आजकल के समय में लोग नगद धनराशि का लेन-देन कम ही कर रहे हैं। और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या चेक के द्वारा लेन-देन ज्यादा मात्रा में कर रहे हैं। यह सुरक्षित होने के साथ-साथ थोड़ा आसान भी है। चेक के द्वारा आप आसानी से लेन-देन कर सकते हैं। कैश में लेन-देन करने से आपको काफी समस्याओं का सामना करना पडता है और अन्य भी कई कारणों से सरकार भी लेन-देन के लिए चेक को उपयोग में लाने की सलाह देती है। यदि आप भी चेक की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, जानना चाहते हैं बैंक चेक (Bank Cheque) कैसे भरे और इसके बारे में जानकारी नहीं है या आप चेक के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।
बैंक खाता बंद करने के लिए हिंदी में एप्लीकेशन कैसे लिखे
बैंक चेक क्या होता है ?
जब आप किसी भी बैंक में अपना कोई नया खाता खोलते हैं तो आपको पासबुक और ATM के साथ साथ चेकबुक की सुविधा भी प्रदान कराई जाती है। बैंक चेक के द्वारा आप आसानी से लेन-देन कर सकते हैं। यदि आपको किसी को पैसे देने हैं तो आप अपनी चैकबुक की सहायता ले सकते हैं। इसमें आपको चैकबुक से एक पेज में सभी जानकारी भरकर दे देना है। किन्तु चेक को प्रयोग में लाने से पहले इसकी जानकारी होना आवश्यक है। चेक गलत भरे जाने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आईये इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि चेक कैसे भरें और इसको भरते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
चेक कितने प्रकार के होते हैं ?
यदि आप चेक का प्रयोग करते हैं या करने वाले है तो आपका जानना जरुरी है की चेक कितने प्रकार के होते हैं। आईये जानते हैं की चेक कितने प्रकार के होते हैं।
- बेयरर चेक/Bearer Cheque – यह चेक सामान्य प्रकार की लेन-देन के लिए प्रयोग में लाया जाता है। ये चेक किसी विशिष्ट नाम के लिए बनाया जाता है। इस चेक का भुगतान आसानी से कैश काउंटर से किया जा सकता है।
- खाता पेयी चेक/Account Payee – यह किसी भी धनराशि का भुगतान के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। जब कोई व्यक्ति चेक के ऊपरी कोने में तिरछी लाइनों के बीच में A/c Payee लिख देता है तो इसे खाता पेयी चेक माना जाता है।
- क्रॉस्ड चेक / Crossed Cheque – इस चेक पर ऊपर में दो समान्तर लाइन खींची होती है। इस चेक का भुगतान केवल खाते में ही किया जा सकता है। इस चेक को सामान्य लेन-देन के लिए प्रयोग नहीं किया जाता है।
- आदेश चेक / Order Cheque – इस चेक का भुगतान उपभोक्ता के हस्ताक्षर और आईडी नंबर से ही हो सकता है। जब कोई व्यक्ति किसी स्पेशल व्यक्ति या उसके आदेश के लिए चेक देता है, तो उसे आदेश चेक कहते हैं।
चेक पर लिखी जानकारी
बैंक के चेक पर कई जानकारी लिखी होती है। बैंक की ब्रांच का पता करने के लिए सबसे ऊपर बैंक की ब्रांच की जानकारी के लिए IFSC code लिखा होता है। इसके बाद आपका खाता नंबर लिखा होता है। नीचे की तरफ चेक का नंबर लिखा। यह नंबर 23 अंकों का होता है और यह नंबर अलग अलग लिखा होता है। जिसमे शुरूआती 6 नंबर आपके चेक नंबर होते हैं, और आगे के 9 नंबर MICR कोड के होते हैं। MICR कोड को Magnetic Ink Character Recognition कहते हैं। 9 नंबर का यह कोड तीन भागों में लिखा होता है। तीनो भाग अलग अलग प्रकार की जानकारी को दर्शाते हैं।
पहले के तीन अंक बैंक कोन सी जगह है इसकी जानकारी देते हैं। दुसरे भाग में लिखे तीन अंक बैंक के नाम की जानकारी को दर्शाते हैं और अंतिम के तीन अंक मशीन का कोड होते हैं जो की बैंक की ब्रांच की जानकारी देता है। MICR कोड के बाद 6 नंबर और लिखे होते हैं जो आपके खाते का ID कोड होता है। इसके द्वारा आपके खाते की जानकारी प्राप्त होती है। इन सब संख्याओं के बाद दो संख्या और दर्ज होती है जो आपके ट्रांजेक्शन आईडी होती है। इन दो अंकों की सहायता से पता चलता है कि आपकी चैकबुक किस स्थान की है।
बैंक चेक कैसे भरे
