आज के इस लेख में हम आपको, बी.टेक क्या है? (B.Tech Full Form) बी.टेक पूरा नाम क्या है और इस कोर्स को कैसे करें इससे जुडी सभी जानकारियों को साझा करने जा रहे हैं। बीटेक करने के लाभ ,पात्रता ,तथा B.Tech में प्रवेश के लिए किन परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है आदि से जुडी जानकारियों को पाने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
आजकल का युग technology का युग है हर छोटी से बड़ी वस्तु के पीछे कुछ न कुछ टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाता है। बीटेक एक ऐसा ही कोर्स है जिसमे छात्रों को technology (टेक्नोलॉजी) और कंप्यूटर से सम्बन्धित विषयों को पढ़ाया जाता है। यह 4 साल की डिग्री कोर्स होता हैं। यदि आपने अपनी 12th Class को Science Stream (विज्ञान विषय) से पास किया है तो आप भी इसके बाद बीटेक का कोर्स कर सकते हैं। यदि आपका सपना Engineering Field में जाने का है तो यह आपके लिए एक अच्छा कोर्स होगा।
Article Contents
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
B.Tech का फुल फॉर्म क्या है?
B.Tech (बीटेक) का फुल फॉर्म (पूरा नाम) Bachelor of Technology (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) होता है। बीटेक 4 साल का अंडर ग्रेजुएट कोर्स होता है, यह कोर्स करने के बाद छात्रों को इंजीनियर की उपाधि मिलती है। इस कोर्स को बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग भी कहा जाता है। बीटेक एक ऐसा कोर्स है जिसमे टेक्निकल से सम्बन्धित विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है। छात्र इस कोर्स के दौरान अपने मनपसंद फील्ड के बारे में सारी जानकारी हासिल करते हैं। वे सभी छात्र जिन्हे टेक्निकल चीज में इंट्रेस्ट होता है उनके लिए यह कोर्स एक अच्छा विकल्प है।
Full Form Of B.Tech Highlights
आर्टिकल | बीटेक (B.Tech) ka full form |
B.Tech का पूरा नाम | Bachelor of Technology |
कोर्स की समयावधि | 4 साल |
वर्तमान साल | 2023 |
बीटेक प्रवेश के लिए शीर्ष प्रवेश परीक्षा | JEE MAIN- IIT, NIT आदि |
B.Tech (बीटेक) करने के लाभ
- यदि आप बीटेक कर लेते हैं तो आपको किसी अच्छी कंपनी में एक अच्छे पैकेज की नौकरी बहुत ही आसानी से मिल जाती है।
- आप अपनी योग्यता के आधार पर प्राइवेट नौकरी भी कर सकते हैं आप Product based या Service Based कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- प्रोडक्ट बेस्ड कंपनी ऐसी कंपनियां होती हैं जो अपना प्रोडक्ट(सामान,सर्विसेज) को खुद बनाती है उदाहरण के लिए गूगल माइक्रोसॉफ्ट आदि।
- बीटेक के बाद कई छात्र आगे की पढाई के लिए मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी यानि एमटेक का कोर्स भी करते हैं। जिससे उन्हें और अच्छे से आगे किसी रिसर्च को करने में सहायता मिल सके।
B.Tech (बीटेक) / इंजीनियरिंग के लिए आवश्यक पात्रता
ऐसे छात्र जो इंजीनियरिंग करना चाहते हैं उन्हें नीचे दी गयी शर्तों को पूरा करना होगा –
- छात्रों को अपने स्कूल में कक्षा बारहवीं (12TH ,इंटरमीडिएट) में कम से कम 50 प्रतिशत से ऊपर अंक लाना आवश्यक है।
- गणित (MATH ),भौतिकी (PHYSICS), रसायन विज्ञान (CHEMISTRY) विषय के साथ न्यूनतम योग्यता 10 + 2 होनी चाहिए।
- यदि ऐसे छात्र जिन्होंने पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग को पूरा कर लिया है, वे भी सभी छात्र सीधे दूसरे वर्ष में बीटेक, इंजीनियरिंग कोर्स में शामिल हो सकते हैं।
- यदि आपने 10 TH या 12 TH के बाद Polytechnic Diploma किया हैं तो आप इसके उपरान्त B.tech में सीधा अपना एडमिशन करा सकते हैं।
B.Tech (बीटेक) कोर्स के लिए प्रवेश कैसे लें?
यदि आप भी किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रवेश परीक्षा देनी होती है या आप सीधे भी इंजीनियरिंग में प्रवेश ले सकते हैं।
टॉप कॉलेज फॉर B.Tech (बीटेक)
भारत में से इंजीनियरिंग कॉलेज लगभग 5000 से भी अधिक हैं इनमे से ज्यादातर ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जो प्राइवेट कॉलेज की श्रेणी में आते हैं भारत में प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज इस प्रकार से हैं –
इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यू दिल्ली | इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कानपुर | अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे | एसआरएम इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई | नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला |
वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर | बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पिलानी | इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खरगपुर |
मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मणिपाल | इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कानपुर |
बीटेक प्रवेश के कौन सी परीक्षा होती हैं ?
- JEE MAIN- IIT, NIT
- जेईई एडवांस- यह केवल आईआईटी के लिए कराया जाता है
- MIT- मणिपाल इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए
- VITEEE- यह वीआईटी कॉलेज के लिए होता है
- SRMJEEE- कॉलेजों के SRM समूह के लिए
- WBJEE- पश्चिम बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए कराया जाता है
भारत में पढ़ाये जाने वाले कुछ प्रमुख बीटेक के ब्रांचेज इस प्रकार हैं –
- सिविल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
- बायो-केमिकल इंजीनियरिंग
- रासायनिक अभियांत्रिकी
- एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग
- कृषि इंजीनियरिंग
- प्लास्टिक इंजीनियरिंग
- बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
- परमाणुवीय इंजीनियरिंग
- जनन विज्ञानं अभियांत्रिकी
- सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
- अंतरिक्ष(Aerospace) इंजीनियरिंग
- मरीन इंजीनियरिंग आदि।
B.Tech Full Form सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQ)
B.Tech की फुल-फॉर्म Bachelor of Technology (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) होती है जिसे हिंदी में तकनीक में स्नातक कहा जाता है।
हाँ। साइंस बैकग्राउंड से आने वाले छात्र 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद B.Tech कोर्स में दाखिला ले सकते है।
B.Tech एक चार वर्षीय तकनीकी कोर्स है जिसमे छात्रों को टेक्नोलॉजी सम्बंधित ज्ञान दिया जाता है। वही लेटरल एंट्री वाले छात्रों के लिये B.Tech कोर्स की अवधि 3 वर्षो की होती है।
देश में बेस्ट B.Tech कॉलेजो की लिस्ट आपको ऊपर दिये गये आर्टिकल के माध्यम से प्रदान की गयी है। इस सूची के माध्यम से आप उपयुक्त कॉलेज का चयन कर सकते है।
यह भी पढ़े :-