150+ औ की मात्रा वाले शब्द – AU ki Matra ke Shabd

हिंदी वर्णमाला में अकसर छात्रों को विभिन वर्णो को उच्चारण करने के लिये कहा जाता है। विभिन वर्णो के उच्चारण करने से ना सिर्फ प्राइमरी क्लास के छात्रों को वर्णमाला का अच्छे से ज्ञान हो जाता है बल्कि वे अपने व्याकरण को भी बेहतर बना सकते है। साथ ही वर्णमाला के सही उच्चारण के माध्यम से छात्र शब्दो का सही तरीके से भी उच्चारण कर सकते है।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऐसे 150+ औ की मात्रा वाले शब्द बताने जा रहे है जिससे की प्राथमिक कक्षा के छात्रों को समझने में भी आसानी होगी साथ ही वे आसानी से औ का भी उच्चारण कर सकेंगे।

इस आर्टिकल के माध्यम से आपके छोटे बच्चो की सुविधा को ध्यान में रखते हुये औ की मात्रा का उच्चारण करने के लिये विभिन प्रकार के शब्द दिये गये है जिससे की वे आसानी से सीख सकेंगे। साथ ही आर्टिकल में औ के उच्चारण हेतु दो, तीन और चार अक्षरो वाले शब्द भी दिये गये है जिससे छात्र अच्छे से प्रैक्टिस भी कर सकेंगे। AU ki Matra ke Shabd सीखने से छात्र अपनी वर्णमाला के ज्ञान को भी बढ़ा सकेंगे।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

150+ औ की मात्रा वाले शब्द - AU ki Matra ke Shabd
150+ औ की मात्रा वाले शब्द – AU ki Matra ke Shabd

औ की मात्रा वाले शब्द | AU ki matra ke shabd

हिंदी वर्णमाला में औ शब्द आ और ऐ शब्द से मिलकर बनाने वाला 10वां अक्षर है। अकसर छात्रों को विभिन मात्राओं के उच्चारण के लिये विभिन शब्द दिये जाते है जिससे की वे आसानी से सीख सके। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सरल और आसानी से उच्चारण किये जाने वाले शब्दो की पूरी सूची दी गयी है जिससे छात्र मनोरंजक तरीके से औ शब्द का उच्चारण करना (AU ki Matra ke Shabd) सीख सकेंगे। साथ ही शब्दो का वाक्य प्रयोग के माध्यम से विभिन वाक्यों में शब्द के प्रयोग के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी है।

दो अक्षर वाले au ki matra ke shabd

पौधामौतमौनचौक
छौंकऔरजौंकफौजी
कौआसौंपमौसाकौर
नौकाचौड़ादौड़ाचौंका
चौकीमौसीचौका मौका
बौनीठौरनौकाफौज
लौकीलौटकौममौनी
भौंराबौनामौजसौदा
कौनशौचगौरीबौद्ध
बौनीमौजीकैसा सौर

तीन अक्षर वाले औ की मात्रा वाले शब्द

औलादमौसाजीमौजूद
बिछौनाकौशिकभौतिक
गौरवहथौड़ाफौरन
हथौड़ीगौतमचौरासी
सौरवचौपालसौंदर्य
फौलादमौसमऔषधि
चौखटपौरुष औजार
दौड़नानौकरहौसला
चौदहचौमासाऔसत
भौमिकपकौड़ीनौसाद
पकौड़ेमौसमगौरैया
तौलियारौनककसौटी
खिलौनालौटनाऔरत
कौशलशौकीननौमास
सौरभलौकिककौरव

चार अक्षर वाले au ki matra ke shabd

चौकीदारशौचालयभागदौड़
नौकरानीधौलपुरपौराणिक
भौगोलिकसौदागर चौरानवे
नौजवानमनमौजी जौनपुर

दो अक्षर वाले औ की मात्रा वाले शब्द का वाक्य प्रयोग

यहाँ 2 शब्द वाले औ की मात्रा वाले शब्दो का वाक्य प्रयोग किया गया है ताकि छात्र आसानी से इन्हे दैनिक जीवन में सीख सके।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

  • कौआ पेड़ पर बैठा है।
  • आज लौकी की सब्जी बनी है।
  • गौरी घर जा रही है।
  • हमारे घर मौसा जी आये है।
  • कुत्ता दौड़ा चला जा रहा है।
  • हम नैनीताल में नौका में बैठे थे।
  • गाँव का रास्ता बहुत चौड़ा है।
  • अब हमे लौट जाना चाहिए।
  • कक्षा में मौन रहना चाहिए।
  • भौंरा फूल का रस पी रहा है।
  • फ़ौज कदमताल कर रही है।
  • बौद्ध धर्म को भगवान बुद्ध ने शुरू किया था।
  • हमे हमेशा शौच का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • आपका काम कैसा चल रहा है।
  • यह सौदा बहुत अच्छा है।
  • किसी में कार्य को करने से पूर्व सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

यह भी देखें :-

अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं?

