राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें – How To Add Name in Ration Card online

आप सभी को यह जानकारी तो होगी, की आज के समय में राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण कागजाद है। राज्य सरकार द्वारा दी गयी सुविधाओं का लाभ पाने के लिए राशन कार्ड का होना बहुत ज्यादा जरुरी है। खाद्य एवं वितरण विभाग द्वारा इसे संचालिक किया जाता है। जिसके द्वारा राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम शामिल होना आवश्यक है, जिससे परिवार के सभी सदस्य इसका लाभ उठा सके। आप इसे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम द्वारा भी बनवा सकते है। देश भर में राज्य सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन योजना लागू करवाई गयी है।इस योजना के माध्यम से ऑनलाइन द्वारा आप अपने घर पर बैठकर राशन कार्ड में अपना नाम शामिल करवा सकते है। घर में नए सदस्यों के जुड़ने से राशन कार्ड में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे सम्बंधित जानकारी जैसे: राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें, (Ration Card Me Naam Kese Jode) आदि के बारे में जानने के लिए आप इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े।

राशन कार्ड बनाने के नियम

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें - How To Add Name in Ration Card online

राशन कार्ड ज़रूरी कानूनी कागज़ात है जो कि भारत सरकार अपने नागरिकों को प्रदान करती है। राशन कार्ड की मदद से गरीब लोगो सरकार द्वारा सस्ते में राशन मिल जाता है, यही नहीं इसके तहत गरीब लोग कई सरकारी योजनाओ का लाभ भी उठा सकते है। घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड नाम जोड़ने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट जो हमारे आर्टिकल में स्टेट वाइज नीचे दी गयी है जहाँ पर जाकर आवेदन करना होगा।

राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड एक बहुत जरुरी दस्तावेज है इसका उपयोग कई जगह किया जाता है सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों पर भी इसको माँगा जाता है इसके अलावा सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है अब आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम द्वारा राशन कार्ड बनवा भी सकते है और इसके अंतर्गत परिवार के नए सदस्य का नाम भी जोड़ सकते है इसके लिए आप जिस भी राज्य के निवासी है उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है इसके आलावा आप राशन कार्ड में नाम जोड़ भी सकते है और आसानी से देख भी सकते है।

विभाग खाद्य एवं वितरण विभाग
सम्बंधित लेख राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े
साल 2023
जुड़े लाभ सरकारी सुविधाएँ
सरकार द्वारा दी जाने वाली राशन
मोड ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम
लाभ सभी सरकारी सेवाएं प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in

राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या क्या होंगे?

  • नयी वधु का राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए
    नई वधु का नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले शादी का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा पति का मूलनिवास पत्र, नयी वधु का आधार कार्ड एवं माता,पिता के राशन कार्ड से नाम छूटने का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • नए शिशु का राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए
    नए शिशु का नाम जोड़ने के लिए आवेदक के पास ओरिजिनल राशन कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता एवं पिता का आधार कार्ड होना जरुरी है। जिससे आप अपने परिवार में नए सदस्य का नाम जोड़ पाएंगे।

राशन कार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने के लाभ

  • जिनके पास राशन कार्ड(Ration Card) है, वह सभी लोग सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओ का लाभ उठा सकते है।
  • नए सदस्यों का नाम जोड़ने से आपको उनके हिस्से का अनाज और कई सुविधाएं मिलेंगी।
  • सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ भी आप प्राप्त कर सकेंगे।
  • भारत में रहने वाले लोगो को सस्ते में कई चीजे जैसे अनाज, मिट्टी का तेल,चावल,चीनी ,दाल आदि मिल सकती है।
  • राशन कार्ड का होना अनिवार्य है, इससे आपको आपकी नागरिता होने का अधिकार प्राप्त होता है।
  • सरकारी दस्तावेजों को बनाने के लिए राशन कार्ड का होना बहुत आवश्यक है
  • सरकार द्वारा बच्चो को दी जाने वाली छात्रवृति का लाभ आप तभी उठा सकते है,यदि आपके पास राशन कार्ड मौजूद होगा।

पात्रता क्या होगी

  1. राशन कार्ड बनवाने के लिए आपका पहले से किसी राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए।
  2. राशन कार्ड परिवार की सबसे बड़ी महिला मुखिया के नाम पर बनाया जायेगा।
  3. परिवार के हर एक सदस्य के पास स्वयं का कोई भी पहचान पत्र जैसे: वोटर ID कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि होना चाहिए।

राशन कार्ड से नाम कटने के मुख्य कारण

राशनकार्ड से नए सदस्य को जोड़ने की प्रक्रिया तो हमने आपको अपने दिए गए लेख में बता दी; लेकिन हम आपको ये भी जानकारी बताएँगे की राशन कार्ड से नाम कटने का मुख्य कारण क्या है। पहला कारण है यदि परिवार के मुख्य सदस्य (राशन कार्ड धारक) का आधार कार्ड का नंबर राशन कार्ड से जुड़ा न हो। इसका दूसरा मुख्य कारण यह है की यदि कार्ड धारक का नाम किसी अन्य राशन कार्ड में पहले से शामिल हो। अगर राशन कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है तो भी राशन कार्ड से नाम कट जाते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राशन कार्ड में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़ें

