दोस्तों आज के समय में अगर किसी को भी कोई प्रश्न पूछना होता है। तो वह सीधा गूगल पर सर्च करके उसका उत्तर जान लेते है। लेकिन क्या आप सभी यह जानते है की गूगल हमको वह जानकारी प्रदान करता है। जो की गूगल पर डाली गयी होती है। यानि के गूगल हमको वह रिजल्ट प्रदान करता है। जो किसी व्यक्ति ने उसपर डाली हुई है। आपको बतादे की आज के समय में बहुत से ऐसी वेबसाइट है जो की बहुत सी जानकारी गूगल पर डालती है। उन्ही में से एक वेबसाइट है Wikipedia आप सभी ने इसका नाम तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आप यह जानते है की Wikipedia Kya hai अगर नहीं। तो आप चिंता न करें क्योंकि आज हम आप सभी को हमारे इस लेख के जरिये विकिपीडिया के बारे में बहुत सी जानकारी प्रदान करने वाले है। इसलिए लेख को अंत तक पढ़िए।
यह भी पढ़िए :- Wikipedia Kis Desh Ki Company Hai
क्योंकि इस लेख में हमने विकिपीडिया से सम्बंधित बहुत सी जानकारी प्रदान की हुई है। जैसे की – Wikipedia Kya hai, विकिपीडिया का इतिहास, Wikipedia की स्थापना किसने की ? आदि जैसी बहुत सी जानकारी। अगर आप भी यह जानना चाहते है की Wikipedia Kya hai .तो कृपया करके हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Wikipedia Kya hai | विकिपीडिया क्या होता है ?
विकिपीडिया एक निःशुल्क ज्ञान कोश है यानि एक एक इंटरनेट आधारिक मुफ्त ज्ञानकोश। जो विश्व भर के योगदानकर्ताओ द्वारा सम्पादित किया जा रहा है। यह एक बहुभाषी ज्ञानकोश है। विकिपीडिया शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है विकी और एनसाइक्लोपीडिया। इंटरनेट पर आपको बहुत सी वेबसाइट देखने को मिल जाएगी लेकिन किसी भी विषय की सटीक एवं सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगो द्वारा विकिपीडिया को ही ज्यादातर उपयोग में लाया जाता है।
अगर हम गूगल पर कुछ सर्च करते है तो आमतौर पर विकिपीडिया का पेज ही सबसे ऊपर आता है। गूगल पर बहुत से जवाब आपको विकिपीडिया वेबसाइट से ही प्राप्त होते है विकिपीडिया की शुरुआत इस सोच से हुई थी की यह बड़ी संख्या में लोगो को जानकारी उपलब्ध कराएगा और यहाँ मिलने वाली सभी जानकारी क्राउड सोर्सिंग के माध्यम से एकत्रित कराई जाएगी। विकिपीडिया पर सभी जानकारी सम्पूर्ण रूप से योगदानकर्ताओ द्वारा लिखी जाती है यानि कोई भी व्यक्ति अपना ज्ञान यहाँ साझा कर सकता है।
विकिपीडिया की लोकप्रियता का कारण
विकिपीडिया पर दुनिया के लोग अलग-अलग भाषा में लेख लिखते है जिससे हम कोई भी जानकारी किसी भी भाषा में प्राप्त कर सकते है। विकिपीडिया एक ओपन सोर्स वेबसाइट है जहाँ आप बिना अकाउंट बनाये भी अपनी भाषा में लेख लिख सकते है और किसी भी भाषा में लेख पढ़ कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। वर्तमान समय में विकिपीडिया पर 300 भाषाओं में लेख लिखे है। यह वेबसाइट गैर लाभकारी विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही है। इसकी सहायता से लोग अपने विचार और ज्ञान को अपने तक ही सीमित न रख कर अपने विचार और ज्ञान को मुफ्त में दूसरों तक भी पहुंचा सकते है। इसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार लेख में बदलाव भी कर सकते हो लेकिन कुछ पेज प्रतिबंधित है जिनमे आप हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
यह भी पढ़े :- इंटरनेट का मालिक कौन है, Internet Ka Malik Kon Hai
विकिपीडिया का इतिहास
विकिपीडिया को सर्वप्रथम न्यूपीडिया की एक शाखा के रूप में स्थापित किया गया था।सन 2000 में न्यूपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स तथा लैरी सैंगल ने न्यूपीडिया को अधिक व्यापक परियोजना से पूरा करने के विषय में चर्चा की। इस न्यूपीडिया में केवल विशेषज्ञ आर्टिकल लिखा करते थे। आर्टिकल की दोबारा जांच के बाद इनको पब्लिश किया जाता था। विकिपीडिया के शुरूआती समय में किसी पेज पर लिखे आर्टिकल को एडिट करने का विकल्प नहीं था एडिट करने की यह सुविधा कुछ समय बाद शुरू की गयी थी।
Wikipedia की स्थापना किसने की ?
