CNG का फुल फॉर्म क्या है – What is the full form of CNG?

आप सभी ने CNG के बारे में तो सुना ही होगा आजकल CNG से चलने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ गयी है। आजकल धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है।आजकल सरकार भी CNG गैस का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कर रही है। यह पेट्रोल डीजल और और बाकी उपयोग होने वाले गैस की तुलना में पर्यावरण को कम हानि पहुंचाता है।आपको तो पता ही है की CNG आजकल कितनी फेमस हो रही है। तो क्या आप यह जानते हो की CNG क्या होती है ? CNG का फुल फॉर्म क्या होता है ? अगर आपको नहीं पता तो इस लेख को ध्यान से पढ़िए क्योंकि आज हमने इस लेख में CNG की कुछ जानकारी लिखी हुई है तो कृपा करके इस लेख को ध्यान से पढ़े और CNG फुल फॉर्म जाने।

आरसीसी का फुल फॉर्म क्या है | RCC Meaning, Full Form in Hindi

CNG का फुल फॉर्म क्या है - What is the full form of CNG?
CNG का फुल फॉर्म क्या है – full form of CNG?

Article Contents

CNG की फुल फॉर्म | full form of CNG ?

CNG की Full Form – Compressed Natural Gas
CNG Full Form in Hindi – संपीडित प्राकृतिक गैस

CNG क्या है | CNG kya hai ?

CNG एक प्रकार का ईंधन है जो की कई जगहों पर काम आता है। जैसे की वाहनों में और घरेलु उपयोग में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। और CNG पेट्रोल और डीजल की तुलना में पर्यावरण को कम हानि पहुंचाता है। CNG गैस हवा से भी हलकी होती हैं। और अगर कभी CNG कभी लीक हो जाये तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं क्योंकि यह जल्द ही हवा में घुल जाती है और किसी भी प्रकार का नुक्सान नहीं होता है।

CNG Gas के फायदे

CNG गैस के बहुत से फायदे हैं जैसे की :-

  • CNG गैस वाले वाहन डीजल वाहनों की तुलना में शोर को 50 % तक कम करते हैं।
  • यह गैस पर्यावरण के अनुकूल होती है और यह पेट्रोल और डीजल के मुकाबले में कम हानिकारक गैस उत्पन्न करती है।
  • इस गैस का इस्तेमाल करना पेट्रोल और डीजल की तुलना में बहुत सस्ता होता है क्योंकि CNG प्रयोग करने वाली गाड़ी जहाँ 18KM / KG चलती है तो वही पेट्रोल से चलने वाली गाड़ी 10KM/L चलती है।
  • पेट्रोल और डीजल में अधिकतर मिलावट पाई जाती है जिसके कारन वह गाड़ी को नुक्सान पहुचाता है। वहीँ CNG गैस में मिलावट नहीं होती और इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट की संभावना नहीं होती।

सीएनजी के गुणधर्म

  1. बेस्वाद
  2. बेरंग
  3. बिना गंध
  4. गैर संक्षारक
  5. गैर-विषाक्त
  6. उच्च प्रज्वलन तापमान
  7. हवा की तुलना में 40% हल्का

Compressed Natural Gas से सम्बंधित प्रश्न

CNG कितने रुपये प्रति किलो है ?

CNG 73.61 रुपये प्रति किलो है।

किस शहर में सबसे ज्यादा CNG वाली गाड़ियां चलती हैं ?

दिल्ली में सबसे ज्यादा CNG से चलने वाली गाड़ियां चलती हैं।

CNG का मुख्या घटक कौनसा है ?

CNG का मुख्या घटक मीथेन है।

CNG गैस कहा बनती है ?

CNG प्राकृतिक रूप से जमीन में पाई जाती है जिसका मुख्या घटक मीथेन है मीथेन की 70-80 % होती है।

Leave a Comment

Join Telegram