 है। यहाँ आपको भारत के सभी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गो की जानकारी प्रदान की गयी है :-
क्र. सं. | राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या | राष्ट्रीय राजमार्ग पथ (Nation Highway) | कुल दूरी (किमी में) |
1 | NH A | दिल्ली-अंबाला-लुधियाना-अमृतसर-इंडोपाक | 456 किलोमीटर |
2 | NH 1B | बटोटे-डोका- किस्तवार –स्य्म्थान पास –खानाबल | 276 किलोमीटर |
3 | NH 1A | जालन्धर –माधोपुर –जम्मू बनिहाल –श्रीनगर बारामुला –उरी | 663 किलोमीटर |
4 | NH 1C | दोमेल – कटरा | 8 किलोमीटर |
5 | NH 1D | श्रीनगर –कारगिल –लेह | 422 किलोमीटर |
6 | NH 2A | सिकंदरा – भोगनीपुर | 25 किलोमीटर |
7 | NH 4A | बेलगावी –अनमोद –पोंडा –पणजी | 153 किलोमीटर |
8 | NH 4B | न्हावा शेवा –कालाम्बोली –पल्स्पे | 27 किलोमीटर |
9 | NH 5A | हरिदासपुर परदिप पोर्ट जंक्शन से | 77 किलोमीटर |
10 | NH 7A | पलायाकोत्तई –तूतीकोरिन पोर्ट | 51 किलोमीटर |
11 | NH 8A | अहमदाबाद –लिम्ब्दी –मोर्वी –कांदला मांडवी | 463 किलोमीटर |
12 | NH 8 B | बमंबोरी –राजकोट –पोरबंदर | 206 किलोमीटर |
13 | NH 8C | चिलोडा –गांधीनगर –सरखेज | 46 किलोमीटर |
14 | NH 8D | जेतपुर – सोमनाथ | 127 किलोमीटर |
15 | NH 8E | सोमनाथ –भावनगर | 220 किलोमीटर |
16 | NH 1 | अहमदाबाद –बड़ोदरा एक्सप्रेसवे | 93 किलोमीटर |
17 | NH 9 | पुणे-सोलापुर –हैदराबाद –विजयवाड़ा मचिलिपत्नाम | 841 किलोमीटर |
18 | NH 10 | दिल्ली –फाजिल्का –इंडो –पाक बॉर्डर | 403 किलोमीटर |
19 | NH 11 | आगरा –जयपुर –बीकानेर | 582 किलोमीटर |
20. | NH 12 | जबलपुर –भोपाल –खिलचीपुर –अक्रेला –झालवार –कोटा –बूंदी –डेविल –टोंक –जयपुर | 890 किलोमीटर |
21. | NH 13 | सोलापुर –छत्तीसगढ़ -शिह्मोंग –मंगलोर | 691 किलोमीटर |
22. | NH 14 | बेवर –सिरोही –राधापुर | 450 किमी० |
23. | NH 24 | दिल्ली –मुरादाबाद–बरेली –लखनऊ | 438 किमी० |
24. | NH 43 | रायपुर –जग्दलपुर –विज़िअनगरम | 551 किमी० |
25. | NH 44 | शिलोंग –पस्सी –बदरपुर –अगरतला –सबरूम | 630 किमी० |
26. | NH 45 | चेन्नई –ताम्ब्रम –तिन्दिवानाम विल्लुपुरम –त्रिउचिलापल्ली –मनाप्परै –डिंडीगुल –पेरियाकुलम –थेनी | 472 किमी० |
27. | NH 47 | सालेम –इरोड –कोइम्ब्तोर –पलघट –त्रिचुर –एर्नाकुलम –कुइलों –त्रिवेंद्रम- नागेर्कोइल –कन्याकुमारी | 640 किमी० |
28. | NH 58 | दिल्ली –गाजियाबाद –मीरुत –हरिद्वार –बद्रीनाथ –माना दर्रा | 538 किमी० |
29. | NH 75 | ग्वालियर –झाँसी –छतरपुर –रेवा –रेनुकुत –गरवा –डाल्टेनगंज –इलाहबाद | 995 किमी० |
30. | NH 78 | कटनी –शहडोल –अंबिकापुर –जशपुरनगर –गुमला | 559 किमी० |
31. | NH 86 | कानपुर–छतरपुर –सागर –भोपाल देवास | 674 किमी० |
32. | NH 200 | रायपुर-बिलासपुर –रायगढ़ –कनाक्तोरा –झारसुगुडा –कोचिंदा –देवगढ –तालचेर –चाधिखोले | 740 किमी० |
33. | NH 209 | डिंडीगुल –पोल्लाची –पलानी –कोइम्बतोरे –अन्नुर कोल्लेगल -बैंगलोर | 456 किमी० |
34. | NH 222 | कल्याण –अहमदनगर | 610 किमी० |
35. | NH 31 | बरही- बख्तियारपुर –मोकामेह –पूर्णिया –दलकोला –सिलीगुड़ी –सेवोक –कोच बिहार –उत्तर सल्मारा –नलबारी –चरिली –अमिन गाँव जंक्शन | 1125 किमी० |
36. | NH 31 B | उत्तर सल्मारा –जोगिघोपारा जंक्शन | 19 किमी० |
37. | NH 31 C | गलगलिया –बाघ डोगरा –चल्सा नागरकता –गोयेर्कता –दलगांव –हासीमारा –राजभुत खावा –कोच्गोँ – सिदिली –बिजनी | 235 किमी० |
