भारत को सम्पूर्ण विश्व में अध्यात्म का केंद्र माना जाता है। प्राचीन काल से ही दुनिया भर के लोग आध्यात्मिक शांति पाने के लिए भारतवर्ष का रुख करते रहे है। भारत की आध्यात्मिक धरोहर की सबसे अमूल्य सम्पति देश के भव्य मंदिर है। भारतवर्ष के चारों कोनो में हजारों मंदिर फैले हुए है जो की श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हिन्दू धर्म में अध्यात्म एवं भक्ति को मोक्ष का सर्वोच्च तत्त्व माना गया है ऐसे में भगवान के मंदिर ही भक्तो की आस्था का सबसे पवित्र केंद्र होते है। देश के प्रसिद्ध मंदिरो में प्रतिवर्ष कोने-कोने से भक्त दर्शन के लिए आते है एवं अपनी आस्था एवं स्थिति के अनुसार दान-पुण्य भी करते है। भारत में अनेकों मंदिरो में तो प्रतिवर्ष करोड़ो रुपए का दान आता है इसके अतिरिक्त यहाँ अरबों रुपए के सोने, चाँदी, जवाहरात, रत्न एवं आभूषण भी भरे हुए है। हालांकि भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है यह जानना रोचक है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है 2023? (Richest Temple in India). साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत के सबसे अमीर मंदिर के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की जाएगी।
प्रेम मंदिर वृंदावन के दर्शन की पूरी जानकारी
भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है 2023?
भारत के केरल राज्य की राजधानी तिरुवंतपुरम में स्थित श्री पद्मनाभं स्वामी मंदिर (Shri Padmanabhaswamy Temple) भारत का सबसे अमीर मंदिर है। श्री पद्मनाभं स्वामी मंदिर वैष्णव धर्म से सम्बंधित मंदिर है जो की भगवान विष्णु को समर्पित है। पद्मनाभं स्वामी मंदिर में प्रतिवर्ष करोड़ो रुपए का दान प्राप्त होता है साथ ही यहाँ के गर्भगृह में अरबो रुपए के स्वर्ण-चाँदी से बने आभूषण एवं अन्य वस्तुएँ संगृहीत है। वर्ष 2023 तक भारत के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में श्री पद्मनाभं स्वामी मंदिर प्रथम स्थान पर है।
पद्मनाभं स्वामी मंदिर की सम्पति कितनी है ?
भारत के सबसे अमीर मंदिरो में सर्वप्रथम स्थान पर स्थित पद्मनाभं स्वामी मंदिर की कुल सम्पति कितनी है यह जानना भी रोचक है। विभिन स्रोतों की रिपोर्ट के मुताबित पद्मनाभं स्वामी मंदिर की 6 तिजोरियों में 2 अरब डॉलर से भी अधिक की सम्पति है जो की इसे देश का सबसे अमीर मंदिर बनती है। साथ ही यहाँ करोड़ो रुपए की कीमत के बहुमूल्य सोने की मूर्तियाँ, स्वर्ण आभूषण, हीरे-जवाहरात, रत्न एवं अन्य कीमती वस्तुएँ भी रखी हुयी है। यहाँ के गर्भगृह में भगवान विष्णु की पद्मनाभं मुद्रा में स्वर्ण से बनी मूर्ति रखी हुयी है जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए आँकी गयी है। साथ ही प्रतिवर्ष इस मंदिर में 600 करोड़ रुपए का चढ़ावा भी चढ़ाया जाता है।
पद्मनाभं स्वामी मंदिर किसने बनवाया था ?
