अलसी के बीजों को सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस में ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैगनीज, सेलेनियम, प्रोटीन आदि का एक अच्छा स्त्रोत है। अलसी के बीजों में फाइबर, आयरन,पौटेशियम, जिंक, कैल्शियम,विटामिन C, विटामिन E, विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में होता है। जो की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। जिससे कई समस्याएँ भी दूर हो सकती हैं। अलसी का सेवन हृदय संबंधित समस्याओं में लाभकारी होता है। अलसी का सेवन करने से वजन ज्यादा बढ़ने से भी रोकते हैं। आज आपको हम अपने लेख में अलसी के बीजों को खाने से मिलने वाले फायदे और नुकसान, आपको कैसे इसका सेवन करना चाहिए किस समय इन बीजों का आप सेवन कर सकते हैं। इससे जुडी सभी जानकारी हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं अलसी खाने का सही तरीका, समय और फायदे के बारे में विस्तार से।
सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के फायदे
अलसी खाने का सही तरीका
- बहुत सारे लोग अलसी के बीजों का सेवन इसके कुरकुरेपन ऐसे ही अपने सलाद के साथ या स्मूदी में साबुत ही कर लेते हैं। लेकिन अलसी के बीजों का सेवन इस प्रकार करने की जगह इन बीजों को आप सब्जी में, दाल में या ओट्स के साथ पका कर खा सकते हैं। या फिर अलसी को आप पीसकर पाउडर बनाकर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। अलसी को आप भूनकर भी खा सकते हैं। इससे आपको अलसी खाने से ज्यादा फायदा मिलेगा। अगर आप अलसी को साबुत कहते हैं, तो इसके बीज के बहार का छिल्का आसानी से पचता नहीं है। और इससे अलसी के पोषक तत्व शरीर में अवशोषित नहीं हो पाते हैं। इस प्रकार अलसी को पीसकर या पका कर खाना ही ज्यादा फायदेमंद होगा।
जाने तरबूज खाने का सही समय और फायदे
अलसी खाने का सही समय
- अलसी का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अलसी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जा है। इसलिए आप अलसी का सेवन खाना खाने से पहले करते हैं। इससे आपके शरीर में अधिक कैलोरी नहीं एकत्रित होती हैं और आप रात में जल्दी का सेवन करते हैं।आपकी नींद से जुडी समस्या भी अलसी के सेवन से सही होती है। क्योंकि अलसी के सेवन से नींद अच्छी आती है।
Flax Seeds Khane Ke Fayade
- अलसी में सेवन पेट से जुडी बीमारियों को रोकने में सहायक होता है। अलसी में फाइबर की प्रचुर मात्रा होने से इसको खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इससे कब्ज की समस्या भी नहीं होती।
- अलसी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये शरीर में बढ़ रहे बेकार कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता है।
- अलसी के सेवन से नींद से जुडी समस्याएँ भी दूर होती हैं।
- अलसी का सेवन त्वचा के लिए भी लाभदायक होते हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
- अलसी में ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो कि दिमाग की कोशिकाओं को भी स्वस्थ रखती है।
- अलसी के सेवन से दिल से संबंधित बीमारियां भी कम होती हैं।
इस लेख को पढ़ कर आप अलसी का सेवन करने का सही समय इसको खाने का सही तरीका जान सकते हैं जो की आपके लाभदायक साबित हो सकता है।
नीम की दातुन से दांतो को करें साफ, मिलेंगे ये सारे फायदे
Alsi Khane Ka Sahi Tarika Smay Aur Fayade FAQ’s
अलसी के बीज का सेवन करने के लिए आपको गर्म पानी में एक चम्मच अलसी के बीज मिलाकर सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन कर लेना है। ये सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, इसमें मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज, अर्थाराइटिस जैसी बीमारियों से बचाते हैं।
अलसी खाने के फायदे निम्न हैं :- पाचन तंत्र होता है मजबूत होता है, वजन कम करने में मददगार है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, बालों के लिए फायदेमंद, कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल, पाचन तंत्र मजबूत होता है, स्किन के लिए फायदेमंद आदि।
अलसी के बीज में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे :- फाइबर, आयरन,पौटेशियम, जिंक, कैल्शियम,विटामिन C, विटामिन E, विटामिन बी6 आदि ये सभी हमारे शरीर में होने वाली विभिन्न बीमारियों को दूर भगाता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा में हजारों वर्षों से अलसी के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। यह हमें बहुत सी बीमारियों से बचाता है जैसे:- कैंसर, ह्रदय रोग, डाइबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, कब्ज की समस्या आदि।