CM Nitesh Kumar Contact No: बिहार प्रदेश के बहुत सारे नागरिक प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराना चाहते है परन्तु सीएम नीतीश कुमार के मोबाइल नंबर ज्ञात न होने के कारण वे अपनी बात मुख्यमंत्री तक नहीं पहुँचा पाते। परन्तु अब आपको इस सम्बन्ध में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सीएम नीतीश कुमार का मोबाइल नंबर और अन्य सभी आधिकारिक कांटेक्ट नंबर उपलब्ध करवाए जा रहे है।
इन मोबाइल नंबर के माध्यम से आप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है और अपनी शिकायत का समाधान भी प्राप्त सकते है। इसके अतिरिक्त यहाँ आपको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोबाइल हेल्पलाइन नंबर [Bihar CM Helpline Number] के अतिरिक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी सोशल मीडिया अकाउंट के आधिकारिक लिंक भी दिए गए है।1
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नंबर
सरकार द्वारा नागरिको की सुविधाओं के निवारण के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किये जाते है परन्तु अक्सर इन प्रयासो में कोई न कोई कमी रह जाती है। इसका कारण सरकारी अधिकारियों द्वारा आम नागरिको की शिकायत पर ध्यान न देना और आवश्यक कार्यवाही न करना है। इससे जनता को छोटे-छोटे कार्यो के लिए भी अधिक समय तक इन्तजार करना पड़ता है जिससे लोगो को विभिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
जनता की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप्प नंबर और हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए है। इनके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुँचा सकते है और अपनी समस्या का समाधान आसानी से प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त अगर आप किसी योजना के लाभ से वंचित है या आपके आवेदन पत्र पर किसी तरह की सुनवाई नहीं की जा रही है तो इन मोबाइल नंबर के माध्यम से आप अपनी बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचा सकते है।
यह भी पढ़ें :- सीएम योगी आदित्यनाथ का ये है मोबाइल नंबर, कांटेक्ट नंबर और WhatsApp नंबर
बिहार सीएम नीतीश कुमार का संक्षिप्त परिचय
नीतीश कुमार वर्तमान समय में बिहार राज्य के मुख्यमंत्री है जो कि जनता दल से सम्बन्ध रखते है। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर जिले में हुआ।2 इनकी माताजी परमेश्वरि देवी एक गृहणी महिला थी जबकि इनके पिताजी कविराज राम लखन सिंह एक आयुर्वेदिक डॉक्टर थे।
नीतीश कुमार जी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार राज्य को बेहतर बनाने और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्यान्न जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करने के लिए अथक परिश्रम किया गया है। यही कारण है उन्हें सुशासन बाबू के नाम से भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में एक जन लोकप्रिय वादी नेता है।
नीतीश कुमार का राजनैतिक सफर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनैतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1971 में हुई जब वे 1971 में रामलोहिया युवा शाखा के सक्रिय सदस्य के रूप में राजनैतिक गतिविधियों में शामिल हुए। 1974-77 के दौरान अपने चरम पर वे जेपी आंदोलन का हिस्सा भी रहे थे। आपातकाल के दौरान भी इन्हें मीसा कानून के तहत नजरबन्द किया गया था।
वर्ष 1985 में नीतीश कुमार पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य बने जिसके पश्चात इसी वर्ष इन्हें लोकदल के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया था।3 1989 में नीतीश कुमार प्रथम बार लोकसभा के सदस्य चुने गए थे जिसके पश्चात इन्हें 1989 में ही लोकदल का महासचिव भी नियुक्त किया गया था।
आपको बता दे कि नीतीश कुमार केंद्र सरकार में रेल मंत्री का कार्यभार भी संभाल चुके है जहाँ 1999 में गैसाल में भीषण रेल-दुर्घटना के पश्चात इन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में इनकी ताजपोशी वर्ष 2000 में हुई जिसके बाद साल 2015 से निरंतर बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन है।
Bihar CM Mobile Number, Helpline Number, WhatsApp Number
अगर आप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक अपनी बात पहुँचाना चाहते है तो आप निम्न दिए गए नम्बरों पर संपर्क करके अपनी बात चीफ मिनिस्टर तक पहुंचा सकते है-
- सीएम नीतीश कुमार का मोबाइल नंबर – (0612) 22220794
- सीएम नीतीश कुमार का Whatsapp Number – 0612-2215601, (0612) 2217289
- सीएम मोबाइल नंबर (office) – (0612) 2215601
- सीएम मोबाइल नंबर (office) दूसरा नंबर – (0612) 2217289
- सीएम मोबाइल नंबर (residence) – (0612) 2222079, (0612) 2223393, (0612) 2215167, (0612) 2217741, (0612) 2215168
- सीएम नीतीश कुमार फैक्स नंबर- (0612)-2215577
इन नम्बरों पर कॉल करके आप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क कर सकते है और सम्बंधित शिकायत का समाधान प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त अगर आप ईमेल के माध्यम से सीएम तक अपनी बात पहुँचाना चाहते है तो आप निम्न ईमेल आईडी पर मुख्यमंत्री को मेल भी भेज सकते है :- [email protected]
सीएम नीतीश कुमार सोशल मीडिया अकाउंट लिंक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले नेताओं में शुमार किये जाते है ऐसे में आप सोशल मीडिया से भी मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुँचा सकते है।5 यहाँ आपको CM Nitish Kumar के सभी सोशल मीडिया अकाउंट के लिंक दिए गए है-
- CM Nitish Kumar official website link- यहाँ क्लिक करें
- CM Nitish Kumar facebook account link – यहाँ क्लिक करें
- CM Nitish Kumar twitter account link – यहाँ क्लिक करें
इस प्रकार से आप इन सभी माध्यमों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से संपर्क कर सकते है। उम्मीद है कि आपको लेख के माध्यम से प्रदान की गयी जानकारी पसंद आयी होगी। लेख से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल पूछने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।
सीएम नीतीश कुमार के मोबाइल नंबर में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
सीएम नीतीश कुमार का मोबाइल नंबर क्या है?
सीएम नीतीश कुमार का मोबाइल नंबर (0612) 2222079 है। इसके अतिरिक्त अन्य ऑफिसियल मोबाइल नम्बर के लिए आप ऊपर दिया गया लेख पढ़ सकते है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ईमेल आईडी क्या है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ईमेल आईडी निम्न है :- [email protected], यहाँ आप मुख्यमंत्री को शिकायत सम्बंधित ईमेल भेज सकते है।
सीएम नीतीश कुमार का ट्विटर लिंक क्या है?
ऊपर दिए गए लेख के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी सोशल मीडिया अकाउंट का लिंक प्रदान किया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
बिहार के मुख्यमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट निम्न है :- https://cm.bihar.gov.in/।
इस लेख के संदर्भ:
- https://twitter.com/nitishkumar?lang=en ↩︎
- https://cm.bihar.gov.in/users/cmprofile.aspx ↩︎
- https://hindi.oneindia.com/news/india/cm-nitish-kumar-first-time-became-mla-in-1985/articlecontent-pf318287-584718.html ↩︎
- https://cmo.bihar.gov.in/home.aspx ↩︎
- https://www.facebook.com/NitishKumarJDU/?locale=hi_IN ↩︎