भारत एक बहुत ही बड़ा देश हैं जहाँ पर बहुत सी लम्बी नदियां बहती है। अगर देखा जाएँ तो भारत में करीब 200 नदियां बहती हैं। यह ही कारण है की भारत को नदियों की भूमि कहा जाता है। भारत देश में नदियों को बहुत पवित्र माना जाता हैं। भारत में दो प्रकार की नदियां बहती एक जो की हिमालय से निकलने वाली नदियां और दूसरी है प्रायद्वीप से निकलने वाली है जो नदियां हिमालय से निकलती है वह नदियां काफी लम्बी नदियां होती हैं। तो दोस्तों क्या आप जानते हो की भारत की सबसे लंबी नदी (India’s longest river) कौनसी है ?
इसको भी पढ़े :- भारत के 10 सबसे बड़े राज्य की सूची
अगर नहीं तो आप बिलकुल निश्चिंत हो जाइये क्योंकि आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं की भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी हैं और भारत की कुछ प्रमुख नदियों के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी। तो दोस्तों अगर आप भी यह जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो कृपया करके इस लेख को बड़े ही ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है | Bharat ki sabse lambi nadi kaun si hai ?
S.No | नदियों के नाम | नदियों की लम्बाई | नदियों का उद्गम स्थान | नदियों का मुहाना |
1 | गंगा | 2525 किमी. | गोमुख हिमानी, गंगोत्री | बंगाल की खाड़ी |
2 | गोदावरी | 1465 किमी. | नासिक, महाराष्ट्र | बंगाल की खाड़ी |
3 | यमुना | 1375 किमी. | बंदरपूंछ, यमुनोत्री | प्रयागराज, गंगा नदी |
4 | नर्मदा | 1312 किमी. | विंध्याचल पर्वत, अमरकंटक | खंभात की खाड़ी |
5 | कृष्णा | 1288 किमी. | महाबलेश्वर, पश्चिमी घाट | बंगाल की खाड़ी |
6 | सिंधु | 1114 किमी. | मानसरोवर झील, तिब्बत | अरब सागर |
7 | ब्रह्मपुत्र | 916 किमी. | मानसरोवर झील, तिब्बत | बंगाल की खाड़ी |
8 | महानदी | 815 किमी. | रायपुर, छत्तीसगढ़ | बंगाल की खाड़ी |
9 | कावेरी | 800 किमी. | कुर्ग जिला, कर्नाटक | बंगाल की खाड़ी |
10 | ताप्ती | 724 किमी. | बैतूल जिला, मध्य प्रदेश | खंभात की खाड़ी |
भारत के प्रमुख बांध की सूची | 45+ List
गंगा नदी (भारत की सबसे लंबी नदी )
भारत की सबसे लम्बी नदी का नाम हैं गंगा। इसको भारत की सबसे पवित्र नदी भी माना जाता हैं। गंगा नदी करीब 2525 किलोमीटर तक लम्बी नदी हैं। भारत में गंगा नदी की लोग पूजा एवं आरती भी करते हैं लोगो का यह मानना है की यह धरती पर साक्षात भगवान का रूप है। इस नदी का उद्गम स्थान है गोमुख हिमानी, गंगोत्री। यह नदी करीब 2525 किलोमीटर लम्बी हैं और यह नदी गंगोत्री से बहते हुए उत्तरखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार से पश्चिम बंगाल से बहकर बांग्लादेश तक बहती है फिर यह नदी सीधा बंगाल की खाड़ी में सम्मिलित हो जाती हैं।
गोदावरी नदी (Godavari River)
गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी मानी जाती हैं। गोदावरी नदी करीब 1465 किमी. लम्बी हैं। गोदावरी नदी का उद्गम स्थान है नासिक, महाराष्ट्र और यह नदी यहाँ से बहकर छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती हैं और फिर यह नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती हैं। गोदावरी नदी को दक्षिण गंगा और बूढी गंगा के नाम से भी जाना जाता हैं।इस नदी पर बहुत से डैमों का निर्माण किया गया हैं। उन डैम का पानी कृषि कार्य के लिए उपयोग में लिया जाता हैं।
यमुना नदी (Yamuna River)
यमुना नदी को भारत की तीसरी सबसे बड़ी नदी माना जाता हैं। यमुना नदी को जमुना के नाम से भी जाना जाता हैं। यमुना नदी करीब 1375 किलोमीटर लम्बी मानी जाती है। यह नदी बंदरपूंछ गंगोत्री से बहती हुई आती हैं। यमुना नदी को गनगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी भी माना जाता हैं। यमुना नदी बंदरपूंछ सें बहकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे शहरों से बहती हैं। यमुना नदी को भी बहुत पवित्र नदी माना जाता हैं। यमुना नदी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में जाकर गंगा में मिल जाती हैं।
नर्मदा नदी (Narmada River)