आपको बता दे की अब आप घर बैठ कर ही राशन कार्ड में अपना नाम या किसी भी परिवार के नए सदस्य का नाम आसानी से दर्ज सकते है।ऑनलाइन माध्यम द्वारा नए सदस्य को जोड़ने के लिए आपको हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पड़ना होगा।

UP राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको राज्य की खाध एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपको लॉगिन करना होगा, अगर आपकी लॉगिन ID है तो आप ID और पासवर्ड डाल कर लॉगिन कर सकते है;
  3. यदि आपके पास लॉगिन ID नहीं है तो आप अपनी नयी ID बनाले।
  4. ID लॉगिन होने के बाद आपको नए पेज पर नए सदस्य को जोड़ने का विकल्प दिखाई देगा, जिसे आपको क्लिक करना है ।
  5. इसके बाद आपके सामने सदस्य को जोड़ने हेतु आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, जिसके बाद आपको दी गयी सभी जानकारी को सही से भरना होगा। अगर आप राशन कार्ड से जुडी कोई भी जानकारी गलत भरते है तो आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  6. राशन कार्ड में आवेदन फॉर्म के साथ साथ आपको जरुरी दस्तावेजों की स्कैन की गयी कॉपी को भी अपलोड करना होगा।
  7. राशन कार्ड में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र, शादी का कार्ड या शादी का प्रमाण पत्र आदि की जरूरते होंगी।
  8. इसके बाद आपको अपना फॉर्म सबमिट कर देना है, जिसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिससे आप भविष्य में अपना राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते है।
  9. राशन कार्ड का आवेदन फॉर्म और अन्य सभी दस्तावेज के चेक होने के पश्चात आपका राशन कार्ड मिल जायेगा। जिसमे नए सदस्यों का नाम शामिल हो जायेगा।

इसी प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम द्वारा अन्य राज्यों के राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ सकते है।

राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें (RATION CARD LIST KESE CHECK KAREIN)

  1. आपको राज्य की खाध एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा।
  2. अब आपको यहाँ अपना राज्य सेलेक्ट करना है।
  3. जिसके बाद आपके सामने नए पेज पर आपको जिला नाम, ग्राम पंचायत, ब्लॉक, गांव आदि का नाम सही से भरना है।
  4. आपको अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  5. क्लिक करते ही आपके सामने राज्य के सभी राशन कार्ड होल्डर्स के नाम की लिस्ट दिखाई देगी।
  6. आप यहाँ लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।

ऑफलाइन माध्यम से राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े?

अगर आप भी राशन कार्ड में नाम जोड़ना चाहते है तो आप इसके साथ साथ अपने जरुरी कागजाद भी अपने साथ रखे ताकि आप आसानी से फॉर्म भर सके।

  • ऑफलाइन माध्यम से नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको अपने निकट खाद्य आपूर्ति(food supplier office) केंद्र जाएं।
  • अब आपको यहाँ राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म लेना होगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को भर देना है।
  • अब आप इसके साथ मांगे गए सभी दस्तावेजो की फोटो कॉपी अटैच करके लगा दें।
  • एक बार फॉर्म को दोबारा अच्छे से पढ़ ले यदि कोई गलती होगी तो उसे सुधार लें।
  • अब आप फॉर्म को जमा करवा दें और इसके साथ भुगतान शुल्क भी देदें।
  • इसके बाद आपको एक रसीद दी जाएगी जिसमे आपका एप्लीकेशन ट्रैक करने का नंबर लिखा होगा इससे आप अपनी आवेदन स्थिति भी जान सकते है।
  • आपके आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन(सत्यपान) होने के बाद 2 हफ्ते के अंदर आपका राशन कार्ड आप तक पहुँच जायेगा।

    ration-card-naam-jodne-ke-liye-form

राशन कार्ड के उपयोग

  1. बैंक अकाउंट खोलने के लिए
  2. राशन की दुकान में राशन लेने के लिए
  3. गैस सिलिंडर का कनेक्शन के लिए
  4. पासपोर्ट बनवाने के लिए
  5. स्कूल,कॉलेज में​ आवेदन हेतु
  6. ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने के लिए
  7. वोटर आईडी बनवाने के लिए
  8. नया सिम खरीदने के लिए
  9. निवास स्थान का प्रमाणपत्र बनवाने हेतु
  10. कोर्ट-कचहरी में

राशन कार्ड के प्रकार

राशन कार्ड 3 प्रकार के होते है:

