ब्रह्माण्ड में पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहा जीवन संभव है। लेकिन अब पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग के कारण काफी नुक्सान पहुँच रहा है। सफर के दौरान आपने अक्सर अपने आस-पास हरी भरी घास, पहाड़िया, जंगल, सुंदर नीले तालाब देख होंगे। अपनी धरती की इतनी ख़ूबसूरती जगाहो को देख कर आपको भी लगता होगा कि हमेशा के लिए ऐसे ही जगह रहने लग जाऊ। लेकिन अफ़सोस हमारी धरती की ये ख़ूबसूरती सिमटती जा रही है। लोगो को पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना बेहद जरुरी हो चला है इसलिए लिए विश्व में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है आज हम जानेगे विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? | World Earth Day 2023 facts, history in hindi .बढ़ती हुई जनसख्या भी पृथ्वी पर बढ़ते प्रदुषण का कारण है।
यह भी पढ़े :- World Health Day 2023
विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाने के पीछे का कारण ये है कि सब लोग अपनी पृथ्वी के पर्यावरण को समझे और धरती को बचाने का प्रयास करे। इस दिन को इंटरनेशनल मदर एअर्थ डे के रूप में भी मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष Earth Day 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन धरती को बचाने का संकल्प लेते है। इस दिन स्कूल, कॉलेज में कई कार्यकर्मो का आयोजन किया जाता है। लोगो को पेड़ लगाने का महत्त्व बताया जाता है और अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखना बताया जाता है। पृथ्वी को गंदगी मुक्त करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक साधनो की हमे आवश्यकता होती है वे सब हमे पृथ्वी से ही तो प्राप्त होते है। आज के समय में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है जिस कारण प्राकृतिक संसाधन पृथ्वी से समाप्त होने की कगार पर है यदि ऐसा होता है तो मानव जीवन के लिए कठिन साबित हो सकता है इन्ही सब परेशानियों से बचने के लिए विश्व में पृथ्वी दिवस मनाकर लोगो को पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाता है, जिससे सभी लोग पृथ्वी का संतुलन बनाये रखने में अपना योगदान दे।
पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग या पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बढ़ती ही जा रही है। जिसको खत्म करने के लिए सभी लोगो को साथ में मिलकर अपने पर्यावरण का ध्यान रखना होगा। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्वी का घूर्णन कम होता जा रहा है कई उद्योगों की वजह से पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है जिससे बड़े बड़े ग्लेशियर भी पिघल रहे है मिटटी में भी उपजाऊपन कम होता जा रहा है। इन सब पर हमे काबू पाना होगा अन्यथा इसके भयंकरण परिणामो का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी जानिए :- पृथ्वी से सूर्य की दूरी कितनी है?
विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास
पृथ्वी दिवस मनाने शुरुआत 1970 में की गयी थी। सर्वप्रथम Earth Day की शुरुआत पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर अमेरीकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। शुरुआत से 1 वर्ष पहले यानि 1969 में कैलफोर्निआ के सांता बारबरा में तेल रिसाव हो गया था जिसकी वजह से काफी नुक्सान हुआ था। इस घटना से आहात होकर नेल्सन ने एक कार्यक्रम आयोजन करने की घोषणा की थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से लोगो को पर्यावरण सम्बंधित विषयो के बारे में जागरूक करना था। इसके बाद नेल्सन के कई विद्याथियो और लोगो ने 22 अप्रैल 1970 में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। उस समय पर उनका मुद्दा तेल रिसाव, प्रदूषण फ़ैलाने वाली फ़ैक्टरिया, विषैले पदार्थो का बहाव, जंगलो का कटाव, वन्य जीवो का विलुप्तीकरण था। ऐसे ही धीरे-धीरे और मुद्दों को भी सामने रखा गया। 1970 से लेकर हर वर्ष पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम का स्तर बढ़ता जा रहा है।
पृथ्व दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 में अमेरीकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गयी थी।
- हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
- सौरमंडल में केवल पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जहा जल तीनो अवस्था ( ठोस,तरल,गैस) में पाया जाता है।
- ब्राह्मण में केवल पृथ्वी पर ही जीवन संभव है।
- पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
- पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन और वैश्विक स्टार पर मनाये जाने वाला दिवस है।
- पृथ्वी दिवस के माध्यम से लोगो को अपनी पृथ्वी के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाता है।
यह भी जाने :- Prithvi ka Aakar Kaisa Hai
विश्व पृथ्वी दिवस थीम
प्रत्येक वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस पर एक थीम तय की जाती है जिसको ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। थीम का चुनाव पृथ्वी को हो रही क्षति को दिन में रखते हुए किया जाता है।
- धरती को संगठित करना Mobilized the earth 2012
- जलवायु परिवर्तन का चेहरा The Face Of Climate Change 2013
- हरे शहर Green Cities 2014
- अब नेतृत्व करने की हमारी बारी It’s Our Turn To Lead 2015
- पृथ्वी के लिए पेड़ Tree For The Earth 2016
- पर्यावरण और जलवायु साक्षरता Environmental and Climate Literacy 2017
- प्लास्टिक प्रदुषण का समापन End Of Plastic Pollution 2018
- अपनी प्रजातियों की रक्षा करे Protect Our Species 2019
- जलवाई कार्रवाई Climate Action 2020
- हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करे Restore our Earth 2021
- हमारी पृथ्वी में निवेश करे Invest in Our planet 2022
पृथ्वी दिवस का महत्त्व
पृथ्वी पर जीव-जंतु, मनुष्य, पेड़-पौधे सभी रहते है। पृथ्वी के बिना हम जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते। जीवित रहने के लिए हमे अन्न, जल या अन्य संसाधन सब पृथ्वी से ही प्राप्त होते है। लेकिन आज के समय में मनुष्य द्वारा जिस प्रकार पर्यावरण का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है, जिस कारण हमारी पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में आ गया है। जिसको बचाने के लिए हमे क्या कार्य करने चाहिए और क्या नहीं इन सभी चीजों के बारे में हमे जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है जहा बड़े बड़े कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है और बताया जाता कि पृथ्वी को नुक्सान से कैसे बचाया जाए ताकि हम इस ग्रह की रक्षा कर सके।
साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपाय बताये जाते है हम लोगो द्वारा किये गए प्रयासों से पृथ्वी को सुरक्षित किया जा सकता है। हमारा कर्तव्य है की हम जीवो के लिए भी कुछ करे क्योकि केवल हम ही पृथ्वी पर जीवित नहीं है। ये पृथ्वी सभी की है लेकिन हम लोग अपने फायदे के लिए पेड़ो को काटते जा रहे है जिससे जंगल भी समाप्त हो रहे रहे है। जंगलो में रहने वाले पक्षी जीव-जंतु को रहने के लिए जगह नहीं मिलती और उनकी प्रजाति धीरे धीरे लुप्त होती जा रही है।
हम तरक्की करने की इच्छा में अंधे होते जा रहे है जिस कारण उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी, विषैले पदार्थो को नदियों में बहा देते है, सड़को पर उनसे निकले वाला कूड़ा फेक देते है, जिससे हमारी प्रकृति को काफी नुक्सान होता है। उद्योगों से निकलने वाला काला धुआँ वायु को प्रदूषित करने लगा है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स बनाने के लिए पेड़ो को काटते जा रहे है। इस धरती पर जीवित रहने के लिए सभी को समान हक़ है लेकिन अपने फायदे के लिए हम मनुष्य दूसरे प्राणियों का नुक्सान कर रहे है। पृथ्वी दिवस पर हमे अपने पृथ्वी के प्रति जो कर्तव्य है उनका पालन करना बताया जाता है। Earth Day का मूल उद्देश्य है कि हम पृथ्वी के पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाये और उसका सम्मान करे।
पृथ्वी का बचाव कैंसे करे
- अपने आस पास पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
- पक्षियों को भोजन और आवास दे सकते है
- गर्मियो को समय पर अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए पानी रखे।
- चीजों के रीसायकल करे
- बेकार चीजों से कुछ कुछ नयी और क्रिएटिव चीजे बना ले
- प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करे।
यह भी पढ़े :- क्या होगा अगर पृथ्वी घूमना बंद कर दे?
विश्व पृथ्वी दिवस से जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर
विश्व पृथ्वी दिवस प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है।
पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल 1970 में मनाया गया था।
पृथ्वी दिवस की शुरुआत अमेरीकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी।
पृथ्वी दिवस की 2022 की थीम “हमारे ग्रह में निवेश करे” थी।