विकिपीडिया की स्थापना 15 जनवरी 2001 को जिमी वेल्स और लैरी सैंगल द्वारा की गयी थी। पहले ये अंग्रेजी भाषा में शुरू किया गया था फिर 2003 में विकिपेडिया को हिंदी में भी उपलब्ध कराया गया और आज के समय में इसपर 300 भाषाओ में लेख लिखे व पढ़े जा सकते है। विकिपीडिया पर आज 5.5 करोड़ से भी ज्यादा लेख लिखे जा चुके हैं और एक माह 1.7 बिलियन से ज्यादा यूजर इस पर आते है।
विकिपीडिया कैसे इस्तेमाल करे
- आप विकिपीडिया पर बिना अकाउंट बनाये भी इसको इस्तेमाल कर सकते है।
- सबसे पहले आप विकिपीडिया के होम पेज पर जाना हैं।
- वह आप अपनी भाषा का चुनाव कर सकते है।
- सर्च बॉक्स में जिस भी विषय की जानकारी आपको चाहिए वो लिखकर सर्च कर सकते है।
- इस प्रकार आपके विषय से जुड़े आपकी चुनाव की गयी भाषा में लेख आपके सामने आ जायेंगे।
विकिपीडिया पर अकाउंट कैसे बनाये
- सबसे पहले विकिपीडिया की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये
- अब आप अपनी भाषा का चुनाव करे आप जिस भाषा में अपना खता बनाना चाहते है।
- ऊपर खता बनाये (create account ) का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करे।
- क्लिक करने के पश्चात फॉर्म खुल जायेगा जिसमे आपकी सामान्य जानकारी पूछी गयी होगी उस फॉर्म को अच्छे से पढ़ कर भर देना है।
- सारी जानकारी भरने के बाद अपना खता बनाये (create your account )पर क्लिक कर देना है
- ऐसे आपका अकाउंट विकिपीडिया पर बन जायेगा।
Wikipedia के कुछ रोचक तथ्य
- विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाला लेख स्टीव जॉब्स का है।
- विकिपीडिया की स्तापना फ्लोरिडा स्टेट में हुई थी।
- यहाँ होने वाली सभी गतिविधियाँ विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा नियंत्रित की जाती है।
- विकिपीडिया की वेबसाइट wikipedia.org है।
- नवम्बर 2021 की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक महीने 1.7 बिलियन इंटरनेट उपभोक्ता विकिपीडिया पर विजिट करते है।
- विकिपीडिया दुनिया में चर्चित एवं गैर लाभकारी वेबसाइट है।
- साल 2003 में न्यूपीडिया को खत्म कर दिया गया था और उसके लेख विकिपीडिया को भेज दिए थे।
- विकिपीडिया को ऐसे डिज़ाइन किया गया है की कोई भी व्यक्ति यहाँ एडिट कर सकता है।
- विकिपीडिया आज दुनियाभर में 10 top website में से एक है।
- प्रत्येक लेख में दी गयी जानकारी को सन्दर्भ के साथ प्रकाशित करना जरुरी हैं।
- विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा लेख लिखने वाले लोग संयुक्त राज्य अमेरिका से है।
- विकिपीडिया के लोकप्रिय पेज का नाम निर्विवाद नेता हैं। जिसको जनवरी 2023 तक 46.8 लोगो ने देखा है।
- जिस लेख पर हरे रंग का क्रॉस होता है उस लेख पर भरोसा किया जा सकता है। इसकी जानकारियों को ऐसे जगहों से लिया जाता है जो ज्यादा विश्वसनीय होती है।
- जिन पेज पर स्टार बना होता है उनकी गिनती विकिपीडिया के बढ़िया पेज में होती है।
- विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा लेख लिखने वाले व्यक्ति स्टीवन प्रुइट है। यह एक अमरीकी विकिपीडिया संपादक है।
इसपर भी गौर करें :- Google Mera Naam Kya Hai?