पद्मनाभं स्वामी मंदिर का निर्माण राजा मार्तण्ड के द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर को वर्ष 1733 ई.पुनर्निर्मित किया गया था जो की अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। पद्मनाभं स्वामी मंदिर को वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल किया जाता है। दक्षिण भारत में वैष्णव संप्रदाय के प्रचार-प्रसार में अलवार संतो का प्रमुख योगदान माना जाता है।
पद्मनाभं स्वामी मंदिर की स्थापत्य कला
पद्मनाभं स्वामी मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए भी सम्पूर्ण भारत में प्रसिद्ध है। चेर साम्राज्य के अंतर्गत आने के कारण पद्मनाभं स्वामी मंदिर की स्थापत्य कला द्रविड़ शैली एवं चेर स्थापत्य कला का अद्धभुत संगम है। द्रविड़ शैली में निर्मित पद्मनाभं स्वामी मंदिर का विशाल गोपुरम स्थापत्य कला का अद्धभुत संगम पेश करता है जिस पर खूबसूरत कारीगरी को भी उकेरा गया है। साथ ही मंदिर के पास ही एक दिव्य सरोवर भी है जिसे की ‘पद्मतीर्थ कुलम’ के नाम से जाना जाता है। इसके अतिरिक्त पद्मनाभं स्वामी मंदिर में दक्षिण भारत की स्थापत्य कला को भी बहुतायत से प्रयोग किया गया है जो की इस मंदिर को भारत के सबसे खूबसूरत स्थापत्य कला वाले मंदिरो में शुमार करता है।
पद्मनाभं स्वामी मंदिर में भगवान विष्णु की शेषनाग पर शयन मुद्रा में मूर्ति है जिसे की ‘पद्मनाभ’ मुद्रा कहा जाता है। इसी कारण से इस मंदिर का नाम पद्मनाभं स्वामी मंदिर रखा गया है। भगवान विष्णु के अनंग नामक नाग के नाम पर ही केरल के तिरुवंतपुरम का नामकरण माना जाता है। प्रतिवर्ष वैष्णव सम्प्रदाय से जुड़े लाखों भक्त भगवान श्रीहरि का दर्शन करने के लिए इस पवित्र मंदिर में आते है।
भारत के टॉप 5 अमीर मंदिर | Top 5 Richest Temples in India
भारत में विभिन मंदिर अपनी आध्यात्मिकता एवं स्थापत्य कला के कारण भक्तों के मध्य प्रसिद्ध है जहाँ भक्त प्रतिवर्ष करोड़ो का दान करते है। यहाँ आपको भारत के टॉप 5 अमीर मंदिरो की सूची (Top 5 richest temple in India) प्रदान की गयी है :-
क्र. सं. | मंदिर का नाम | स्थित | वार्षिक दान |
1. | पद्मनाभं स्वामी मंदिर | केरल | 500 करोड़ रूपये |
2. | तिरुपति बालाजी | आँध्रप्रदेश | 600 करोड़ रूपये |
3. | सिद्धि विनायक | महाराष्ट्र | 125 करोड़ रूपये |
4. | शिरडी साईं बाबा | महाराष्ट्र | 630 करोड़ रूपये |
5. | माता वैष्णव देवी मंदिर | जम्मू-कश्मीर | 500 करोड़ रूपये |
भारत का सबसे अमीर मंदिर सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
भारत का सबसे अमीर मंदिर केरल राज्य की राजधानी तिरुवंतपुरम में स्थित श्री पद्मनाभं स्वामी मंदिर (Shri Padmanabhaswamy Temple) है। श्री पद्मनाभं स्वामी मंदिर को भारत के सबसे अमीर मंदिरो की सूची में प्रथम स्थान पर रखा जाता है।
पद्मनाभं स्वामी मंदिर की कुल सम्पति कितनी है ?
पद्मनाभं स्वामी मंदिर की कुल सम्पति 2 अरब डॉलर से भी अधिक आँकी गयी है। साथ ही यहाँ करोड़ो मूल्य की स्वर्ण मूर्तियां, आभूषण, ज्वैलरी एवं अन्य कीमती वस्तुएँ भी रखी गयी है।
पद्मनाभं स्वामी मंदिर को 18वीं सदी में राजा मार्तण्ड के द्वारा निर्मित किया गया था।
पद्मनाभं स्वामी मंदिर दक्षिण भारत की मंदिर शैली द्रविड़ मंदिर शैली में निर्मित है। साथ ही इस मंदिर पर चेर स्थापत्य कला का प्रभाव भी दिखाई देता है।
भारत के टॉप 5 अमीर मंदिर सम्बंधित जानकारी के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। यहाँ आपको Top 5 richest temple in India सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।