200+ ओ की मात्रा वाले शब्द एवं वाक्य

तीन अक्षर वाले औ की मात्रा वाले शब्द का वाक्य प्रयोग

  1. सभी को अपना बिछौना खुद बिछाना चाहिए।
  2. आज का मौसम बड़ा सुहावना है।
  3. वैद्य ने रोगी को औषधि दे दी है।
  4. सभी बुजुर्ग गाँव की चौपाल पर बैठे है।
  5. बच्चा खिलौने से खेल रहा है।
  6. रमेश गाना गाने का शौकीन है।
  7. प्रातःकाल हमारे घर के आँगन में गौरैया चहचहाती है।
  8. चांदनी का सौंदर्य बहुत अद्भुत है।
  9. इस कक्षा में औसत 10 बच्चे है।
  10. हम सभी को जीवन में कौशल विकसित करना चाहिये।
  11. मजदूर अपना हथौड़ा चला रहा है।
  12. हमारे सैनिक सरहद पर फौलाद की तरह खड़े रहते है।
  13. हमे अपनी संस्कृति पर गौरव करना चाहिए।
  14. पर्यटन स्थल पर रौनक ही रौनक थी।
  15. पुलिस को देखकर चोर फौरन ही भाग गया था।
  16. मेरे दादाजी भी घटनास्थल पर मौजूद थे।
  17. हमे नहाने के बाद तौलिया इस्तेमाल करना चाहिए।
  18. भौतिक विज्ञान मेरा पसंदीदा विषय है।
  19. सौरभ मेरा अच्छा दोस्त है।
  20. शाम होने पर सभी को घर लौटना पड़ा था।
  21. सभी श्रमिक अपने औजार से काम कर रहे है।
  22. बारिश के दिन मम्मी ने पकौड़े बनाये थे।
  23. गौतम और मैं कल शाम को घूमने गये थे।
  24. हमारे नानाजी के घर में 15-20 नौकर है।
  25. जीवन की कसौटी पर ही इंसान की पहचान होती है।

चार अक्षर वाले औ की मात्रा वाले शब्द का वाक्य प्रयोग

  • हमारे मोहल्ले में सुरक्षा के लिये चौकीदार रखा हुआ है।
  • भारत की भौगोलिक स्थिति पूरे विश्व में सबसे अद्वितीय है।
  • देश के नौजवानो पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है।
  • हर घर में शौचालय होना आवश्यक है।
  • हमे पौराणिक कथाओं को अवश्य सुनना चाहिए।
  • वह एक बेहतरीन सौदागर था।
  • जीवन की भागदौड़ में हमे कुछ समय स्वयं के लिये भी निकालना चाहिए।
  • मेरे मौसाजी एक मनमौजी किस्म के इंसान है।
  • वह आज जौनपुर जा रहा है।
  • वह चौरानवे दिनों तक जंगल में घूमता रहा।
  • हमारे पड़ोसी अपनी नौकरानी से साथ अच्छा व्यवहार करते है।

औ की मात्रा वाले शब्द सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQ)

औ शब्द हिंदी वर्णमाला के अंतर्गत किस श्रेणी में आता है ?

औ शब्द हिंदी वर्णमाला के अंतर्गत स्वर की श्रेणी में आता है।

हिंदी वर्णमाला में औ शब्द कौन से नंबर का स्वर है ?

हिंदी वर्णमाला में औ शब्द 10वें नंबर का स्वर है।

औ शब्द किन शब्दो के मेल से बना है ?

औ शब्द आ और ऐ शब्द से मिलकर बना हुआ शब्द है।

औ शब्द के अंतर्गत बनने वाले विभिन शब्द कौन-कौन से है ?

औ शब्द के अंतर्गत बनने वाले विभिन शब्दो की सूची आपको ऊपर दिये गये लेख के माध्यम से दी गयी है। आप यहाँ से दो, तीन और चार अक्षरों से बनने वाले शब्दो का क्रम देख सकते है।

Leave a Comment