चैकबुक चाहे किसी भी बैंक की हो पर इसको भरने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है। यदि आपको बैंक के चेक भरने में कोई समस्या सामने आ रही है या आपसे गलती हो रही है तो आप नीचे लिखी प्रक्रिया को पढ़ें और अपना चेक आसानी से भरें।
- सबसे पहले आपको PAY विकल्प के सामने उनका नाम लिखना है जिन्हें आप पैसे दे रहे हैं।
- ध्यान रखें जिस व्यक्ति का नाम आपने इसमें लिखा है बैंक में उनका नाम वैसा ही होना चाहिए।
- पहला विकल्प भर देने के बाद आपको दूसरे विकल्प में RUPEES का विकल्प लिखा हुआ दिखेगा।
- अब आपको सबसे ऊपर Date के विकल्प पर Date दर्ज कर लेनी है।
- इस विकल्प के आगे आपको जितने भी रुपए ऊपर लिखे नाम के व्यक्ति को देने हैं, यहाँ पर भर देना है ।
- यह धनराशि आपको शब्दों में लिखनी है।
- धनराशि को लिखने के बाद आपको इसके आगे Only लिखना चाहिए।
- धनराशि शब्दों में भरने के बाद इसके आगे के बॉक्स में आपको यह धनराशि अंकों में लिख देनी है।
- इसके बाद आपको नीचे लिखे Signature या Authorized के ऊपर हस्ताक्षर कर देने हैं।
- ध्यान रखें यहाँ आपको वही हस्ताक्षर करने हैं जो आपके बैंक में हैं।
- सारा चेक अच्छे से भरने के बाद आपको PAY विकल्प के ऊपर खाली स्थान में दो तिरछी लाइन खींच कर उनके बीच में A/c Payee लिख देना है।
- इस प्रकार आप अपना चेक आसानी से भर सकते हैं।
बैंक का चेक भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें
बैंक का चेक भरते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा वरना आपकी कुछ गलतियों की वजह से आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आईये जानते हैं चेक भरते समय हमे किन बातों का विशेष ध्यान रखना है।
- सबसे पहले ध्यान रखें की आपने जिस व्यक्ति का नाम लिखा है उसका बैंक के खाते में भी वही नाम हो, इसके लिए आप उनसे एक बार जरूर इस बात की पुष्टि करें।
- नाम लिखने के बाद आपको आगे खाली जगह नहीं छोड़नी चाहिए। वरना कोई इसके आगे अपना नाम लिख सकता है, और आपके इस चेक का गलत फायदा उठा सकते हैं।
- सुरक्षा के लिए आप उस व्यक्ति का खाता नंबर भी लिख सकते हैं।
- शब्दों में धनराशि लिखने के बाद आपको इसके आगे Only लिख देना चाहिए ताकि कोई इसके आगे और कोई और शब्द लिख कर चेक के साथ छेड़खानी न करे।
- यही चीज आपको धनराशि अंकों में लिखते समय भी ध्यान रखनी है और इसके आगे भी एक लाइन खींच देनी है।
- आपको अपने वही हस्ताक्षर करने हैं जो आपके बैंक से जुड़े हैं।
- चेक में सबसे ऊपर आपको दो तिरछी लाइन खींच कर इनके बीच में A/c Payee जरूर लिखना है।
- इससे यह धनराशि केवल उसी व्यक्ति के खाते में जाएगी जिसका नाम आपने ऊपर लिखा है।
- यदि किसी कारणवश आपके चेक में कोई गलती हो जाती है और आप इसे फ़ाड़ देते हैं तो आपको इसे कहीं फेंकना नहीं है बल्कि इसको बारीक टुकड़ों में करके फेंक देना है।
- ताकि कोई इसके द्वारा आपका गलत फायदा न उठाये।
बैंक चेक कैसे भरे से सम्बंधित कुछ प्रश्न-उत्तर
जब आप किसी को पैसे देना चाहते हैं, और आप बैंक नहीं जाना चाहते हैं या आप पैसे कैश में नहीं दे सकते हैं तो यहाँ पर आप चेक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेक के द्वारा आप बिना कहीं जाए भी किसी को पैसे दे सकते हैं।
आपके चेक पर आपके बैंक से सम्बंधित लगभग सभी जानकारियां दर्ज होती है। जैसे -उपभोक्ता का खाता नंबर, बैंक की ब्रांच, बैंक का पता आदि कई जानकारियां लिखी होती है।
बैंक चेक को बड़ी ही सावधानी के साथ और सभी बातों का ध्यान रख कर ही भरना चाहिए। इसमें मांगी गयी जानकारी को सही से दर्ज करें और सभी चीजें दर्ज करने के बाद एक बार जरूर चेक करें।
यदि आप बैंक में नया खाता खोलते हैं तो बैंक से स्वतः ही आपको चेकबुक के लिए पूछा जाता है। यदि आप नया खाता नहीं खोल रहे हैं और आपको अपने पुराने खाते के लिए चेकबुक की जरुरत है तो आप बैंक में चेकबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी जानें :-