आयुष्मान भारत योजना लिस्ट को 2023 ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे देख सकते है| पहले लाभार्थी व्यक्ति को आवेदन क्षेत्र में जा कर लम्बी लाइन से हो कर गुजरना पड़ता था लेकिन अब ऑनलाइन पोर्टल की मदद से इसे घर बैठे भी देखा जा सकता है। Aayushman Bharat Yojana के अनुसार 10 करोड़ परिवार लाभार्थी माने गये हैं और जनगणना 2011 के अनुसार इसकी लाभार्थी सूची 2023 तैयार की गई है।
केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया है, देश के जो नागरिक आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ पाने के लिए आवेदन करना चाहते है वह लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, जिस व्यक्ति का नाम आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी सूची 2023 में होगा उन्हीं व्यक्तियों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा प्रदान की जाएगी। इसे नई लाभार्थी सूची pdf द्वारा डाउनलोड भी कर सकते हैं
आयुष्मान भारत योजना क्या है ?
आयुष्मान भारत योजना या जन आरोग्य योजना प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी एक स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसके तहत देश के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराई जाती है जिससे नागरिकों के वित्तीय बोझ को कम किया जा सके, इसके अंतर्गत आने वाले 10 करोड़ से अधिक परिवारों को 5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दी जाती है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
इस योजना का मुख्य उदेश्य देश के नागरिकों को आर्थिक रूप से मदद करना है इस योजना के लिए पात्र नागरिक होने के बाद आप इस के लिए आवेदन कर सकते है और जन आरोग्य योजना का लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना कि शुरुवात प्रधानमंत्री द्वारा 1 अप्रैल,2018 में की गयी थी, लेकिन इसे 14 अप्रैल, 2018 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लागू किया गया।
Jan Arogya List 2023 Highlights
योजना | आयुष्मान भारत योजना |
शुरू करने की तिथि | 1 अप्रैल, 2018 |
किसके द्वारा शुरू की गयी | प्रधानमंत्री |
उद्देश्य | स्वास्थ्य बीमा |
माध्यम | ऑनलाइन |
साल | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | pmjay.gov.in |
आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी सूची में लाभार्थी को मिलने वाले लाभ यहाँ जानें
- आयुष्मान भारत योजना, आर्थिक रूप से कमजोर, विकलांग तथा अन्य गरीब नागरिकों को 5 लाख तक की बीमा उपलब्ध करवाता है।
- Ayushman Bharat Yojana New List 2023 में जिनके नाम होंगे उन्हें निर्धारित किये गए अस्पतालों में योजना के तहत मुफ्त में इलाज किया जाता है।
- इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया है।
- इस योजना के तहत आने वाले लाभार्थी को देश के किसी भी स्थान पर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की अनुमति होती है।
- आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी सूचीऑनलाइन के तहत दी जाने वाली सेवाओं की सूची निम्न है –
- बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए आपातकालीन चिकित्सा
- मानसिक बीमारियों का इलाज
- नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवा
- गर्भवस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य सेव
- दांतो की देखभाल
- बाल स्वास्थ्य
- गैर संक्रामक रोग
- इसी प्रकार अन्य सामान्य बीमारियों का भी इलाज करवा सकते हैं।
- इस योजना के तहत भर्ती होने से तथा डिस्चार्ज होने तक का इलाज मुफ्त में होता है।
जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन
आयुष्मान भारत योजना से इन्हे होगा लाभ
Ayushman Bharat Yojana New List 2023 के तहत शहरी और ग्रामीण सभी प्रकार के नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं किन्तु सभी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड दिए गए है। जो भी व्यक्ति इन पात्रता मानदंड के अनुरूप हो वह इस योजना की आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी सूची में उसका नाम हो सकता है।
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के लिए पात्रता मानदंड-
- अनुसूचित जाती या पिछड़े क्षेत्र के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- जो व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हो वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- जिस परिवार की मासिक आय 10000 से कम है।
- जिस व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार की भूमि या मकान नहीं है।
- BPL राशन कार्ड धारक व्यक्ति के परिवार के सदस्य भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाते है।
शहरी क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के लिए पात्रता मानदंड-
- चौकीदार, घरेलु सहायक, सफाई कर्मचारी, माली, मकैनिक, वेल्डर, कंस्टक्शन वर्कर आदि इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- इसी प्रकार छोटे प्रतिष्ठानों में काम करने वाले, डिलीवरी बॉय, दुकानदार, चपरासी आदि व्यक्तियों के परिवार के सदस्य इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जिस व्यक्ति की मासिक आय 10000 से कम है वह व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है।
आयुष्मान योजना लिस्ट 2023 की विशेषताएं
- ऑनलाइन आयुष्मान भारत योजना लिस्ट के द्वारा घर बैठे ही नागरिक अपने नाम को योजना लिस्ट में देख सकते है।
- इस ऑनलाइन पोर्टल पर जन आरोग्य 2023 में पात्रिक नागरिक की सूची Ayushman Bharat Yojana New List 2023 जारी कर दी गयी है जिसमे 1.4 करोड़ आवेदित पात्रिक व्यक्ति शामिल हैं।
