Assam Bhulekh: जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी ऑनलाइन देखें, ILRMS Assam Land Record

Assam Bhulekh Land Record: असम सरकार द्वारा नागरिकों को भूलेख यानी उनकी भूमि से संबंधित विवरण ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए असम ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की सुविधा प्रदान की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन अपने भूलेख की सभी जानकारी जैसे जमाबंदी, खसरा, खाता, खतौनी आदि आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे, इससे जहाँ पहले नागरिकों को अपने भूमि से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी तहसील में पटवारी के माध्यम से प्राप्त करनी पड़ती थी वहीं अब वह कही भी और कभी भी अपने दस्तावेजों की जानकारी पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए राज्य के नागरिकों को पहले इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट onlineedistrict.amtron.in पर अपना पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद उन्हें पोर्टल पर भूमि से संबंधित विवरण प्राप्त हो सकेगा।

असम समझौता 1985 के बारे में विस्तार से जानें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Assam Bhulekh: जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी ऑनलाइन देखें, ILRMS Assam Land Record
Assam Bhulekh: जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी ऑनलाइन देखें, ILRMS Assam Land Record

राज्य के जो भी नागरिक असम भूलेख जमाबंदी खाता खतौनी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं वह किस प्रकार पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे, पोर्टल पर पंजीकृत नागरिकों को भूमि से संबंधित कौन-कौन सी जानकारी और सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा इसका पूरा विवरण वह हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

असम जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी

देश में बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ नागरिकों को उनकी भूमि के रिकॉर्ड की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए कई राज्य सरकारों की तरह असम राजस्व विभाग द्वारा नागरिकों के लिए ऑनलाइन भू-लेख पोर्टल जारी किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी भूमि के दस्तावेज जैसे खसरा, खतौनी, आदि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल पर भूमि से संबंधित विवरण के लिए जिन नागरिकों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है, उन्हें अब तहसील के बार-बार चक्कर काटने की आवश्यकता से राहत मिल सकेगी, जिससे उनके समय व पैसे दोनों की बचत हो सकेगी। इसके साथ ही ऑनलाइन भूलेख पोर्टल पर भूमि का रिकॉर्ड उपलब्ध होने से किसी भी भूमि पर कोई व्यक्ति गलत तरीके से अतिक्रमण नहीं कर सकेगा और भूमि से संबंधित कार्यों व दस्तावेजों की जानकारी में भी पारदर्शिता बनी रहेगी।

Assam Bhulekh Land Record : Details

आर्टिकल असम भूलेख जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी ऑनलाइन देखें
पोर्टल का नाम असम ई-डिस्ट्रिक्ट
संबंधित विभागराजस्व विभाग
लॉंच किया गया असम सरकार द्वारा
साल 2021
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य भूमि से संबंधित विवरण की जानकारी
ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट onlineedistrict.amtron.in

असम लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज कुछ जरुरी सेवाएँ

Assam लैंड रिकॉर्ड से जुडी कुछ जानकारी के लिए पोर्टल पर जरुरी सेवाएँ प्रदान की गई है, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • असम भूलेख जमाबंदी
  • असम भूलेख रिकॉर्ड की स्थिति
  • NOC की वर्तमान स्थिति
  • भूलेख के खिलाफ आपत्ति याचिका प्रस्तुत
  • एप्रूव्ड NOC डाउनलोड
  • भू नक्शा देखने की प्रक्रिया
  • कार्यालय द्वारा उठाई गई आपत्ति का उत्तर
  • NOC की वैधता के विस्तार के लिए आवेदन

Assam Land Record ऑनलाइन उद्देश्य

सरकार द्वारा लैंड रिकॉर्ड की जानकारी देखने हेतु ऑनलाइन पोर्टल को जारी करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे ही उनकी भूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर देखने की सुविधा प्रदान करना है, जिससे नागरिकों को अपने किसी भी सरकारी कार्य में भूमि के जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ने पर तहसील के बार-बार चक्कर काटने की समस्या से राहत मिल सकें और वह घर बिकते ही अपने भूमि के रिकॉर्ड को प्राप्त कर आसानी से अपने जरुरी कार्यों को कुछ ही समय में पूरा कर सकें। ऑनलाइन भूमि का रिकॉर्ड पोर्टल पर उपलब्ध होने से नागरिकों बिना दफ्तर जाए ऑनलाइन मोबाइल पर अपने मालिकाना हक की पुष्ठी कर सकेंगे और इससे जमीन को लेकर होने वाले वाद-विवाद या धोखाधड़ी को खत्म कर कार्यों में पारदर्शिता भी बनाई जा सकेगी।

असम भूलेख जमाबंदी खाता खतौनी के लाभ

असम भूलेख जमाबंदी खाता खतौनी के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • राजस्व विभाग असम द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन उनके भूमि का रिकॉर्ड देखने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को लॉंच किया गया है।
  • असम भूलेख पोर्टल पर नागरिक अब घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपने भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • ऑनलाइन भूमि की जानकारी उपलब्ध होने से नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • नागरिक पोर्टल पर अपने भूमि का विवरण प्राप्त कर अपने समय व पैसे दोनों की बचत कर सकेंगे।
  • भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन जमीन विवरण की जानकारी से नागरिक अपने मालिकाना हक की पुष्ठी कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल पर नागरिकों को भूमि सेवाओं की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
  • पोर्टल पर दर्ज भूमि की जानकारी होने से कोई भी गैर-क़ानूनी तरीके से किसी की भूमि पर अतिक्रमण नहीं कर सकेगा।
  • ऑनलाइन भूलेख पोर्टल पर भूमि रिकॉर्ड होने से कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि से संबंधित विवरण होने से नागरिकों को जमीन से जुड़े वाद-विवाद से राहत मिल सकेगी।

