हेलो दोस्तों नमस्कार, कैसे हैं आप लोग उम्मींद करते हैं आप सभी स्वस्थ और अच्छे से होंगे। दोस्तों मौत जीवन की एक बहुत बड़ी कड़वी सच्चाई है। जिसके बारे में ही लोग बात करने से ही घबरा जाते हैं। पर हमें यह तो मानना ही होगा की इस दुनिया में जो आया है वो एक न एक दिन जाएगा ही। दोस्तों क्या आपने कभी मौत के दिन के बारे में सोचा है। कैसा हो यदि हमें अपनी मौत की तारीख पता हो। दोस्तों आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपसे इसी विषय के बारे में बात करने जा रहे हैं। ये तो आप जानते ही हैं भगवान ने हर किसी के मृत्यु का दिन निश्चित किया है। पर दोस्तों यहां हम बात करने जा रहे हैं डेथ क्लॉक (death-Clock.org) की क्या आपने कभी डेथ क्लॉक के बारे में सुना है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं क्या है डेथ क्लॉक, अपने मौत की तारीख कैसे जाने? कैसे आप इस क्लॉक का उपयोग करके अपने मौत की तारीख का पता लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- RIP का क्या मतलब क्या होता है? (MEANING OF RIP)
दोस्तों आपको बता दें की डेथ क्लॉक इंटरनेट पर उपलब्ध एक ऐसी वेबसाइट है जिस पर आप अपनी कुछ बेसिक डिटेल्स को दर्ज कर अपनी मृत्यु की तिथि के बारे में पता लगा सकते हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध death-clock.org वेबसाइट यह दावा करती है आप कब मरेंगे मरने के समय आपकी उम्र कितनी होगी। डेथ क्लॉक (Death Clock) का सिस्टम आपके द्वारा दी गयी जानकारी को प्रोसेस कर आपको आपकी मौत की तारीख से संबंधित अनुमान लगाकर आपको आपकी डेथ डेट बता देता है। यह वेबसाइट अपने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग कर आपके मरने की उम्र और तारीख की सुचना को बताता है। यदि दोस्तों आप भी इस रोचक विषय के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं आप हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
क्या है डेथ क्लॉक (death clock) जानें ?
दोस्तों जैसा की हम आपको ऊपर ही बता चुके हैं Death Clock इंटरनेट पर एक ऐसी वेबसाइट जो आपको आपकी मौत की तारीख , दिन और उम्र के बारे में जानकारी प्रदान करती है। दोस्तों यहां हम आपको यह सलाह जरूर देंगे की आप इस जैसी किसी भी वेबसाइट पर पूरी तरह आँख बंद करके भरोसा ना करें क्योंकि यह सिस्टम के द्वारा गणना पर आधारित होता है जो की पूर्णतः सही हो ऐसा जरूरी नहीं यह बस एक अनुमान भर है डेथ क्लॉक सिर्फ आपके मरने के दिन का अनुमान लगा सकता है परन्तु यह 100 % सही होगा यह कोई भी नहीं कह सकता। death-clock.org अमेरिका के कैलिफोर्निया से संचालित होने वाली वेबसाइट है जो साल 2014 में लांच की गयी थी। धीरे – धीरे यह वेबसाइट इतनी फेमस हो गयी की आज सिर्फ अमेरिका में इसके करोड़ों में यूजर हैं जो अपनी मौत के बारे में वेबसाइट पर सर्च करते रहते हैं। इस वेबसाइट के अनुसार जिस देश को लोग अपनी मौत के बारे में सबसे ज्यादा सर्च करते हैं वो देश है यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका।
कैसे जानें अपनी मौत की तारीख
