Merchant Navy kya hota hai? मर्चेंट नेवी में करियर कैसे बनाएं?

समुद्र की लहरों के बीच अठखेलियाँ करते हुए यात्रा करना भला किसे पसंद नहीं होता। ऐसे में अगर यह आपका करियर बन जाए तो आप इस यात्रा का जीवन भर आनंद ले सकते है। हाल के वर्षो में समुद्री व्यापार में वृद्धि के साथ मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) युवाओ के बीच करियर के रूप में तेजी से लोकप्रिय हुआ है जो युवाओ को बेहतर भविष्य, साहसिक तथा रोमांचक गतिविधियों के साथ-साथ पूरी दुनिया को एक्सप्लोर करने का मौका भी देता है। करियर के रूप में मर्चेंट नेवी की डिमांड छात्रों के बीच तेजी से बढ़ी है ऐसे में अधिकांश छात्र, मर्चेंट नेवी में करियर कैसे बनाएं? (How to Make a Career in Merchant Navy) सम्बंधित विषय के बारे में जानने के इच्छुक होते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मर्चेंट नेवी क्या होता है ? (Merchant Navy kya hota hai), मर्चेंट नेवी में क्या करना होता है ? मर्चेंट नेवी ज्वाइन कैसे करें, मर्चेंट नेवी में करियर कैसे बनाएं? (Merchant Navy me career kaise banayen) सम्बंधित सभी बिन्दुओ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले है। साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मर्चेंट नेवी में करियर से जुड़े अन्य बिन्दुओ के बारे में भी विस्तृत जानकरी प्रदान की जाएगी।

Merchant Navy kya hota hai
Merchant Navy kya hota hai

मर्चेंट नेवी क्या होता है ? (Merchant Navy kya hota hai?)

मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) जैसे की इसके नाम से ही इंगित होता है की यह व्यापारिक जहाजो के बेड़े से सम्बंधित नेवी होती है जिसके मुख्य कार्य समुद्री व्यापार का संचालन करना है। वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मुख्यता समुद्री मार्ग से ही संचालित किया जाता है ऐसे में वस्तुओ, खाद्यानों, मशीनरी के आयात-निर्यात, खनिज-तेलों का निर्यात एवं अन्य वस्तुओ को एक-देश से दूसरे देश में भेजने हेतु मर्चेंट नेवी प्रमुख स्तंभ है। मर्चेंट नेवी एक प्रकार से शिपिंग सेवा के रूप में कार्य करता है जिसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का आधार-स्तंभ भी कहा जा सकता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत मालवाहक जहाजों, तेल के टैंकर, कार्गो बॉट्स एवं लक्जरी जहाजों के माध्यम से विभिन प्रकार की वस्तुओ, खाद्यान, सामान, मशीनरी एवं लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है जो की मर्चेंट नेवी के द्वारा ही किया जाता है। मर्चेंट नेवी के संचालन के लिए मालवाहक जहाजों के सञ्चालन, रखरखाव, सेवाओं, तकनीक एवं अन्य प्रकार के कार्यो हेतु विशेषज्ञों की भारी मांग रहती है ऐसे में करियर के लिहाज से यह क्षेत्र अपार सम्भावनाओ का द्वार खोल देता है।

नोट (Note)- प्रायः लोग मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) को इंडियन नेवी (Indian Navy) से कंफ्यूज कर देते है एवं दोनों को एक ही समझते है। हालाँकि आपको बता दे की मर्चेंट नेवी (Merchant Navy), इंडियन नेवी (Indian Navy) से बिलकुल अलग है। मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) मुख्यत निजी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित की जाती है जिसका मुख्य कार्य समुद्री व्यापार (Maritime trade) या अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से सम्बंधित है जबकि इंडियन नेवी (Indian Navy) भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा हेतु तैनात भारतीय सुरक्षा बल है।

यह भी पढ़िए :-

डॉक्टर (Doctor) कैसे बने

पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) कैसे बने ?

एनएसजी कमांडो कैसे बने? NSG Commando Kaise Bane

CA Kya Hai – CA का फुल फॉर्म व सीए कैसे बने की पूरी जानकारी।

मर्चेंट नेवी में क्या करना होता है ?

मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) समुद्री व्यापार से सम्बंधित होता है जहाँ आपको व्यापारिक जहाजों के बेड़े पर कार्य करना होता है। व्यापारिक जहाजों के बेड़े जिसके अंतर्गत विभिन प्रकार की कार्गो शिप, मालवाहक जहाज, लक्ज़री शिप एवं अन्य प्रकार के आयात-निर्यात शिप आते है के संचालन हेतु विभिन प्रकार के स्टॉफ की माँग रहती है। मर्चेंट नेवी में शिप सञ्चालन से लेकर तकनीक, नेविगेशन, सर्विस, मेडिकल एवं अन्य क्षेत्रों में विशेषज्ञों की भारी डिमांड रहती है ऐसे में यहाँ आपको विभिन क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इन बिन्दुओ का रखें ध्यान

मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) का करियर एक साहसिक एवं रोमांच से भरा करियर है जहाँ युवाओ को सुनहरे भविष्य का अवसर मिलता है। हालाँकि इस फील्ड को ज्वाइन करने के लिए एक कैंडिडेट में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के अतिरिक्त कुछ अन्य कौशल आवश्यकताओं का होना भी आवश्यक है जिसके पश्चात ही वे इस फील्ड में अपना करियर बेहतर बना सकते है। यहाँ आपको मर्चेंट नेवी हेतु आवश्यक व्यक्तिगत कौशल (Personal Skills) के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है :-

  • मर्चेंट नेवी ज्वाइन करने हेतु कैंडिडेट का शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है तभी वे विभिन परिस्थितियों में खुद को ढ़ाल सकते है।
  • इस जॉब में कैंडिडेट को महीनों तक परिवार से दूर रहना पड़ता है ऐसे में कैंडिडेट को भावनात्मक रूप से मजबूत होना भी आवश्यक है।
  • मर्चेंट नेवी का पूरा कामकाज सहभागिता पर निर्भर करता है ऐसे में कैंडिडेट के अंदर टीम-वर्क का कौशल एवं टीम मेंबर के रूप में कार्य करने की कुशलता होनी आवश्यक है।
  • मर्चेंट नेवी में कैंडिडेट का तार्किक रूप से सक्षम होना आवश्यक है तभी वे विभिन परिस्थितियों में बेहतर निर्णय का चुनाव कर सकते है।
  • इस क्षेत्र में करियर बनाने हेतु कैंडिडेट में धैर्य एवं कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता होना आवश्यक है।

मर्चेंट नेवी में करियर

मर्चेंट नेवी में कैंडिडेट को करियर के रूप में अपार सम्भावनाएँ मिलती है। यहाँ 10वीं उत्तीर्ण कैंडिडेट से लेकर ग्रेजुएशन एवं बीटेक पासआउट छात्रों हेतु अवसरों की भरमार है। मर्चेंट नेवी में विभिन सेक्शन में युवाओ को सर्विस, मेंटेनन्स, टेक्निकल डिपार्टमेंट, रेडियो ऑफिसर, नेविगेशन ऑफिसर, इंजीनियरिंग एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने के प्राप्त होते है। मर्चेंट नेवी में सक्रिय कंपनियों के द्वारा प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित स्टाफ की भर्ती की जाती है ऐसे में यह क्षेत्र बेहतर करियर की सुविधाएँ प्रदान करता है। साथ ही इस फील्ड में युवाओ को विदेशी कंपनियों के साथ कार्य करने का अवसर भी प्राप्त होता है।

क्या है अनिवार्य योग्यताएँ

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट को निम्न आवश्यक योग्यताओ का होना आवश्यक है तभी वे इस फील्ड में करियर हेतु आवेदन कर सकते है :-

  • मर्चेंट नेवी में कार्य करने के इच्छुक कैंडिडेट के लिए न्यूनतम शैक्षिणिक योग्यता 10वीं पास रखी गयी है। इसके अतिरिक्त अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भिन्न है।
  • इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कैंडिडेट की आयु न्यूनतम 17 वर्ष होनी आवश्यक है। अधिकतम 28 वर्ष के युवाओ को इस फील्ड में आवेदन करने का मौका प्रदान किया जाता है।
  • कैंडिडेट का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।
  • मर्चेंट नेवी में कार्य करने के लिए कैंडिडेट की दृष्टि (Vision) का स्वस्थ होना आवश्यक है अर्थात कैंडिडेट को किसी भी प्रकार का दृष्टि दोष नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने हेतु कैंडिडेट को गवर्नमेंट डॉक्टर द्वारा प्रमाणित ‘फिज़िकल फिटनेस सर्टिफिकेट’ प्रस्तुत करना आवश्यक होता है।

मर्चेंट नेवी ऐसे ज्वाइन करें ज्वाइन

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट को 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद ही इस फील्ड में करियर बनाने के अवसर प्राप्त हो जाते है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएँ निर्धारित की जाती है। यहाँ आपको इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है :-

10वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात

10वीं उत्तीर्ण कैंडिडेट को मर्चेंट नेवी में विभिन रूपों में कार्य करने का मौका मिलता है। 10वीं में 40 फीसदी अंको से उत्तीर्ण अभ्यर्थी डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिला ले सकते है। इन कोर्सो की अवधि 3 से 4 माह तक होती है जिसके पश्चात कैंडिडेट को मर्चेंट नेवी में कार्य करने का मौका मिलता है :-

