भारत में कुल कितने रेल मंडल, जोन और रेलवे स्टेशन है | Number Of Rail Divisions in India

भारतीय अर्थव्यवस्था में रेलवे की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश की परिवहन व्यवस्था में भारतीय रेलवे का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। रेलवे के माध्यम से देश के विभिन भागो एवं लम्बी दूरियों के मध्य प्रतिदिन करोड़ो लोग सफर करते है जो की इसे देश में परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण साधन बनाती है। भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शुमार किया जाता है। देश में रेल व्यवस्था के सुचारु रूप से संचालन के लिए इसे जोन में विभाजित किया गया है जिसे की डिवीजनल मुख्यालय के माध्यम से संचालित किया जाता है। आगे के स्तर पर जोन को मंडलो में पृथक किया गया है। भारतीय रेलवे के संचालन के लिए रेलवे जोन एवं मंडल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के सभी रेल मंडल, जोन और रेलवे स्टेशन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत में कुल कितने रेल मंडल, जोन और रेलवे स्टेशन है (Number Of Rail Divisions in India) सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही यहाँ आपको इस विषय से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी अवगत कराया जायेगा।

75 Ramsar sites in India in Hindi 2022

भारत में कुल कितने रेल मंडल
भारत में कुल कितने रेल मंडल

Article Contents

भारतीय रेल का प्रशासनिक ढाँचा

भारतीय रेलवे सम्पूर्ण विश्व में चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। अगर एशिया के सन्दर्भ में बात की जाए तो भारतीय रेल एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश में प्रतिदिन 13,000 से अधिक ट्रैन संचालित की जाती है जिसके माध्यम से प्रतिदिन 2 करोड़ से भी अधिक यात्री सफर करते है। देश की परिवहन व्यवस्था में भारतीय रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है जो की यात्रियों को सस्ती एवं सुगम परिवहन सेवा प्रदान करती है।

भारत के विशाल रेलवे नेटवर्क को संचालित करने के लिए देश के विभिन भागो को जोन में बाँटा गया है जिसे की डिवीजनल मुख्यालय के अंतर्गत संचालित किया जाता है। रेलवे जोन को भी प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से डिवीज़न में बाँटा गया है जिसका नेतृत्व डिवीजनल रेलवे प्रबंधक (DRM) के द्वारा किया जाता है। डिवीजनल रेलवे प्रबंधक (DRM) के द्वारा सम्बंधित क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) को रिपोर्ट किया जाता है। वर्तमान समय में देश में कुल 18 रेलवे जोन एवं 73 डिवीज़न है।

भारत में कुल रेल जोन

वर्तमान में भारतीय रेलवे द्वारा देश को कुल 18 जोन में डिवाइड किया गया है। भारत के सभी 18 रेलवे जोन (Zones of Indian Railways) निम्न प्रकार से है :-

  1. उत्तर रेलवे
  2. उत्तर पूर्वी रेलवे या पूर्वोत्तर रेलवे
  3. पूर्व रेलवे
  4. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
  5. दक्षिण रेलवे
  6. दक्षिण पूर्वी रेलवे
  7. दक्षिण मध्य रेलवे
  8. पश्चिम रेलवे
  9. मध्य रेलवे
  10. पश्चिम मध्य रेलवे
  11. उत्तर पश्चिम रेलवे
  12. दक्षिण पश्चिम रेलवे
  13. उत्तर मध्य रेलवे
  14. पूर्व तटीय रेलवे
  15. दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे
  16. पूर्वमध्य रेलवे
  17. दक्षिण तटीय रेलवे
  18. कोलकाता मेट्रो रेलवे

भारत में कुल रेल मंडल एवं जोन

भारतीय रेलवे को कुल 18 जोन में विभाजित किया गया है जिन्हे की मंडलो में बाँटा गया है। यहाँ आपको भारत के सभी रेलवे जोन, मंडल एवं मंडल मुख्यालय से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है :-