38. | NH 218 | बीजापुर –हुबली | 176 किमी० |
39. | NH 210 | त्रिची –पुदुकोट्टई –देवाकोत्तई –रामनाथपुरम | 160 किमी० |
40. | NH 119 | पुरी –नजीबाबाद –मीरुत | 260 किमी० |
41. | NH 108 | धरासू–उत्तरकाशी –यमुनोत्री-धाम | 127 किमी० |
42. | NH 57 | मुजफ्फरपुर –दरभंगा –फारबिसगंज –पूर्णिया | 310 किमी० |
43. | NH 59 | अहमदाबाद –गोधरा –धार –इन्दौर | 350 किमी० |
44. | NH 201 | बोरिगुम्मा –बोलांगीर –बारगढ़ | 310 किमी० |
45. | NH 104 | चकिया –सीतामढ़ी –जयनगर –नरहरिया | 160 किमी० |
46. | NH 35 | बारासात –बनगांव –इंडो बांग्लादेश बॉर्डर | 61 किमी० |
47. | NH 203 | भुबनेश्वर –पूरी | 59 किमी० |
48. | NH 55 | सिलीगुड़ी –दार्जलिंग | 77 किमी० |
49. | NH 219 | मदनापल्ले –कुप्पम –कृष्णागिरी | 150 किमी० |
50. | NH 221 | विजयवाड़ा –भद्राचलम –जदलपुर | 329 किमी० |
51. | NH 8 | दिल्ली –जयपुर-अजमेर –उदयपुर –अहमदाबाद –वडोदरा –मुंबई | 1428 किमी० |
राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु
- भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे नम्बर-44 (NH 44) को माना गया है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग कुल 4,112 किलोमीटर लम्बा है जो की जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से भारत के अंतिम छोर कन्याकुमारी तक जाता है।
- देश का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग सँख्या-548 (548 NH) है जो की महाराष्ट्र राज्य से होकर गुजरता है। इसकी कुल लम्बाई 5 किलोमीटर यानी की 3 मील है।
- देश के चारो भागो को जोड़ने के लिए अटल विहारी बाजपेयी सरकार द्वारा वर्ष 1999 में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना (Golden Quadrilateral project) शुरू की गयी थी जिसे की आधिकारिक रूप से 2001 में शुरू किया गया। इसके तहत देश के चार महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता एवं चेन्नई को जोड़ने के लिए 5864 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की शुरुआत की गयी।
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गो सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
राष्ट्रीय राजमार्ग (Nation Highway) उन राजमार्गो को कहा जाता है जो देश के विभिन राज्यों एवं राजधानियों, औद्योगिक क्षेत्र एवं बंदरगाहों को एक दूसरे से जोड़ते है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Roads, Transport and Highways (MoRTH) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल राष्ट्रीय राजमार्गो की सँख्या 599 है।
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा देश के राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण, सञ्चालन एवं नियमन किया जाता है।
स्वर्णिम चतुर्भुज योजना (Golden Quadrilateral project) वर्ष 1999 में वाजपेयी सरकार द्वारा शुरू की गयी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण परियोजना है जिसके अंतर्गत देश के चार महानगरों-दिल्ली, मुंबई, कोलकाता एवं चेन्नई को जोड़ने के लिए राजमार्गो का निर्माण किया गया है।
देश के सड़क परिवहन में राष्ट्रीय राजमार्गो का योगदान 40 फीसदी के करीब है हालांकि देश के सड़क मार्गों में राष्ट्रीय राजमार्गो की हिस्सेदारी सिर्फ 2 फीसदी के करीब ही है।