  • प्री सी ट्रेनिंग फॉर पर्सनल
  • सलून रेटिंग
  • इंजन रेटिंग
  • डेक रेटिंग

12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात

12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात कैंडिडेट को मर्चेंट नेवी में उच्च पदों पर कार्य करने का मौका मिलता है जिसके लिए कैंडिडेट का 12वीं साइंस स्ट्रीम से उत्तीर्ण किया होना आवश्यक है। साथ ही कैंडिडेट के इंटरमीडिएट में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त करने आवश्यक है। इन कोर्सेज की अवधि 3 से 4 वर्ष की होती है जिसके अंतर्गत कैंडिडेट निम्न कोर्सेज में दाखिला ले सकते है :-

  • नॉटिकल साइंस 
  • मैकेनिकल इंजिनियरिंग 
  • मरीन इंजिनियरिंग 

उच्च/विशेष पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया

मर्चेंट नेवी में विभिन पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएँ निर्धारित की गयी है जिसमे उच्च-पदों जैसे डेक तथा इंजन में कार्य करने के इच्छुक कैंडिडेट को प्रतियोगी परीक्षाओ को उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। इसके पश्चात कैंडिडेट को मर्चेंट नेवी में उच्च पदों पर कार्य करने का मौका मिलता है। उच्च/विशेष पदों में प्रवेश के इच्छुक कैंडिडेट को मरीन इंजिनियरिंग एवं नॉटिकल साइंस कोर्स को पूर्ण करना आवश्यक होता है। इसके लिए कैंडिडेट निम्न प्रवेश परीक्षाओ के माध्यम से विभिन विश्वविद्यालयों में प्रवेश पा सकते है :-

  • AIMNET (ऑल इंडिया मर्चेंट नेवी एंट्रेंस टेस्ट)
  • इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (IMU CET) 
  • JEE एडवांस्ड 
  • PGDME (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मरीन इंजीनियरिंग)
  • MARI प्रवेश परीक्षा
  • TMI SAT

प्रवेश परीक्षाओ को उत्तीर्ण करने के पश्चात कैंडिडेट को विभिन कॉलेज में अपनी पसंद के कोर्स में दाखिला लेने का मौका मिलता है हालाँकि यह जानना आवश्यक है की प्रवेश प्रक्रिया से पूर्व कैंडिडेट को मेडिकल टेस्ट को पास करना आवश्यक होता है तभी उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। अपनी ग्रेजुएशन पूर्ण करने के पश्चात कैंडिडेट को पूर्व-समुद्री प्रशिक्षण (Pre-Sea Training) के एक वर्षीय कोर्स को पूर्ण करना आवश्यक होता है। ट्रेनिंग पूर्ण होने के पश्चात मरीन इंजिनियरिंग में ग्रेजुएट युवाओ को प्रारम्भ में डेक कैडेट के रूप में तथा नॉटिकल साइंस ग्रेजुएट युवाओ को जूनियर इंजीनियर तथा फोर्थ इंजीनियर के रूप में कार्य करने का मौका मिलता है।

मर्चेंट नेवी का कामकाज

मर्चेंट नेवी में शिप के कामकाज को मुख्यत 3 भागो में बाँटा जाता है जहाँ विभिन विभागों को जहाज के हिस्सों के सञ्चालन की जिम्मेदारी दी जाती है। मर्चेंट नेवी का कामकाज के आधार पर विभिन श्रेणियाँ निम्न प्रकार से है :-

  • डेक (Deck)- डेक किसी भी शिप के सञ्चालन में सबसे प्रमुख भाग होता है जिसके द्वारा सम्पूर्ण जहाज का संचालन तय होता है। इसके अंतर्गत निम्न पद आते है :-
    • कैप्टन
    • चीफ ऑफिसर
    • जूनियर ऑफिसर 
    • थर्ड ऑफिसर
  • इंजन (Engine)- यह सेक्शन मुख्यत शिप के इंजन से सम्बंधित सुविधाएँ प्रदान करते है जिसमे मुख्य अधिकारी निम्न प्रकार है:-
    • चीफ इंजीनियर
    • सेकंड इंजीनियर
    • थर्ड इंजीनियर
    • फोर्थ इंजीनियर
    • फिफ्थ इंजीनियर
    • जूनियर इंजीनियर्स 
    • लेक्ट्रिकल ऑफिसर
  • सेवा (Service)- मर्चेंट नेवी में सेवा के अंतर्गत उन सभी प्रोफेशनल को शामिल किया जाता है जो शिप पर विभिन प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध करवाते है। इसके अंतर्गत मुख्य पद निम्न है :-
    • लाइट कीपर
    • नर्स
    • नॉटिकल सर्वेयर
    • स्टूअर्ड
    • गोताखोर
    • कुक, लॉन्ड्री एवं अन्य सेवाएँ