नर्मदा नदी नदी भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी माना जाता है , नर्मदा नदी करीब 1312 किलोमीटर लंबी है। यह नदी विंध्याचल पर्वत, अमरकंटक से बहती हैं और बहकर यह नदी मध्य प्रदेश और गुजरात,महाराष्ट्र जैसे राज्य से बहती हैं। नर्मदा नदी का दूसरा नाम रीवा भी हैं। बताया यह भी जाता है की नर्मदा नदी उन सात जलमार्ग में से एक है जो की स्वर्ग की ओर जाती हैं। यहाँ तक की इस नदी का वर्णन महाभारत और रामायण में भी किया गया हैं।
कृष्णा नदी (Krishna River)
कृष्णा नदी भी भारत की सबसे बड़ी नदियों में से एक हैं। कृष्णा नदी करीब 1288 किलोमीटर तक लंबी मानी जाती हैं। कृष्णा नदी उद्गम स्थान महाबलेश्वर, पश्चिमी घाट हैं। कृष्णा नदी बहुत से राज्यों से होकर गुजरती है जैसे की – महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर बहती है और आखिर में यह कृष्णा नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती हैं। कृष्णा नदी की बहुत सी सहायक नदियां भी जिनका नाम है भीम, पंचगंगा, दूधगंगा, घटप्रभा, तुंगभद्रा
सिंधु नदी (Indus River)
सिंधु नदी भी भारत की सबसे लंबी नदियों में से ही एक हैं। सिंधु नदी करीब 1114 किलोमीटर तक लम्बी हैं। इस नदी का उद्गम स्थान है मानसरोवर झील, तिब्बत। सिंधु नदी की बहुत सी सहायक नदियां भी है जिनका नाम है जानस्कर, सोन, झेलम, चिनाब, रावी, सतलुज और ब्यास। बताया यह जाता है की सिंधु नदी भारत और पाकिस्तान के बीचमे बहती है और इस नदी की असल लंबाई काफी अधिक है परन्तु भारत में केवल इस नदी का 1114 किलोमीटर लंबी है , इस नदी को भारत की राष्ट्रिय और सबसे बड़ी नदी भी माना जाता है।
ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River)
ब्रह्मपुत्र नदी करीब 916 किलोमीटर लंबी हैं ब्रह्मपुत्र नदी को भी भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक माना जाता हैं। ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील, तिब्बत से बहकर आती है और यह नदी अरुणांचल प्रदेश के बीच होकर भारत में आती हैं। इस नदी को चीन में Yarlung Tsangpo के नाम से जाना जाता हैं। ब्रह्मपुत्र नदी असम से होकर बांग्लादेश पहुँचती हैं। यह नदी बहुत ही खतरनाक मानी जाती है बताया यह जाता है की बरसात के मौसम में इस नदी में बाद आना एक आम बात है।
महानदी (Mahanadi)
महानदी की शुरुआत रायपुर, छत्तीसगढ़ से होती हैं। महानदी की लम्बाई करीब 815 किलोमीटर तक है। महानदी की भी बहुत सी सहायक नदियां भी जिनका नाम है शिवनाथ, हसदो, मांड, ईब, तेल, केलों, जोंक आदि। यह नदी भी बहुत ही खतरनाक साबित होती है क्योंकि कुछ समय पहले इस नदी के कारण ओडिशा में बहुत ही भयानक बाढ़ आई थी। इसी वजह से ओडिशा के निवासी इस नदी को दुःख की नदी कहकर बुलाते हैं।
कावेरी नदी (Kaveri River)
कावेरी नदी करीब 800 किलोमीटर तक लम्बी है यह नदी भी भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक है। इस नदी का उद्गम स्थान है कुर्ग जिला, कर्नाटक। इस नदी को दक्षिण भारत में बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसकी भी पूजा की जाती हैं। इस नदी की भी बहुत सी सहायक नदियां है लक्ष्मण तीर्थ, काबिनी, सुवर्णा वती, भवानी, अमरावती आदि।
ताप्ती नदी (Tapti River)
ताप्ती नदी भी भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह नदी करीब 724 किलोमीटर तक लम्बी हैं। ताप्ती नदी बैतूल जिला, मध्य प्रदेश से बहना शुरू करती हैं। यह नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे शहरों से होकर गुजरती है फिर आखिर में यह नदी अरब सागर में जाकर मिल जाती हैं।
भारत से सम्बंधित अन्य जानकारी :-
- भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी
- भारतीय मुद्रा का इतिहास
- भारत की खोज किसने की?
- भारत के प्रसिद्ध बौद्ध मठ
- भारत की जनसंख्या कितनी है?
- भारत के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य
Bharat ki sabse lambi nadi kaun si hai से सम्बंधित प्रश्न
भारत की सबसे लंबी नदी का नाम गंगा है।
भारत की दूसरी सबसे नदी का नाम गोदावरी है।
गंगा नदी की लम्बाई 2525 किलोमीटर है।
ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई 916 किलोमीटर है।
गंगा नदी का उद्गम स्थान गोमुख हिमानी, गंगोत्री है।