- इस सूची में आने वाले व्यक्ति सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में जा कर सभी बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं
- Ayushman Bharat Yojana New List 2023 में आने वाला व्यक्ति ही आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थी माना जायेगा।
- इस लिस्ट में आने वाले नागरिक अपने किसी भी बीमारी जो इस योजना के अंतर्गत आते हैं उन सभी का इलाज करवा सकते हैं।
- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में आने वाले नागरिक 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त में करा सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 ऐसे चेक करें
इस प्रक्रिया में हम आपको आयुष्मान भारत योजना लिस्ट कैसे देख सकते हैं, इस बारे में बताने जा रहे है यदि आप इस योजना में आपना नाम को देखना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- सर्वप्रथम जन आरोग्य की ऑफिसियल वेबसाइट को खोलें। ऑफिसियल साइट को खोलने के बाद होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज के मेनू MENU पर जाने के बाद portals पर Am I Eligible के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद लॉगिन फॉर्म खुल जाता है।
- इस फॉर्म पर मोबाइल नम्बर डाल कर OTP Generate कर लें।
- दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP आ जाता है इसे भर कर submit कर ले।
- submit करते ही आपके सामने सर्च पेज खुल जाता है।
- इस पर आप अपना राशन कार्ड नंबर या अपने नाम के साथ पूछे गए अन्य विवरण को भी भर सकते हैं।
- पूछे गए सारे विवरण को भरने के बाद खोजें पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदित व्यक्ति का नाम सूची पर आ जाते ही आप जन आरोग्य योजना के पात्रिक हो जाते हैं।
- इसके बाद आप अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र [Common Service Center] जा कर आवेदन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या आप लाभार्थी है जानने के लिए टोल-फ्री नंबर 14555 पर भी कॉल कर सकते हैं।
जन आरोग्य के तहत आने वाले अस्पतालों को ऐसे देख सकते हैं।
इस प्रक्रिया में हम आपको आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले अस्पतालों को कैसे चेक करे बताने जा रहे है यदि आप अपने नजदीकी अस्पतालों के नाम को जानना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम आयुष्मान भारत की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें और MENU को खोल दें।
- MENU पर जाने के बाद Find Hospital पर क्लिक करें।
- इसके बाद Hospital search पेज खुल जाता है।
- अब पेज पर दिए गए विवरण जैसे [स्टेट, डिस्ट्रिक, हॉस्पिटल टाइप, स्पेशलिटी] को भर लें।
- अब आपके सामने हॉस्पिटल से जुड़ी सारी जानकारी आ जायेगी।
शिकायत ऐसे करें दर्ज
- शिकायत / ग्रिएवान्स दर्ज करने के लिए आप को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आकर आप को Menu के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आप के सामने ड्राप डाउन मेनू में कुछ विकल्प खुलेंगे। आप को यहाँ Grievance Portal पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को Register Your Grievance के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आप को Grievance Registration For का चयन करना होगा। आप यहाँ pmjay पर क्लिक करें और फिर Register पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप के स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहाँ आपको अपनी शिकायत से संबंधित पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- अंत में सभी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक कर दें।
आयुष्मान भारत योजना 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
आयुष्मान भारत योजना कार्ड के लिए आवेदन आयुष्मान भारत मित्र या कॉमन सर्विस सेण्टर में जाकर कर सकते हैं |
आयुष्मान भारत योजना से जुड़े आवेदित नागरिकों को 5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दी जाती है जिसमे से वो किसी भी योजना से जुड़े अस्पातलों में आपने 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं |
आयुष्मान भारत योजना को 1 अप्रैल, 2018 से प्रारम्भ की गयी
उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना कार्ड के लिए आवेदन या रजिस्ट्रेशन राशन कार्ड द्वारा हो सकता है |
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक की मुफ्त बीमा दी जाती है जो नागरिको आर्थिक व्यवस्था को सही करने में बहुत लाभकर होती है |
योजना से सम्बंधित समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 14555 पर कॉल करें।
आयुष्मान कार्ड को बनने में लगभग 3 से 7 दिन लग जातें है किन्तु आपातकालीन स्थिति में कार्ड बनने से पहले भी इलाज करवा सकते हैं।
आयुष्मान भारत कार्ड लिस्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
जैसे कि इस लेख में हमने आपको Jan Arogya List Pdf Online से जुडी जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी। इसके अलावा यदि आप आयुष्मान भारत योजना लिस्ट से संबंधित जानकारी चाहते हैं या किसी प्रकार का कोई संशय दूर करना चाहें तो आप यहाँ दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर – 14555
यदि आप इसी तरह की और भी योजनाओं और अन्य जानकारियों के बारे में जानने के इच्छुक हों तो आप हमारी इस वेबसाइट से जुड़ सकते हैं। हम अपनी वेबसाइट के जरिये आप तक सभी नयी और चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते रहेंगे। कृपया इसके लिए हमारी वेबसाइट से अवश्य जुड़े। साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहें तो आप के सुझावों का स्वागत है।