मर्चेंट नेवी, सैलरी एवं करियर स्कोप

मर्चेंट नेवी युवाओ को बेहतर करियर के साथ-साथ आकर्षक वेतन एवं अन्य सुविधाएँ भी प्रदान करता है। इस फील्ड में डेक, इंजन तथा टेक्निकल क्षेत्र के विशेषज्ञों को प्रारंभ में 40,000 हजार से 50,000 हजार तक की सैलरी मिलती है। इस क्षेत्र में अनुभव बढ़ने के साथ वे प्रतिमाह 10 लाख रुपए से भी अधिक का वेतन प्राप्त कर सकते है जो कैंडिडेट के अनुभव एवं पद पर निर्भर करता है। सेवा क्षेत्र में जुड़े विशेषज्ञ प्रारम्भ में 15,000 से 20,000 रुपए प्रतिमाह कमा सकते है जिसके पश्चात अनुभव बढ़ने पर उन्हें सैलरी में वृद्धि देखने को मिलती है।

मर्चेंट नेवी में मिलने वाली अन्य सुविधाएं

  • मर्चेंट नेवी में कैंडिडेट को सम्पूर्ण दुनिया को एक्सप्लोर करने का अवसर प्राप्त होता है।
  • इस क्षेत्र में आपको नए देश एवं नए लोगो से मिलने का अवसर प्राप्त होता है साथ ही आप विभिन संस्कृतियों के बारे में जान सकते है।
  • समुद्री यात्रा के माध्यम से आप एक रोमांचकारी एवं साहसिक जीवन जी सकते है जो आपको स्वयं को बेहतर तरीके से जानने का अवसर प्रदान करता है।
  • इस करियर के कैंडिडेट को बेहतर भविष्य एवं आकर्षक वेतन प्राप्त होता है। साथ ही मर्चेंट नेवी अफसर की सैलरी इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है।
  • मर्चेंट नेवी में कैंडिडेट को लम्बी अवधि की छुट्टियाँ प्रदान की जाती है ऐसे में वे अपने परिवार के साथ बेहतर समय बिता सकते है।

भारत के टॉप Navy कॉलेजों / विश्वविद्यालयों के नाम 

  • आंध्र यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, विशाखापत्तनम
  • समुंद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ मैरीटाइम स्टडीज, पुणे
  • इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, कोलकाता
  • वेल्स विश्वविद्यालय – वेल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टडीज
  • एनआईटी सुरथकल (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) कर्नाटक
  • शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुरी
  • श्रीनिवास इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैंगलोर
  • जीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई
  • सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर
  • इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी, चेन्नई
  • मरीन इंजीनियरिंग और रिसर्च इंस्टिट्यूट, कोलकाता

Merchant Navy kya hota hai से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Merchant Navy kya hota hai

मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से सम्बंधित है जिसके तहत समुद्री जहाजों के बेड़े द्वारा विभिन वस्तुओ का एक देश से दूसरे देश के मध्य आयात-निर्यात किया जाता है। वास्तव में समुद्री जहाजों के बेड़े द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संचालन की प्रक्रिया मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) के अंतर्गत आती है।

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए आवश्यक योग्यताएँ क्या-क्या है ?

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है साथ ही कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी आवश्यक है। मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक होता है।

मर्चेंट नेवी में करियर कैसे बनाएं? सम्बंधित जानकारी प्रदान करें ?

मर्चेंट नेवी में करियर कैसे बनाएं? सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल चेक करें। यहाँ आपको Merchant Navy me career kaise banayen सम्बंधित सभी बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है।

मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) ज्वाइन करने के लिए कौन-कौन से प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित की जाती है ?

मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) ज्वाइन करने हेतु निम्न प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित करवाई जाती है।
AIMNET (ऑल इंडिया मर्चेंट नेवी एंट्रेंस टेस्ट)
इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (IMU CET)
JEE एडवांस्ड
PGDME (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मरीन इंजीनियरिंग)
MARI प्रवेश परीक्षा
TMI SAT

एक युवा में मर्चेंट नेवी ज्वाइन करने के लिए किन गुणों होना आवश्यक है ?

एक युवा में मर्चेंट नेवी ज्वाइन करने हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होने के अतिरिक्त तार्किक एवं गणितीय क्षमता का उच्च होना आवश्यक है। साथ ही धैर्य एवं विभिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता इस क्षेत्र की आवश्यक माँग है।

Leave a Comment