केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर बहुत सारी नयी नयी योजनाओं को लागू करती है। प्रदेश की सरकार मिल कर बेरोजगारी को कम करने का प्रयास करती रहती है। आप जानते है की हमारे भारत देश में बेरोजगारी काफी तेजी से बढ़ रही है।
इसके चलते ही प्रदेश की सरकार ने कई कल्याणकारी योजना को शुरू किया है। और बेरोजगारी को काफी हद तक कम करने का प्रयास किया है। मध्य प्रदेश भारत के एक बड़े राज्यों में से एक है। जिसमे बहुत से शिक्षित युवा बेरोजगार है।
इसके चलते ही मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के बेरोजगार युवाओ के लिए अनेक प्रकार की योजनाओ को संचालित किया है। जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
इस आर्टिकल की सहायता से बताएंगे की कैसे आप आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत रोजगार प्राप्त कर सकते है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन एक योजना है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पशुपालन विभाग के माध्यम से 1 जुलाई 2016 -2017 में इस योजना को प्रारंभ किया गया था।
इस योजना के तहत आज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायगें। योजना के अंतर्गत आपको पशुपालन के कार्य करने के लिए बैंक से लोन की सुविधा भी प्राप्त करवाई गयी है। जिसमे राज्य के सभी व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त करके अपने लिए रोजगार प्राप्त कर सकते है।
राज्य के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए MP मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 10 लाख तक का लोन देगी। मध्य प्रदेश के राज्य के नागरिक इस योजना के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
अगर आप भी मध्यप्रदेश राज्य के शिक्षित बेरोजगार नागरिक है और रोजगार प्राप्त करना चाहते है तो आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ प्राप्त करके अपने लिए कार्य की नींव रख कर एक अच्छी आय प्राप्त कर सकते है।
योजना का नाम | आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश राज्य के शिक्षित नागरिक |
योजना का प्रारम्भ | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
लाभ | पशुपालन कार्य करने हेतु 10 लाख तक लोन देगी |
उद्देश्य | राज्य के युवाओं को लोन के माध्यम से आर्थिक सहायता देना |
आधिकारिक वेबसाइट | mpinfo.org |
पीडीऍफ़ फाइल | यहाँ क्लिक करें |
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के लाभ क्या है
- आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के अनुसार योग्य बेरोजगार नागरिकों को रोजगार के अवसर दिए जायेंगे। जिससे वे खुद के दम पर स्वरोजगार शुरू करने में सक्षम हो जायेंगे।
- राज्य के शिक्षित युवाओं का विकास करने के लिए नए अवसर दिए जाएंगे।
- पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में शुरू हुए योजना का संचालन करने के लिए अभी तक साढ़े सात हजार रुपए पशुपालकों को 95 करोड़ रुपए का अनुदान प्राप्त हो चूका है।
- आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना की मदद से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ साथ बेरोजगार युवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने में सामन्य वर्ग के युवाओं को 1.50 लाख रुपए और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 लाख रुपए तक की अनुदान राशि माफ़ है।
- इस योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के साथ साथ पशुपालन का कार्य करने हेतु के लिए 10 लाख तक का लोन प्रदान करती है।
- इस योजना के तहत राज्य में पशु के उत्पादन में बढ़ावा मिलेगा। जिससे दुग्ध उत्पादन में काफी वृद्धि होगी।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का उद्देश्य
- आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना से है।
- दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना।
- बेरोजगारों हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना।
- उन्हें पशुपालन से सम्बन्धित कार्यों को प्रदान किया जाता है। जिससे वे अपने आर्थिक जीवन में सुधार कर सकते है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत इकाई लागत
- पशुपालक गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत न्यूनतम 5 पशु या उससे अधिक की स्वीकृती करा सकते है। तथा इस योजना की अधिकतम राशि 10 लाख होगी।
- इकाई लागत के 75% राशि बैंक ऋण के माध्यम से प्राप्त करनी होगी तथा शेष राशि की व्यवस्था मार्जिन मनी सहायता एवं हितग्राही का स्वयं के अंशदान के रूप में करनी होगी।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आपको अपने जिले के पशुपालन विभाग/पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु औषधालय के प्रभारी/उपसंचालक पशु चिकित्सालय के विभाग में जाना है।
- अपने किसी भी राज्य के विभाग में जाकर आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का आवेदन फॉर्म ले लेना है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना है।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच कर लेना है।
- इसके बाद सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद फॉर्म को कार्यलय में जमा कर देना है।
- इस प्रकार आपका आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश का आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भर जायेगा।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश के लिए योग्यता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- योजना के अंतर्गत राज्य के सभी वर्ग के नागरिक आवेदन कर सकते है।
- राज्य के उम्मीदवारों के पास 1 एकड़ से अधिक जमीन होनी अनिवार्य है।
- वही युवा इसमें आवेदन कर सकते है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए युवाओ के पास 5 से अधिक पशु होने चाहिए।
आवेदन हेतु दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जमीन से सम्बन्धित दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते का विवरण
- समग्र आईडी
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ कौन ले सकता है ?
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक ले सकते है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का आरम्भ किसने किया और किसके द्वारा किया गया ?
इस योजना का आरम्भ मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 1 जुलाई 2016 को इसकी शुरुआत हुई थी।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य के सभी वर्ग जिनके पास कम से कम 5 या उससे अधिक पशु होने अनिवार्य है। उन्ही युवाओं को सरकार द्वारा लोन प्रदान करवाया जायेगा।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को लागू करने का उद्देश्य क्या है ?
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना से है।