आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ-स्टाइल और खानपान की गलत आदतों के कारण अक्सर लोगो को पेट की गैस की समस्या हो जाती है। कई बार आवश्यकता से अधिक खाने के काऱण भी पेट की गैस की समस्या से दो-चार होना पड़ता है ऐसे में घरो में पायी जाने वाली अजवाइन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
रसोई का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ अजवाइन सेहत से जुडी बहुत सी समस्याओं को दूर करता है। अजवाइन के अंदर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हमारी पेट की समस्या को दूर करते हैं और साथ ही पाचन शक्ति को मजबूत करता है। बता दे की अजवाइन में थाइमोल आपकी पेट की गैस की दूर करने में कारगर है इसके अलावा इसके सेवन से पेट सम्बंधित अनेक बीमारियाँ भी दूर हो जाती है। चलिए जानते है कैसे करे अजवाइन से गैस का इलाज के बारे में विस्तार से।
आप सभी को यह बतादे की रात को अजवाइन खाने के भी बहुत से लाभ होते है। जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
पेट गैस के लिए अजवाइन ऐसे करे इस्तेमाल
अपच के कारण लोगो को अक्सर पेट की गैस का सामना करना पड़ता है। इससे ना सिर्फ आपको पेट सम्बंधित अन्य रोग हो सकते है बल्कि अक्सर लम्बे समय तक रहने पर पेट गैस विकराल रूप धारण कर लेता है। ऐसे में पेट गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन में एक चुटकी नमक मिलकर इसका घोल बना ले।
इसके सेवन से आपको पेट गैस के साथ-साथ एसिडिटी की समस्या से भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा रात भर एक ग्लास पानी में अजवाइन भिगोकर रखे और सुबह इसका सेवन कर ले। इससे आपको पेट सबंधित कई समस्याओं में लाभ मिलेगा।
हल्दी-अजवाइन का सेवन है फायदेमंद
पेट गैस से निजात पाने के लिए हल्दी-अजवाइन का उपयोग भी बहुत कारगर है। इसके लिए एक ग्लास पानी में रात भर अजवाइन भीगकर रखे। इसके बाद इसे कच्ची हल्दी मिलाकर उबाल ले।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
उबालने के बाद इस पानी के छानकर पीने से आपको पेट सम्बंधित समस्याओं में राहत मिलेगी। अगर आपके घर में कच्ची हल्दी उपलब्ध ना हो तो आप एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर भी इसका उपयोग कर सकते है। भारत में पेट संबंधित समस्याओं के लिए सदियों से अजवाइन का उपयोग किया जा रहा है। आयुर्वेद में भी इसका महत्व बताया गया है।
अजवाइन से गैस का इलाज ऐसे करें
- हल्दी और अजवाइन – गैस की समस्या होने पर तो उसे हल्दी, अजवाइन और एक चुटकी काला नमक मिलाकर लेना है, गैस एकदम से निकल जाएगी।
- गर्म पानी – गैस होने पर अजवाइन को चबाएं और उसके बाद गुनगुना पानी पी लें आराम मिलेगा।
- अजवाइन और जीरा – अजवाइन और जीरे को भूनकर गर्म पानी में मिलकर पीने से गैस नहीं बनती।
अजवाइन से गैस का इलाज FAQ’s
गैस बनने पर अजवाइन का प्रयोग कैसे करें ?
अगर आपको गैस बन रही है तो अजवाइन और जीरे को साथ में भुने और उसके बाद इसे पानी में उबाल लें। उबलने के बाद इसे अच्छे से छानकर पिएं गैस की समस्या होगी दूर। यदि आपको गैस की ज्यादा समस्या है तो आप अजवाइन और काला नामक का पाउडर मिलाकर खाएं।
गैस को दूर करने के तरीके क्या हैं ?
यदि आपको गैस बनती है तो आप ये तरीके अपनाएं – अजवाइन में गुड़ मिलाकर खाएं, अजवाइन और काला नमक का सेवन करें, हल्दी और अजवाइन को पानी में मिकालर पिएं, अजवाइन और जीरा को भूनकर पानी में डालकर पी लें।
अजवाइन का पानी पीने के क्या फायदे होते हैं ?
रोजाना अजवाइन का पानी पीने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है तथा यह दांतों के दर्द और मुँह की बदबू की समस्या को भी ख़त्म करता है। ह्रदय स्वास्थ्य को भी यह स्वस्थ रखता है।
अजवाइन में क्या पाया जाता है ?
अजवाइन में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हमारे लिए बहुत ही लाभकारी हैं।