  1. APL(अबोव प्रोवेर्टी लाइन): इसके अंतर्गत वह लोग आते है जो गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन व्यापन कर रहे है जिसमे सरकारी राशन की दुकानों से इन्हे 15 किलो राशन दिया जाता है।
  2. BPL(बिलो पोवेर्टी लाइन): वह लोग जो की गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यापन कर रहे है जिनकी आय का स्त्रोत कुछ भी नहीं होता इन लोगो को सरकार हर महीने 25 किलो राशन प्रदान करती है। इनकी साल भर की आय 10000 से ऊपर नहीं होनी चाहिए।
  3. अंत्योदय राशन कार्ड: यह राशन कार्ड उन लोगो को दिया जाता है जो बहुत ज्यादा गरीब होते है और यह लोग बहुत ज्यादा आर्थिक रूप से कमजोर होते है इनकी महीने की आय 250 भी नहीं होती इन्हे सरकार 35 किलो राशन उपलब्ध करवाती है।

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें [STATE WISE]

आपको बता दे की नीचे दिए गए राज्यों के अलग अलग आधिकारिक वेबसाइट द्वारा लोग अपने नए परिवार के सदस्यों का आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा भी कर सकते है। जो लोग जिस राज्य से है, वह उसकी ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम द्वारा फॉर्म भरे। नीचे दी गयी तालिका इस प्रकार से है।

आंध्र प्रदेशhttps://epds2.ap.gov.in
अरुणाचल प्रदेशhttp://arunfcs.gov.in/rationcard.html
असमhttps://fcsca.assam.gov.in/
चंडीगढ़https://epds.nic.in/CHD/epds
दिल्लीhttps://nfs.delhi.gov.in/
गोवाhttp://goacivilsupplies.gov.in/
महाराष्ट्रrcms.mahafood.gov.in
गुजरातipds.gujarat.gov.
बिहारhttp://epds.bihar.gov.in
झारखंडaahar.jharkhand.gov.in
हिमाचल प्रदेशhttps://epds.co.in/
हरियाणाhttps://hr.epds.nic.in
छत्तीसगढ़https://khadya.cg.nic.in
कर्नाटकahara.kar.nic.in
केरलhttps://civilsupplieskerala.gov.in
उड़ीशाhttp://pdsodisha.gov.in
मध्य प्रदेशhttp://samagra.gov.in
मेघालयhttp://megfcsca.gov.in/
मणिपुरhttp://epds.nic.in/MNRPT/epds#
मिजोरमmizorampds.nic.in
नागालैंडhttp://fcsnagaland.gov.in
सिक्किमhttp://sikkimfcs-cad.gov.in/
पंजाबfoodsuppb.gov.in
राजस्थानhttp://food.raj.nic.in
उत्तर प्रदेशhttps://fcs.up.gov.in
तमिलनाडुwww.tnpds.gov.in
तेलंगानाwww.tnpds.gov.in
उत्तराखंडhttps://fcs.uk.gov.in/
त्रिपुराhttp://fcatripura.gov.in/
पश्चिम बंगालhttps://wbpds.gov.in

राशन कार्ड संशोधन से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ सकते है?

राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम आप ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम द्वारा जोड़ सकते है यदि आप ऑफलाइन माध्यम द्वारा राशन कार्ड में नाम जोड़ना चाहते है तो आपको इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग जाना होगा और फॉर्म लेकर वही जमा कर देना है और अगर आप ऑनलाइन माध्यम द्वारा नाम जोड़ना चाहते है तो आपको इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

कौन कौन से सामग्री राशन कार्ड द्वारा परिवारों को सरकार द्वारा दी जाती है?

सरकार द्वारा चावल, गेहूँ, दाल, चीनी, मिट्टी का तेल आदि सस्ते दामों में दी जाती है।

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है?

राशन कार्ड 3 तरह के होते है:
1. BPL (BELOW POVERTY LINE) राशन कार्ड
2. APL(ABOVE POVERTY LINE) राशन कार्ड
3. AAY Antyodaya राशन कार्ड

नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना क्यों जरुरी है?

राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने से परिवार को बहुत सारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

यदि मेरे पास राशन कार्ड नहीं है तो मुझे राशन कैसे मिलेगी?

यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो आपको राशन लेने के लिए सबसे पहले अपना आधार कार्ड ले जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, इसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी। रसीद को दिखाकर आप भी अनाज ले सकेंगे।

क्या राशन कार्ड का आवेदन कैंसिल किया जा सकता है?

जी हाँ, अगर आपके द्वारा कोई जानकारी गलत दी गयी होगी अथवा आपसे आवेदन फॉर्म भरते समय, फॉर्म में कोई त्रुटि हुई हो तो आप इसका आवेदन कैंसिल कर सकते है।

मुझे अपना राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए क्या करना होगा?

राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए आप हमारे द्वारा ऊपर दिए गए राज्य की सूची के अनुसार इसे ऑनलाइन माध्यम द्वारा राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते है।

मुझे मेरा राशन कार्ड कितने दिन में प्राप्त हो जायेगा?

यदि आपका नाम राशन कार्ड की लिस्ट में आ जायेगा तो आपको आपका राशन कार्ड 10 से 15 दिन के अंदर प्राप्त हो जायेगा।

हमने आपको राशन कार्ड में नए सदस्य का राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें के बारे में सभी जानकारी दे दी है अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है और अगर आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल पूछने है तो आप हमे मैसेज करके बता सकते है हम आपके सभी सवालों के जवाब जरूर देंगे।

Leave a Comment