असम भूलेख जमाबंदी खाता खतौनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

Assam Bhulekh जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी की जानकारी के लिए आवेदक को पहले पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा, जिसके लिए वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदक सबसे पहले असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। Assam-bhulekh-land-reocrd
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर आपको e-District Citizen Registration में Please Create Account in State Portal For e-District Citizen Registrations के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज आ जाएगा, यहाँ आपको Create Account के लिंक पर क्लिक करना होगा। ssam-bhulekh-registration
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा। Assam-bhulekh-registration-form
  • यहाँ आप फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, स्क्रीन नेम, ईमेल एड्रेस, लिंग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर भरें।
  • इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Save के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन के वेरिफिकेशन के लिए आपको ईमेल पर एक पासवर्ड प्राप्त होगा, इस पर क्लिक करके आपका खाता सक्रीय हो जाएगा।
  • अब आपको अपने यूज़र आईडी और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इसके बाद आपको असम रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स की प्रमाणित प्रति के रूप में प्रमाण पत्र सेवा का चयन करना होगा।
  • यहाँ आपको राजस्व ग्राम सभा, भूमि वर्ग, क्षेत्र आदि की जानकारी भरकर Save & Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह पोर्टल पर आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

असम भूलेख पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

जिन नागरिकों द्वारा पोर्टल पर भूलेख जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी के लिए पंजीकरण किया गया है, वह अपने आवेदन की स्थिति की जाँच यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर कर सकेंगे।

  • आवेदक सबसे पहले असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको असम भूलेख लैंड रिकॉर्ड आवेदन की स्थिति के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज आ जाएगा, यहाँ आपको पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

Assam जमाबंदी भूलेख देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको जमाबंदी नकल के लिंक पर क्लिक करना होगा। Jmabandi-record-check
  • अब नए पेज में आपको अपने जिला, सर्किल और गाँव के नाम का चयन करना होगा।
  • अब आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर दाग नंबर दर्ज करके See Jamabandi के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जमाबंदी से जुड़ी सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहे तो अपने पास इसका प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।

दाग नंबर से भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया

  • आवेदक सबसे पहले असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको अपने जिला का चयन करना होगा।
  • जिले का चयन करने के बाद आपको अपने सर्किल और गाँव का चयन करना होगा।
  • अब नए पेज में आपको सर्च बाय दाग नंबर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करें।
  • अब भू-नक्शा देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर भू-नक्शा खुलकर आ जाएगा।

भूलेख के खिलाफ आपत्ति याचिका प्रस्तुत करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको प्रमाण पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submission of objection petition against land के विकल्प पर क्लिक करें। Submission-of-object-petition-against-land
  • अब अगले पेज में आपको पूछी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी भूलेख के खिलाफ आपत्ति याचिका प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कार्यालय द्वारा उठाई गई आपत्ति का उत्तर देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको प्रमाण पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Reply objection raised by the office के लिंक पर क्लिक करना होगा। Reply-objection-raised-by-the-office
  • अब अगले पेज में आपको NOC एप्लीकेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भरने बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आप कार्यालय द्वारा उठाई गई आपत्ति के उत्तर दे सकेंगे।

NOC की वर्तमान स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको प्रमाण पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको View Current Status of NOC के लिंक पर क्लिक करना होगा। View-Current-status-of-NOC-application
  • अब नए पेज पर आप NOC एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद NOC की वर्तमान स्थिति आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।

एप्रूव्ड NOC डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आवेदक सबसे पहले असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको प्रमाण पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको को Download Approved NOC के लिंक पर क्लिक करना होगा। Download-Approved-NOC
  • अब नए पेज में आपको NOC एप्लीकेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एप्रूव्ड NOC डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका एप्रूव्ड एनओसी डाउनलोड हो जाएगा।

असम भूलेख से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Assam ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल क्या है ?

असम ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल राजस्व विभाग द्वारा जारी किया गया पोर्टल है, जिसमे नागरिक अपनी भूमि रिकॉर्ड से संबंधित सभी विवरण जैसे जमाबंदी, खसरा, खता खतौनी, भू नक्शा आदि आसानी से ऑनलाइन घर बैठे ही देख सकेंगे।

असम भूलेख से संबंधित जानकारी देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Assam Bhulekh से संबंधित जानकारी देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट onlineedistrict.amtron.in है।

असम लैंड रिकॉर्ड में क्या-क्या जानकारी शामिल है ?

असम लैंड रिकॉर्ड में जमीन का सर्वे नंबर, सिंचाई का प्रकार, उत्परिवर्तन संख्या, पृथ्वी का क्षेत्रफल, स्वामित्व में परिवर्तन, मिटटी का प्रकार, पिछली खेती में लगाए गए फालसों के प्रकार की जानकारी शामिल है।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकृत नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त हो सकेंगे ?

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकृत नागरिकों को अब अपने जमीन से संबंधित जानकारी पोर्टल पर आसानी से प्राप्त हो जाएगी, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी साथ ही ऑनलाइन जमीन से संबंधित सेवाओं जैसे असम भूलेख जमाबंदी, भूलेख रिकॉर्ड की स्थिति, NOC की वर्तमान स्थिति देखने की सुविधा भी उन्हें पोर्टल पर प्राप्त हो सकेगी।

असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की क्या प्रक्रिया है ?

भूलेख ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आप पोर्टल पर अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

Leave a Comment