जिन्हें भी क्रूज की जानकारी है वे भली भांति जानते हैं कि इसमें सफर करने का एक अलग ही आनंद होता है। जीवन का ये सबसे अलग अनुभव हो में से एक है। वैसे तो इस तरह के सफर बड़े-बड़े अमीर लोग ही कर पाते हैं जिसकी सुविधा सिर्फ विदेशों में है। अगर आपकी जेब भारी हो और जीवन का एक अलग अनुभव करना चाहते हों तो जरूर इस लग्जरी सफर का आनंद लें। जिसके लिए अब विदेश जाने की ज़रूरत नहीं है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा 13 जनवरी 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए दुनिया का सबसे लम्बी नदी क्रूज ‘एमवी गंगा विलास‘ (Ganga Vilas Cruise) को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world
Ganga Vilas Cruise एक लग्जरी रिवर क्रूज है जो 51 दिन तक 50 जगहों से गुजरेगा जिसमें 31 यात्री सवार हैं और यह कुल 3200 किमी का सफर करके सभी विदेशी यात्रियों को गंगा के किनारे बसे सभी पर्यटक स्थलों के दर्शन कराएगा साथ ही उन्हें यहाँ पर उन्हें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलगी। आइये आगे जानते हैं क्या कुछ ख़ास है इस एमवी गंगा विलास क्रूज में। आखिर कितना किराया होगा इसमें सफर करने में। सभी जानकारी विस्तार से दी गई हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
Ganga Vilas Cruise क्या है ?
सबसे पहले तो आप ये जान लीजिये कि रिवर क्रूज होते क्या हैं ? अक्सर आपने देखा होगा की समुद्र में बड़े-बड़े आलिशान जहाज चलते हैं जिनमें सभी सुविधाएं होती है जैसे:- रेस्तरां, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स आदि। इन्हीं आलिशान जहाजों को क्रूज कहा जाता है। वैसे तो इसका चलन सिर्फ विदेशों में ही है क्यूंकि इनमें सफर करने की कीमत बहुत ही ज्यादा होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की सेवा को लांच किया है। जिससे अब देश में रहने वाले नागरिक में ही इसका आनंद ले सकते हैं।
MV Ganga Vilas Cruise पूरी तरह से भारत में निर्मित रिवर क्रूज है। इसमें 5 स्टार जैसी तमाम लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध है। इसका डायमेंशन कुछ इस प्रकार से है 65.5 मीटर लम्बा, 12.8 मीटर चौड़ा। यह तीन मंजिला क्रूज है जिसमें 18 सुइट हैं। साथ ही इसमें 40 सीटों वाला रेस्त्रां है जिसमें कॉन्टिनेंटल और इंडियन फ़ूड मुख्यतः वाराणसी खाना परोसा जाएगा। इसमें लग्जरी कमरों वाला कन्वर्टिबल बेड, फ्रेंच बालकनी, एयर कंडिशनर तमाम फाइव स्टार की सुविधाएं मौजूद है। इस क्रूज में 80 यात्री एकसाथ यात्रा कर सकते हैं। अभी इसमें 40 क्रू मेंबर है और 33 विदेशी यात्री हैं जो पूरे 50 दिनों तक इस यात्रा का आनंद लेंगे।
51 दिनों की यात्रा होगी Ganga Vilas Cruise में
Ganga Vilas Cruise की यात्रा 50 दिनों तक चलेगी। जिसमें यह 3200 किमी की दूरी तय करेगा। गंगा विलास क्रूज भारत और बांग्लादेश से होकर 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा। जिसमें गंगा, भागीरथी, ब्रह्मपुत्र, हुगली, वेस्ट कोस्ट नहर आधी भी शामिल है। यह यात्रियों को विश्व धरोहर सहित 50 से अधिक भारतीय पर्यटक स्थलों की यात्रा करवाएगा। यह उन स्तनों पर रुकेगा जो वास्तुशिल्प की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। साथ ही यह सुंदरवन डेल्टा, काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क और कई अभ्यारण्यों से होकर गुजरेगा। यात्रा की शुरुआत यूपी के वाराणसी से हुई जो बांग्लादेश होते हुए असं के डिब्रूगढ़ तक जाएगा।
गंगा विलास क्रूज का रूट
- वाराणसी (यूपी)
- गाजीपुर (यूपी)
- बक्सर (बिहार)
- पटना (बिहार)
- सिमरिया (बिहार)
- मुंगेर (बिहार)
- साहिबगंज (झारखंड)
- फरक्का (प. बंगाल)
- कोलकाता (प. बंगाल)
- ढाका (बांग्लादेश)
- गुवाहाटी (असम)
- डिब्रूगढ़ (असम)
क्रूज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
- 52 दिन का होगा सफर
- 27 नदियों के रस्ते सफर तय करेगा
- 2 देशों से होकर गुजरेगा
- 50 पर्यटक स्थलों के दर्शन कराएगा
- 80 यात्री इस क्रूज में सफर करेंगे
- 3200 किमी की दूरी तक का सफर तय करेगा
- पांच सितारा सुविधाओं की भरमार 18 सूईट हैं
- भारत में बना पहला रिवर क्रूज
- स्पा, सैलून के साथ चिकित्सकीय सुविधा भी होंगी
- इसकी लंबाई 62.5 व चौड़ाई 12.8 मीटर है
- मनोरंजन के लिए गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम
- ओपन स्पेस बालकनी, जिम, स्टडी रूम, लाइब्रेरी
The launch of world’s longest river cruise with MV Ganga Vilas by Prime Minister Narendra Modi on 13 January, 2023 in Varanasi will herald a new age of river cruise tourism for India, said Union minister Sarbananda Sonowal: Ministry of Ports, Shipping and Waterways pic.twitter.com/Hma1nF0rUt
— ANI (@ANI) January 8, 2023
गंगा विलास क्रूज का किराया
कैटेगरी | साइज | पर पर्सन(ट्विन शेयरिंग) | एक्स्ट्रा पर्सन के लिए |
गंगा दर्शन विला | 900 स्क्वायर फीट | 20 हजार रुपए | 14 हजार रुपए |
काशी सुइट | 576 स्क्वायर फीट | 12 हजार रुपए | 8500 रुपए |
प्रीमियम एसी टेंट | 504 स्क्वायर फीट | 10 हजार रुपए | 7000 रुपए |
डीलक्स एसी टेंट | 392 स्क्वायर फीट | 7500 रुपए | 5500 रुपए |
Ganga Vilas Cruise FAQ’s
एमवी गंगा विलास क्रूज पूर्णरूप से भारत द्वारा निर्मित भारत का पहला ‘रिवर क्रूज’ है जो 13 जनवरी 2023 को 51 दिनों के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा रवाना कर दिया गया है।
गंगा विलास क्रूज में यात्रा करने वाले यात्रियों की क्षमता 80 है। अभी इसमें 33 विदेशी पर्यटक यात्रा कर रहे हैं साथ ही 40 क्रूज के क्रू मेंबर शामिल है।
Ganga Vilas Cruise में यात्रा करने के लिए वैसे तो केटेगरी के हिसाब से अलग-अलग किराया है। प्रतिदिन का किराया 25 हजार से 50 हजार के बीच है और पूरी ट्रिप (51 दिन) का किराया इसमें 20 लाख रूपये हैं।
दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज भारत का ‘एमवी गंगा विलास‘ है। यह 65.5 मीटर लम्बा, 12.8 मीटर चौड़ा है।