क्र. स.रेलवे जोन मुख्यालय मंडल
1.उत्तर रेलवेनई दिल्लीदिल्ली, मुरादाबाद, अंबाला, लखनऊ NR, फिरोजपुर
2.उत्तर मध्य रेलवेप्रयागराजइलाहाबाद आगरा झांसी
3.पूर्वोत्तर रेलवेगोरखपुरइज्जत नगर, लखनऊ NER, वाराणसी
4.पूर्वी रेलवेकोलकाताहावड़ा, मालदा, आसनसोल, सियालदेह
5.पूर्वोत्तर सीमांत रेलवेगुवाहाटीतिनसुकिया, अलीपुरद्वार, रंगिया, कटिहार, लामडिंग
6.दक्षिण पूर्व रेलवेकोलकाताआद्रा, रांची, चक्रधरपुर, खड़गपुर
7.पश्चिम मध्य रेलवेजबलपुरकोटा, जबलपुर, भोपाल
8.उत्तर पश्चिम रेलवेजयपुरजोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर
9.दक्षिण रेलवेचेन्नईचेन्नई, तिरुवनन्तपुरम, तिरुचिरापल्ली, सलेम, मदुरई, पलक्कड
10.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवेबिलासपुरनागपुर SECR, बिलासपुर, रायपुर
11.दक्षिण मध्य रेलवेसिकंदराबादसिकंदराबाद, नांदेड़, हैदराबाद
12.दक्षिण पश्चिम रेलवेहुबलीहुबली, मैसूर, बेंगलुरु
13.पूर्वी तटीय रेलवेभुवनेश्वररायगड़ा, खुरदा रोड, संबलपुर
14.पूर्व मध्य रेलवेहाजीपुरसोनपुर, दानापुर, धनबाद, मुगलसराय, समस्तीपुर
15.पश्चिम रेलवेमुंबईरतलाम, वडोदरा, मुंबई WR, भावनगर, अहमदाबाद, राजकोट
16.कोलकाता मेट्रो रेलवेकोलकाताकोलकाता
17.मध्य रेलवेमुंबईमुंबई, नागपुर, भुसावल, सोलापुर, पुणे
18.दक्षिण तटीय रेलवेविशाखापट्टनमविशाखापट्टनम, गुंटूर, विजयवाड़ा, गुंटाकल
Zones and divisions of Indian Railways

भारत में कुल कितने रेलवे स्टेशन है ?

वर्तमान समय में भारतीय रेलवे द्वारा देश में अनुमानित 7000 से लेकर 8000 के मध्य रेलवे स्टशनों का निर्माण किया गया है। भारतीय रेल द्वारा प्रतिदिन 2 करोड़ से भी अधिक यात्रियों का वहन किया जाता है जो की देश के परिवहन साधनो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारतीय रेलवे द्वारा मालगाड़ियों के माध्यम से सामान की ढुलाई एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की जाती है।

रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत में सर्वप्रथम रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चली थी जिसका नाम ब्लैक ब्यूटी रखा गया था।
  • देश में सर्वप्रथम विद्युत रेलगाड़ी 1925 में मुंबई वीटी से कुर्ला के मध्य संचालित की गयी थी।
  • पूर्वी भारत में प्रथम रेलगाड़ी हावड़ा से हुगली के मध्य वर्ष 1854 में संचालित की गयी थी।
  • भारत का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में है।
  • वर्तमान में वंदे भारत ट्रैभारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रैन है जो की 180 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से चलती है।

भारतीय रेलवे से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

भारतीय रेलवे का विश्व में कौन सा स्थान है ?

भारतीय रेलवे विश्व में चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। एशिया के सन्दर्भ में भारतीय रेलवे सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।

भारतीय रेलवे को कुल कितने जोन में विभाजित किया गया है ?

भारतीय रेलवे को कुल 18 जोन में विभाजित किया गया है।

भारत के सभी रेलवे जोन एवं मंडलो के बारे में जानकारी प्रदान करें ?

भारत के सभी रेलवे जोन एवं मंडलो के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको Zones and divisions of Indian Railways सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान की गयी है।

भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा रेलवे जोन कौन सा है ?

भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा रेलवे जोन उत्तरी रेलवे जोन है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

भारत में पहली ट्रैन कब और कहाँ संचालित की गयी थी ?

भारत में सर्वप्रथम रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चली थी जिसे ब्लैक ब्यूटी के नाम से जाना गया था।

Leave a Comment

Join Telegram