World Aids Day 2022: क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस, क्या है इस साल की थीम, जानें महत्व व इतिहास

प्रायः आपने भी केंद्र सरकार, राज्य सरकारों एवं विभिन गैर-सरकारी संस्थानों के द्वारा एड्स से बचाव सम्बंधित कार्यक्रमों के बारे में देखा होगा। एचाईवी-एड्स से बचाव हेतु जागरूकता फैलाने एवं लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए उपाय सहित सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में जागरूकता हेतु चलाये जा रहे विभिन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रतिवर्ष विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2021 में जारी आँकड़ो के अनुसार पूरे विश्व में 38.4 मिलियन यानी की लगभग 4 करोड़ लोग इस बीमारी से ग्रस्त है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व एड्स दिवस क्यों मनाया जाता है ?

इसका महत्व व इतिहास तथा World Aids Day की इस वर्ष की थीम क्या है सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है ? साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको World Aids Day 2022 के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों से भी अवगत कराने वाले है।

विश्व एड्स दिवस
World Aids Day

Article Contents

क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस

एचाईवी-एड्स दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में से एक है जो की मनुष्य की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को समाप्त कर देती है एवं मनुष्य में विभिन बीमारियों को जन्म देती है। समाज में एचाईवी-एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एवं इस बीमारी के शिकार व्यक्तियों को समाज में उचित एवं सम्मानपूर्ण अधिकार दिलाने के लिए प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के मौके पर लोगो को एचाईवी-एड्स के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से लोगो को एचाईवी-एड्स के लक्षण, इससे बचाव एवं एचाईवी संक्रमित भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही इसके शिकार व्यक्तियों को समाज में उचित सम्मान हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।

Manav Adhikar Divas 2022 | विश्व मानवाधिकार दिवस कब, कैसे, क्यों मनाया जाता है?

विश्व एड्स दिवस महत्व व इतिहास

समाज में प्रायः एचाईवी-एड्स से संक्रमित व्यक्तियों को सम्मान की नजरों से नहीं देखा जाता एवं कई बार तो समाज में इनका बहिष्कार भी किया जाता है। साथ ही एचाईवी-एड्स के बारे में कई भ्रांतियाँ भी फैली हुयी है जिससे की लोग एड्स पीड़ित व्यक्तियों के साथ उचित व्यवहार नहीं रखते। एचाईवी-एड्स के बारे में जागरूकता ना होना भी इस रोग के फ़ैलने के बड़ा कारण है। ऐसे में एचाईवी-एड्स से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर करने, इस रोग के बारे में लोगो को सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने सहित इसके बचाव एवं लक्षणों के बारे में लोगो को जागरूक करने एवं एचाईवी-एड्स से पीड़ित व्यक्तियों के साथ उचित व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 1 दिसंबर 1988 से प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने की घोषणा की गयी थी।

विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एचाईवी-एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ष 1988 से प्रतिवर्ष विश्व एड्स दिवस मनाने की घोषणा की गयी थी। प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व द्वारा 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एचाईवी-एड्स के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए इस दिन सभी देशों में विभिन कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

World Aids Day 2022 theme 

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 1 दिसंबर 2022 को मनाये जाने वाले विश्व एड्स दिवस की थीमEqualize” रखी गयी है जिसका अर्थ समानता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2022 हेतु चयनित थीम समानता (Equalize) को एचाईवी-एड्स के खिलाफ लड़ाई में सभी नागरिको एवं सरकारों से साहसपूर्वक उन असमानताओं को पहचानने एवं दूर करने की अपील की गयी है जो की एचाईवी-एड्स के विरुद्ध लड़ाई में अवरोधक की भांति कार्य कर रही है। साथ ही इस वर्ष की विषयवस्तु समानता (Equalize) का अर्थ सभी नागरिको एवं अन्य वर्गों को एड्स से बचाव सुविधाओं हेतु समान पहुँच प्रदान करना है।

एचाईवी-एड्स (HIV-AIDS) क्या है ?

एचाईवी-एड्स (HIV-AIDS) जिसे की प्रायः HIV या AIDS के नाम से भी जाना जाता है एक विषाणुजनित रोग है जो की मानव के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। HIV, ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (Human Immunodeficiency Virus) के कारण होता है। HIV वायरस शरीर में लम्बे समय तक रहने पर AIDS का रूप ले लेता लेता है जिसे की AIDS (acquired immune deficiency syndrome) भी कहा जाता है। एचाईवी-एड्स के कारण मनुष्य की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान होता है जिससे की वह विभिन रोगो से ग्रस्त हो जाता है। इस रोग से ग्रस्त रोगी की बीमारी की लास्ट-स्टेज में मृत्यु भी हो सकती है। एचाईवी-एड्स के मुख्य कारण निम्न है :-

  • असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाना (By having sex)
  • संक्रमित सुई साझा करना (By sharing needles)
  • संक्रमित रक्त चढ़ाने से (From blood transfusions)
  • संक्रमित माँ से बच्चे में (During pregnancy or delivery)

एचाईवी-एड्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए समय-समय पर अपने रक्त की जांच करवाना आवश्यक है।

विश्व एड्स दिवस, निष्कर्ष

वर्तमान समय तक भी एचाईवी-एड्स (HIV-AIDS) से बचाव के लिए कोई प्रभावी उपाय नहीं खोजा जा सका है ऐसे में बचाव ही वर्तमान में इस बीमारी से बचने का सबसे बेहतर उपाय है। साथ ही इस बीमारी के कारकों में असुरक्षित यौन सम्बन्ध सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर है ऐसे में सभी नागरिको को इस सम्बन्ध में सावधानी बरतनी आवश्यक है। एचाईवी-एड्स (HIV-AIDS) से संक्रमित व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार करने के बजाय पीड़ित के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना आवश्यक है।

यह भी जानें :-

विश्व एड्स दिवस सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

एड्स क्या होता है ?

एड्स एक विषाणुजनित रोग है जो की ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (Human Immunodeficiency Virus) के कारण होता है एवं यह विषाणु मानव की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देता है।

एचाईवी-एड्स (HIV-AIDS) का पूरा नाम क्या है ?

HIV का पूरा नाम ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (Human Immunodeficiency Virus) है जबकि AIDS को acquired immune deficiency syndrome कहा जाता है।

World Aids Day क्यों मनाया जाता है ?

एचाईवी-एड्स से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर करने, इस रोग के बारे में लोगो को सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने सहित इसके बचाव एवं लक्षणों के बारे में लोगो को जागरूक करने एवं एचाईवी-एड्स से पीड़ित व्यक्तियों के साथ उचित व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है ?

प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व द्वारा 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

World Aids Day 2022 की थीम क्या है ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 1 दिसंबर 2022 को मनाये जाने वाले विश्व एड्स दिवस की थीम “Equalize” रखी गयी है जिसका अर्थ समानता है जो की एड्स के विरुद्ध लड़ाई में समानता का प्रतीक है।

Leave a Comment

Join Telegram