दोस्तों वैसे तो कोई भी आपकी मौत की तारीख एकदम सही नहीं बता सकता लेकिन यहां हम आपको डेथ क्लॉक वेबसाइट के माध्यम से अपनी मौत की तारीख जानने की पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें –
- Step 1 :- अपनी डेथ डेट चेक करने के लिए आप सबसे पहले आप डेथ क्लॉक की वेबसाइट पर जाएँ।
- Step 2 :- वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपके सामने एक Death Clock का दिखेगा। तारीख देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- Step 3 :- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इस नए पेज पर मौजूद आपको एक फॉर्म दिखेगा जिसमें आपको कुछ सामन्य सी जानकारी भरनी होगी।
- Step 4 :- अब इस फॉर्म में सबसे पहले अपनी जन्मतिथि के बारे में दिन , महीने और वर्ष की जानकारी को भरें।
- Step 5 :- इसके बाद Sex में अपना जेंडर भरें।
- Step 6 :- जेंडर भरने के बाद यदि आप Smoke (धूम्रपान) करते हैं तो चेक बॉक्स पर क्लिक करें और यदि नहीं तो चेक बॉक्स को छोड़ दें।
- Step 7 :- इसके बाद अपने BMI, Outlook, Alcohol Consumption, Country आदि से संबंधित डिटेल्स को भरें।
- Step 8 :- अंत में सभी डिटेल्स भरने के बाद अब Submit के बटन पर क्लिक करें।
- Step 9 :- बटन पर क्लिक करने के बाद डेथ क्लॉक का सॉफ्टवेयर सिस्टम आपको आपकी मौत की तारीख और उम्र की डिटेल्स से संबंधित जानकारी आपको दे देगा। इस तरह से आप डेथ क्लॉक की सहायता से अपनी मृत्यु की तारीख का पता कर सकते हैं।
Death Clock Statistics :-
डेथ क्लॉक से संबंधित | आंकड़े |
कुल मृत्यु परीक्षण | 23,736,024 |
टेस्ट (पुरुष) | 16,088,269 (67.78%) |
टेस्ट (महिला) | 7,647,755 (32.22%) |
औसत बीएमआई (पुरुष) | 26.5 |
औसत बीएमआई (महिला) | 26.4 |
कुल धूम्रपान करने वाले | 4,819,961 |
धूम्रपान करने वाले पुरुष | 3,712,880 (23.08%) |
धूम्रपान करने वाली महिला | 1,107,081 (14.48%) |
प्रतिदिनऔसतसिगरेट केपैक | (5.0 पुरुष) , (2.0 महिला) |
डेथ की तारीख चेक करने वाले टॉप 10 देश :-
क्रम संख्या | देश | Statistics (आंकड़े) |
1 | अमेरिका | 3,729,225 (39.50%) |
2 | यू के | 1,932,236 (8.14%) |
3 | भारत | 1,642,944 (17.40%) |
4 | कनाडा | 540,752 (2.28%) |
5 | थाईलैंड | 67,034 (0.28%) |
6 | ब्राज़ील | 162,927 (0.69%) |
7 | इटली | 374,376 (1.58%) |
8 | फ़्रांस | 100,415 (0.42%) |
9 | ईराक | 97,221 (0.41%) |
10 | दक्षिण अफ्रीका | 107,275 (0.45%) |
मृत्यु परीक्षण की आयु सीमा से संबंधित आंकड़े :-
आयु – सीमा | Statistics (आंकड़े) |
0-15 वर्ष | 1,998,910 (8.40%) |
16-20 वर्ष | 6,598,132 (27.80%) |
21-25 वर्ष | 6,078,005 (25.60%) |
26-30 वर्ष | 3,441,978 (14.50%) |
31-35 वर्ष | 2,167,766 (9.10%) |
36-40 वर्ष | 1,604,815 (6.80%) |
41-45 वर्ष | 1,344,940 (5.70%) |
46-50 वर्ष | 990,122 (4.80%) |
51-55 वर्ष | 851,288 (4.10%) |
56-60 वर्ष | 731,731 (3.50%) |
61-65 वर्ष | 604,943 (2.90%) |
66-70 वर्ष | 497,076 (2.40%) |
70+ वर्ष | 1,487,312 (7.20%) |
क्या होता BMI (बॉडी मास इंडेक्स) ?
