विश्व कैंसर दिवस 2023, इतिहास, थीम | World Cancer Day 2023, History, Theme

प्रतिवर्ष लाखों लोग दुनिया में कैंसर रोग से अपनी जान गंवाते है। कैंसर वर्तमान में गंभीर रोगो की श्रेणी में शामिल किया गया जानलेवा रोग है हालांकि यदि सही समय पर इसकी पहचान करके इलाज शुरू किया जाये तो इस रोग से बचाव किया जा सकता है। वैश्विक स्तर पर कैंसर के उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने एवं इससे बचाव के उपायों को प्रसारित करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से कैंसर रोग से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने एवं इस रोग के उन्मूलन के लिए विभिन कार्यक्रमों को संचालित किया जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विश्व कैंसर दिवस 2023, इतिहास, उद्देश्य, महत्व एवं थीम (World Cancer Day 2023, History, Purpose, Importance and Theme) से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में भी अवगत कराया जायेगा।

Indian Army Day 2023 | भारतीय सेना दिवस कब है

World Cancer Day
विश्व कैंसर दिवस

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day)

वैश्विक स्तर पर कैंसर को सबसे गंभीर रोगो की श्रेणी में शामिल किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के आँकड़ो के अनुसार वर्ष 2020 में वैश्विक स्तर पर 10 मिलियन लोगो की कैंसर रोग से मृत्यु हुयी थी। वर्तमान में कैंसर को जानलेवा रोगों की श्रेणी में रखा गया है हालांकि यह रोग पूर्ण रूप से उपचारित (Curable) है। कैंसर का अर्थ होता है शरीर में कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि होना। वर्तमान में ख़राब जीवनशैली एवं अन्य विभिन कारणों से दुनिया में कैंसर रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है ऐसे में इस रोग के उन्मूलन के लिए विभिन संस्थाओ के द्वारा विश्व कैंसर दिवस के माध्यम से इस रोग के प्रति जागरूकता पैदा की जाती है।

विश्व कैंसर दिवस के माध्यम से इस रोग के उन्मूलन हेतु जागरूकता एवं सभी नागरिको को इस रोग से लड़ने के लिए समान देखभाल पर जोर दिया जाता है। साथ ही इस दिवस के माध्यम से कैंसर रोग के प्रति सभी नागरिको के समान सहयोग पर बल एवं इससे जुड़े सामाजिक कलंको को मिटाने के लिए भी अभियान चलाये जाते है।

साल के महत्वपूर्ण दिवस : List of Important Days & Dates 2023

विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है ?

विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से कैंसर से बचाव हेतु सभी नागरिको को एकजुट करने एवं सभी पीड़ितों को समान इलाज मुहैया करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। वर्ष 2023 में विश्व कैंसर दिवस 2023 (World Cancer Day 2023) को शनिवार, 4 फरवरी 2023 को मनाया जायेगा।

विश्व कैंसर दिवस 2023, थीम

वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यरत संस्था यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा वर्ष 2023 में विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘क्लोज द केयर गैप’ (close the care gap) रखी गयी है। IUCC द्वारा यह थीम 3 वर्षो के लिए जारी कैम्पेन के तहत रखी रखी गयी है जो की वर्ष 2022, वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 तक चलेगी। इस थीम के माध्यम से कैंसर के प्रति जंग के लिए सभी नागरिको को समान देखभाल एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक समुचित पहुँच को सुनिश्चित करने की मुहिम चलायी जा रही है।

विश्व कैंसर दिवस का इतिहास

वैश्विक स्तर पर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने एवं आम जनमानस को इस रोग के प्रति जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) द्वारा 4 फरवरी 2000 को विश्व कैंसर दिवस को मनाने की घोषणा की गयी थी। प्रथम बार इस दिवस को कैंसर के विरुद्ध जंग के रूप में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित प्रथम विश्व शिखर सम्मेलन वर्ष 2000 में मनाया गया था। इसके पश्चात इसे प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर कैंसर के खिलाफ कार्य करने के लिए अग्रणी संस्था Union for International Cancer Control (UICC) की स्थापना वर्ष 1993 में जिनेवा, स्विटरजरलैंड में की गयी थी। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में यह संस्था प्रमुख भूमिका निभाती है।

क्या है विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य

विश्व कैंसर दिवस के माध्यम से लोगो को कैंसर रोग के बारे में जागरूक किया जाता है ताकि समय रहते इस रोग को का पता लगाया जा सके एवं समय से इलाज प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। इस दिवस के माध्यम से सभी नागरिको तक इस रोग के उपचार हेतु समुचित चिकित्सा सहायता एवं अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाता है। विश्व कैंसर दिवस इस रोग के बारे में सामाजिक भ्रांतियाँ दूर करने एवं पीड़ित के केयर के लिए सहयोग प्रदान करने हेतु प्रमुख है। साथ ही इस दिवस के माध्यम से सभी नागरिकों के सहयोग से इस रोग के वैश्विक उन्मूलन हेतु संकल्प लिया जाता है।

कैसे मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर विभिन सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान तथा कैंसर उन्मूलन के लिए कार्य करने वाली संस्थाओ के द्वारा इस रोग के बारे से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। साथ ही पोस्टर, बैनर, सोशल, अवेरनेस एवं अन्य माध्यमो से इस रोग के प्रति सामाजिक कलंको को दूर करने हेतु भी समुचित उपाय किए जाते है।

विश्व कैंसर दिवस सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य क्या है ?

विश्व कैंसर दिवस के माध्यम से नागरिको के मध्य कैंसर रोग से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिवस के माध्यम से नागरिको को कैंसर से बचाव एवं सुरक्षा हेतु विभिन उपाय प्रसारित किए जाते है। साथ ही इस दिवस के माध्यम से वैश्विक स्तर पर कैंसर उन्मूलन हेतु विभिन प्रकार के कार्यक्रम भी संचालित किए जाते है।

विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है ?

विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है।

कैंसर उन्मूलन हेतु वैश्विक स्तर पर कार्य करने वाली संस्था कौन सी है ?

यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (Union for International Cancer Control) संस्था के द्वारा वैश्विक स्तर पर कैंसर उन्मूलन हेतु विभिन प्रकार के कार्यक्रम एवं योजनाएँ संचालित की जाती है। इस संस्था की स्थापना वर्ष 1993 में जिनेवा, स्विटरजरलैंड में की गयी थी।

प्रथम विश्व कैंसर दिवस कब मनाया गया था ?

प्रथम विश्व कैंसर दिवस को प्रथम बार 4 फरवरी 2000 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में मनाया गया था।

वर्ष 2023 में विश्व कैंसर दिवस की थीम क्या है ?

वर्ष 2023 में विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘क्लोज द केयर गैप’ (close the care gap) रखी गयी है जो की सम्पूर्ण दुनिया के कैंसर पीड़ित नागरिकों को इस जंग में लड़ने हेतु समान सुविधाएँ एवं चिकित्सा सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है।

विश्व कैंसर दिवस को किस प्रकार मनाया जाता है ?

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से आम जनमानस को इस रोग से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram