भारत में IPL का रोमांच हर साल देखने को मिलता है। दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जाता है। इसलिए BCCI इस बार Women’s IPL लेके आ रहा है। जी हाँ महिला आईपीएल इस बार WIPL का पहला सीजन शुरू होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मेंय आईपीएल से पहले आयोजित होगा। इसमें 05 टीमें होंगी जो आपस में खेलेगी। पूरी आईपीएल लीग में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। जो टीमें पॉइंट टेबल में सबसे टॉप पर होंगी वो सीधा फाइनल खेलेंगी तथा जो टीमें दुसरे या तीसरे नंबर पर रहेंगी वो एलिमिनेटर मैच खेलेंगी। आइये इस पोस्ट में जानते हैं Women’s IPL 2023 Auction Date, Teams Name & Players List, Match Format इन सभी के बारे इन विस्तार से।
IPL 2023 टीम लिस्ट – IPL 2023 Khiladi List
Article Contents
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Women’s IPL 2023: महिला आईपीएल ओवरव्यू
टूर्नामेंट | विमेंस इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) |
शेड्यूल | 03 से 26 मार्च 2023 तक (अनुमानित) |
स्थान | भारत (India) |
प्रशासक | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) |
प्रारूप | लीग और प्लेऑफ |
फाइनल मैच | 26 मार्च 2023 (सम्भावित) |
प्रतिभागी टीमें | 5 |
कुल मैच | 22 |
आधिकारिक वेबसाइट | iplt20.com |
Women’s IPL 2023 कब से शुरू होगा ?
Women IPL (महिला आईपीएल 2023) की शुरुआत 03 मार्च 2023 से होने वाली है। इस बार क्रिकेट प्रेमियों को महिला पुरुष दोनों सेगमेंट में आईपीएल देखने को मिलेंगे। महिला आईपीएल में 5 टीमें होंगी जिनमें कुल 22 मैच खेले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सभी 5 टीमों की प्लेइंग 11 में 6 से अधिक विदेशी खिलाडियों को शामिल नहीं किया जाएगा। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे। ये सभी मैच 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे। पहले 11 मैच एक जगह होंगे उसके बाद अगले 11 मैच दूसरी जगह।
आईपीएल का इतिहास, निबंध, टीम, मालिकों की जानकारी
Women’s IPL 2023 Teams List
महिला आईपीएल 2023 में कुल टीमें होंगी, हर टीम में 18 खिलाडी होंगे, जिसमें विदेशी प्लेयरों की संख्या 6 हो सकती है। अभी फिलहाल आधिकारिक टीमों के नाम की सूची के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। नीचे कुछ टीमों के नाम दिए गए हैं जो पिछले साल माहिला टी-20 चैलेंज में खेले गए थे। जो इस प्राकर है
S. No. | Team Name | Captain |
---|---|---|
1. | Supernovas (SNO) | हरमनप्रीत कौर |
2. | Trailblazers (TBL) | स्मृति मंधाना |
3. | Velocity (VEL) | दीप्ति शर्मा |
4. | – | – |
5. | – | – |
विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम : Narendra Modi cricket stadium
Women IPL media rights
अगर मीडिया राइट्स की बात करें तो महिला आईपीएल 2023 की नीलामी में Viacom18 ने अगले 5 साल (2023-27) के लिए Women IPL के मीडिया राइट्स खरीद लिए हैं। यानी महिला आईपीएल का प्रसारण Viacom18 पर किया जाएगा अगले पांच सालों तक। Viacom18 ने इसे 951 करोड़ रूपये में खरीदा। इससे BCCI को हर मैच के 7.09 करोड़ रूपये मिलेंगे। जिसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट करके दी।
Congratulations @viacom18 for winning the Women’s @IPL media rights. Thank you for your faith in @BCCI and @BCCIWomen. Viacom has committed INR 951 crores which means per match value of INR 7.09 crores for next 5 years (2023-27). This is massive for Women’s Cricket 🙏🇮🇳
— Jay Shah (@JayShah) January 16, 2023
भारत में कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम है | Cricket Stadium in India
Expected Team List for the Women’s IPL 2023
महिला आईपीएल में टीमें क्षेत्रीय आधार (zonal wise) पर रखी जा सकती हैं और इसमें बीसीसीआई प्रत्येक क्षेत्र से दो शहरों का चयन कर रहा है। जो इस प्रकार से है:-
- North Zone WIPL Teams – Team Jammu/Dharmshala
- North East WIPL Zone – Team Guwahat
- South Zone WIPL Teams – Team Visakhapatanam/Kochi.
- Western Zone WIPL Teams – Team Pune/Rajkot
- Eastern Zone WIPL Teams – Team Cuttak/Ranchi.
- Central Zone WIPL Teams – Team Indore – Team Raipur/Indore.
महिला आईपीएल से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
महिला आईपीएल 2023 03 मार्च से शुरू होने वाला है जो कि विमेंस आईपीएल का पहला सीजन है और ये केवल 2 वेन्यू पर ही।
महिला आईपीएल में कुल 5 टीमें हैं जो ज़ोनल वाइज बनाई जाएगी।
Women’s IPL के मीडिया राइट्स Viacom18 ने 951 करोड़ में 5 सालों के लिए ख़रीदे हैं।
Women’s IPL में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।