तो दोस्तों जैसा की आप सभी को पता होगा की देश में जल्द ही राष्ट्रपति यानि के रामनाथ कोविंद जी का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है और देश में राष्ट्रपति के चुनाव होने वाले हैं इसीलिए बहुत सी राजनितिक पार्टियों ने अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है, तो उन्ही उम्मीदवारों में से आज हम आपको Draupadi Murmu जी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। द्रौपदी मुर्मू जी भी राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से उम्मीदवार के तौर पर खड़ी हुई। हालही में में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू जी का नाम घोषित किया है। तो क्या आप जानते है की Draupadi Murmu कौन है ?अगर नहीं तो आप बिलकुल निश्चिन्त हो जाइये क्योंकि आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन्ही के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे जैसे की – द्रौपदी मुर्मू कौन है ? द्रौपदी मुर्मू जी का पूर्व जीवन आदि जैसी जानकारी
तो अगर आप भी द्रौपदी मुर्मू जी के बारे जानकारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए। हम आपको Draupadi Murmu जी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करने की कोशिश करेंगे।
इसको भी पढ़िए :- जानिए कौन हैं नूपुर शर्मा और क्यों किया पार्टी ने निलंबित
Article Contents
द्रौपदी मुर्मू कौन है ?
द्रौपदी मुर्मू जी का जन्म 20 जून 1958 में ओडिशा के एक छोटे से गांव बैदापोसी में हुआ था। इनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था। इसके पिता एवं इनके दादा जी दोनों ही गांव के ग्राम प्रधान थे। इनके पति के नाम श्याम चरण मुर्मू था। इन्होने अपनी स्नातक की डिग्री रमादेवी महिला कॉलेज से प्राप्त की है। द्रौपदी मुर्मू जी का नाता आदिवासी समाज से है। Draupadi Murmu जी भारतीय जनता पार्टी की एक मेंबर है। यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। यह झारखण्ड राज्य की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। और तो और यह झारखण्ड की पहली ऐसी महिला राज्यपाल है जिन्होंने अपने राज्यपाल के पद पर 5 साल यानि के 2015-2021 पूर्ण किये हैं। इनके राजनितिक जीवन की शुरुआत एक पार्षद के रूप में हुई थी यह 1997 में प्रथम बार पार्षद का चुनाव जीता था। उसके पश्चात ही इनको ST मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया गया।
इन्होने अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना किया है। इनकी शादी होने के पश्चात इनकी तीन संताने हुई जो की दो बेटे थे और एक बेटी जिनमे से उनके दोनों बेटों की मृत्यु हो गयी थी। इनके पति की भी मृत्यु हो चुकी है। जब ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल का संघठन हुआ था तब द्रौपदी मुर्मू को 6 मार्च 2000 को इनको परिवहन एवं वाणिज्य के मंत्री के पद पर इन्होने दो साल बिताये उसके पश्चात इन्होने मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास मंत्री के पद पर इन्होने दो साल बिताये। इससे पहले इन्होने सन 1979 में इन्होने विद्युत एवं सिंचाई विभाग में Junior Assistant के रूप में 4 साल तक कार्य किया है। उसके बाद इन्होने 1994 से लेकर 1997 यानि के तीन साल तक इन्होने शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। इनको 2007 में नीलकंठ पुरस्कार द्वारा भी सम्मानित किया गया था।
Draupadi Murmu के जीवन के कुछ मुख्य बिंदु
नाम | द्रौपदी मुर्मू |
पिता का नाम | बिरंची नारायण टुडू (पति की भी मृत्यु हो चुकी है) |
जन्म तिथि | 20 जून 1958 |
आयु | 64 वर्ष |
पति का नाम | श्याम चरण मुर्मू |
संतान | दो बेटे, एक बेटी (दोनों बेटों की मृत्यु हो चुकी है) |
जाति | आदिवासी |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
किस पद के उम्मीदवार चयन हुआ | राष्ट्रपति के उम्मीदवार पद के लिए |
कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव
राष्ट्रपति का चुनाव और चुनावों से अलग होता है। इस चुनाव में आम जनता मतदान नहीं कर सकती है। इस चुनाव में केवल लोकसभा और राज्यसभा के विधायक ही शामिल होते हैं। इस चुनाव में Single Vote Transfer system होता है। जिसका मतलब यह होता है की इस सिस्टम में वोटर की एक ही पसंद ही नहीं बल्कि उनकी दूसरी पसंद को भी चुना जा सकता है मतलब यह है की वोटर राष्ट्रपति के पद के लिए अपनी दो से तीन नाम लिखता है और जिसमे अगर उसकी पहली पसंद की वजह से चयन न हो पाए तो उसके बाकी नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इस चुनाव में विधायकों और सांसदों के वोट में अंतर होता है। और इसी तरह से होता है देश के राष्ट्रपति का चुनाव।
द्रौपदी मुर्मू से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
द्रौपदी मुर्मू जी का जन्म 20 जून 1958 में ओडिशा के एक छोटे से गांव बैदापोसी में हुआ था
द्रौपदी मुर्मू जी का नाम राष्ट्रपति के पद पर 21 जून को घोषित किया गया है
द्रौपदी मुर्मू जी देश के अगले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है और यह पहले झारखण्ड राज्य की 9वी राज्यपाल रह चुकी हैं। यह झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल भी है। यही नहीं बल्कि यह झारखण्ड राज्य के राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण करने वाली पहली व्यक्ति हैं।
द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर BJP (भारतीय जनता पार्टी) की तरफ से उम्मीदवार बनी हैं
राष्ट्रपति के चुनाव में आम जनता मतदान नहीं कर सकती हैं इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के विधायकों और सांसदों के द्वारा मतदान किया जाता है।