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
विकिपीडिया के फायदे
- आपको जानकारी इकट्ठा करने के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़ता।
- विकिपीडिया जानकारी प्राप्त करने के लिए बिलकुल मुफ्त प्लेटफार्म हैं।
- यहा आपको छोटी से छोटी जानकारी प्राप्त करने लिए लेख मिल जायेगा।
- यहाँ आप किसी भी भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
- विद्यार्थियों के लिए भी ये काफी फायदेमंद है यहां शिक्षा से संबंधित लेख भी प्रकाशित होते रहते है।
- विकिपीडिया पर दी गयी जानकारी यदि आपको अधूरी लगती है तो आप उसको एडिट करके पूरी भी कर सकते है।
विकिमिडिया द्वारा दी जाने वाली अन्य सेवाएं
- Wiktionary
यह एक ऑनलाइन शब्दकोश है जिसको विकिपीडिया की तरह आप और हम जैसे लोग मिलकर चलते है। इसमें दुनिया की सभी भाषाओं में मौजूद शब्दों को अंग्रेजी में परिभाषित करने के उद्देश्य से बनाया है। यहाँ आप दुनियाभर की विभिन्न भाषाओं के शब्दों और परिभाषाओं का अर्थ अंग्रेजी में जान सकते हो। इसके अलावा आप शब्द की उत्पत्ति, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, उच्चारण अनुवाद आदि जान सकते है।
- WIKISOURCES
यह एक डिजिटल ऑनलाइन ओपन लाइब्रेरी है। यह विभिन्न भाषाओ में कंटेंट उपलब्ध है जिनको आप बुक के रूप में सकते है।
- WIKIBOOK
यदि आप किताबें पढ़ने में अपनी रूचि रखते है तो आप यहा जाकर बड़ी आसानी से किताबें पढ़ सकते है विकिबुक मुफ्त किताबों का एक संग्रह है। फ़िलहाल यहा 3000 से ज्यादा किताबें उपलब्ध है। यदि आपके पास भी कोई किताब है तो आप भी विकिबुक पर जा कर अपनी किताब को प्रकाशित कर सकते है।
- WIKINEWS
विकिन्यूज़ दुनियाभर में आंदोलन का विश्वसनीय और निशुल्क स्त्रोत्र है जहा आप भी अपने द्वारा लिखी न्यूज़ को प्रकाशित भी कर सकते है। यह आप दुनिया की हलचल जान सकते है
- WIKIQUOTES
एक सुविचार में इतनी शक्ति होती है की वो आपकी पूरी ज़िंदगी बदल सकता है। यहा दार्शनिक, विशेषज्ञों, इतिहासकारो, लेखकों, वैज्ञानिको आदि के अनुभव और उनके ज्ञान के आधार पर कई बाते बताई गयी है इन्ही के विचारो का वर्णन wikiqrotes में है।
- WIKIVERSITY
यह एक लर्निंग प्लेटफार्म हैं जहा आप शुरू से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा बिल्कुल मुफ्त में प्राप्त कर सकते है। आप अपने विषय कक्षा और भाषा के अनुसार उपलब्ध सामग्री से पढ़ाई कर सकते है।
- WIKISPECIES
विकिस्पेसेस पर आप दुनियाभर में सभी प्रकार के जीवों की प्रजातियो की सम्पूर्ण जानकारी मुफ्त में प्राप्त कर सकते हो भूमि पर जीवन कई रूपों में पाया जाता है इस प्रकृति का सबसे उन्नत जीवन मनुष्य जीवन है यदि आप भी पृथ्वी पर मौजूद जीव जन्तुओ कीड़े मकोड़ों के बारे में जानने की जिज्ञासा रखते है तो आपको wikispecies से काफी सहायता मिल सकती है।
- MEDIAWIKI
यदि आप भी खुद का विकिपीडिया बनाना चाहते है तो यह आपके लिए काफी लाभप्रद है। Wikimedia एक सॉफ्टवेयर है जो सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। इसकी सहायता से कोई भी इच्छुक व्यक्ति यहां अपना wiki प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है।
- WIKITECH
यह प्लेटफार्म उन लोगो के लिए काफी फायदेमंद है जो विकिपीडिया और वेब डेवलपर के बारे जानकारी रखने में रूचि रखते है। इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को अपना विकिमीडिया डेवलपर अकाउंट बनाना होगा उसके बाद ही कोई व्यक्ति अपना योगदान देने के लिए स्वतंत्र होगा।और किसी पेज पर सम्पादित कर पायेगा। विकिमीडिया फाउंडेशन की तकनीकी जानकारी एवं जरुरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए इस प्लेटफार्म को बनाया गया है।
- META WIKI
मेटाविकि पर भविष्य में विकिमीडिया फाउंडेशन को किस परियोजना पर काम करना चाहिए, क्यों करना चाहिए, कैसे करना चाहिए इन सब मुद्दों पर चर्चा होती है यहा वर्तमान की परियोजना और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की जाती है जिन चर्चाओं में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।
Wikipedia Kya hai से सम्बंधित कुछ प्रश्न उत्तर
नहीं विकिपीडिया पर पेज बनाने के कोई पैसे नहीं लगते। विकिपीडिया की सभी सेवाएं निशुल्क है।
विकिपीडिया ऐप को आप अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
विकिपीडिया की आधिकारिक वेबसाइट wikipedia.org है।
विकिपीडिया पर कोई भी इच्छुक व्यक्ति लेख लिख सकता है।
विकिपीडिया एक निःशुल्क ज्ञान कोश है यानि एक एक इंटरनेट आधारिक मुफ्त ज्ञानकोश। जो विश्व भर के योगदानकर्ताओ द्वारा सम्पादित किया जा रहा है। यह एक बहुभाषी ज्ञानकोश है।