दोस्तों BMI अर्थात जिसे बॉडी मास इंडेक्स भी कहा जाता है। यह एक अनुपात है स्वस्थ मनुष्य की हाइट और उसकी हाइट के अनुसार वजन को बताता है। वैज्ञानिकों के कुछ मानकों के आधार पर स्वस्थ मनुष्य के शरीर के लिए BMI इंडेक्स निर्धारित किया हुआ है। वैसे आपको बता दें की कुछ शोध के अनुसार मनुष्य का आदर्श BMI इंडेक्स 22.1 से अधिक नहीं होना चाहिए। BMI किसी भी इंसान के बारे में यह भी बताता है की कहीं वह इंसान अंडरवेट या ओवरवेट तो नहीं। कहने का अर्थ यह है की यदि आपका BMI सही है तो आप स्वस्थ हैं परन्तु कुछ वैज्ञानिक मानते हैं की BMI मानक को हम पूरी तरह से किसी शरीर के स्वस्थ होने का आधार नहीं मान सकते क्योंकि हमारा स्वास्थ और भी कई बातों पर निर्भर करता है। BMI से मतभेद रखने वाले वैज्ञानिक बॉडीबिल्डरों, एथलीटों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों या छोटे बच्चों आदि के लिए BMI इंडेक्स को सही नहीं मानते।
BMI के तय मानक :-
BMI मानक | मानक के अनुसार शरीर के वजन की स्थित |
Under 18.5 | Underweight (अंडर वेट का मतलब है की आपका वजन सामान्य से कम है और आपको अपना वजन बढ़ाने की जरूरत है। ) |
18.5 – 24.9 – Normal | यदि आपका वजन बिलकुल ठीक है तो आपका BMI 18.5 से 24.9 के बीच होगा और आप स्वस्थ हैं। |
25 – 29.9 – Overweight | Overweight (अंडर वेट का मतलब है की आपका वजन सामान्य से थोड़ा ज्यादा है और आपको अपना वजन कम करने की जरूरत है। ) |
30+ – Obese | Obese का अर्थ है आप कई अधिक मोटे हैं और आपका वजन बहुत अधिक है और आप मोटे लोगों की श्रेणी में आते हैं। |
40+ – Seriously Obese | 40+ BMI इंडेक्स होने पर आप वजन बढ़ने की बहुत ही एक्सट्रीम कंडीशन में हैं जिसमें आपको वजन बढ़ने के बहुत से दुष्परिणामों को भुगतना पड़ सकता है। |
(सीडीसी) के अनुसार बी एम आई से जुड़े तथ्य :-
- जिन छोटे और बड़े व्यस्क इंसान का BMI इंडेक्स यदि एक ही है तो बड़े व्यस्क वाले इंसान के शरीर में FAT या वसा की मात्रा अधिक होगी।
- महिला और पुरुष जिनका BMI लगभग एक समान है। उनमें पुरुष की तुलना में महिला के शरीर में अधिक वसा की मात्रा होगी।
- सबसे अधिक BMI अच्छे स्वस्थ एथलीटों के शरीर का स्वस्थ मांसपेशियों के कारण होता है।
BMI को कैलकुलेट कैसे करते हैं ?
किसी भी इंसान के BMI को कैलकुलेट करने के लिए आपको उस इंसान की हाइट और वजन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। जिसके बाद आप इन सभी वैल्यू को वैज्ञानिकों के द्वारा बनाये गए फॉर्मूला में रखें। फॉर्मूले के अनुसार आपको इंसान की हाइट से वजन को भाग देना होगा। इसके बाद आपको जो भी उत्तर प्राप्त होगा वह उस इंसान का BMI इंडेक्स होगा। यहाँ हम आपको उदाहरण के माध्यम बता रहे हैं आप BMI की गणना कैसे कर सकते हैं।
उदाहरण :- यदि हम मान लेते हैं की आपका का वजन 60 किलो है और आपकी हाइट 170 सेंटी मीटर है। तो BMI कैलकुलेट करने हेतु फार्मूला होगा –
BMI इंडेक्स = वजन (किलोग्राम) / (हाइट सेंटी मीटर में X हाइट (मीटर में))
अब उपरोक्त वैल्यू को इस फॉर्मूले में रखने पर –
BMI Index = 60 / (170 X 1.70) प्राप्त होगा
इस प्रकार उपरोक्त एक्सप्रेशन को सॉल्व करने के बाद आपके पास उत्तर प्राप्त होगा 20.7 जो की आपका बॉडी मास इंडेक्स BMI है। इस तरह से आप अपना BMI सूचकांक की गणना कर सकते हैं।
डेथ क्लॉक वेबसाइट पर अपना BMI कैसे कैलकुलेट करें :-
दोस्तों यदि आप अपना BMI ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आप यहां पर बताई जा रही निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं जो इस प्रकार से है –
- BMI कैलकुलेट करने के लिए आप सबसे पहले आप डेथ क्लॉक की वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज BMI Calculator का सेक्शन मिलेगा।
- इस सेक्शन के तहत अपने Weight और Height की जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- जानकारी भरने के बाद Calculate के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके BMI की जानकारी आपके सामने आ जायेगी।
- इस तरह से आप डेथ क्लॉक की मदद से अपनी BMI को ऑनलाइन कैलकुलेट कर सकते हैं।
Death Clock से संबंधित FAQs :-
पूरी दुनिया में हर एक मिनट में लगभग 65 मिलियन लोग मरते हैं।
वैज्ञानिक शोध के अनुसार इंसान के मरने के बाद उसका दिमाग लगभग 15 मिनट तक जीवित रहता है।
इंसानी सोल (Soul) का वजन लगभग 21 ग्राम होता है।
इंसानी शरीर का मरने वाला का अंतिम अंग ह्रदय एवं फेफड़े होते हैं।
डेथ क्लॉक एक इंटरनेट वेबसाइट है जो यह दावा करती है की आप किस उम्र में और कब मृत्यु को प्राप्त होंगें।
BMI की फुल फॉर्म Body Mass Index है जो किसी इंसान के शरीर के कुल वजन और हाइट का अनुपात होता है।
BMI की खोज एक प्रसिद्ध बेल्जियन astronomer, mathematician, statistician और सामाजिक कार्यकर्त्ता Adolphe Quetelet ने की थी।
BMI की गणना आप इसके फॉर्मूले से कर सकते हैं जो इस प्रकार से है –
BMI इंडेक्स = वजन (किलोग्राम) / (हाइट सेंटी मीटर में X हाइट (मीटर में))
दोस्तों जब आपका वजन सामान्य से बहुत अधिक बढ़ जाये तो वह इंसानी शरीर के लिए Over Weight की स्थिति कहलाती है जिसमें आपको ओवरवेट के दुष्परिणाम मोटापा , शुगर , हाइ ब्लड प्रेशर से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
एक सामान्य वजन वाले शरीर के लिए BMI (18.5 – 24.9 – Normal) के बीच होना चाहिए।
हिन्दू धर्म के अनुसार गरुण पुराण एक ऐसा पुरातन ग्रन्थ है जिसमें इस दुनिया में होने वाले सभी पापों की सजा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। इस पुराण के अनुसार पाप और पुण्य करने वालों के लिए दो अलग – अलग जगहें निर्धारित की गयी हैं। पाप करने वालों को नर्क में भेजा जाता है जबकि पुण्य करने वालों स्वर्ग भेजा जाता है और स्वर्ग एवं नर्क का निर्धारण यमराज के द्वारा होता है।
एक स्वस्थ शरीर वाले एथिलीट का BMI 20 से 25 के बीच माना गया है।