What is RRB full form in Hindi, आरआरबी का फुल फॉर्म, RRB NTPC Full Form in Railway

वर्ष 2019 में RRB द्वारा जब NTPC एवं ग्रुप D के 1 लाख से अधिक पदों के लिए रिक्तियां निकली गयी थी तो पूरे देश से 2.4 करोड़ लगभग ढ़ाई करोड़) अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था जो की न्यूज़ में चर्चा का विषय बन गया था। अगर आप भी रेगुलर न्यूज़ को फॉलो करते है तो संभवत: आपने भी कभी न कभी RRB NTPC सुना होगा।

आज के इस लेख में हम आपको बताएँगे की आरआरबी का फुल फॉर्म क्या होता है (What is RRB full form in Hindi) और साथ ही साथ इसके लिए पात्रता, उम्र, आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारियाँ तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप न सिर्फ RRB NTPC Full Form in Railway से भली भांति परिचित होंगे बल्कि आपको इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जायेगी। तो इस लेख को अंत तक पढ़े।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारतीय अर्थव्यवस्था में रेलवे की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश की परिवहन व्यवस्था में भारतीय रेलवे का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। क्या आप जानत है भारत में कितने रेलमंडल है और भारत के सबसे बड़े 10 रेलवे स्टेशन कौनसे है

What is RRB full form in Hindi, आरआरबी का फुल फॉर्म, RRB NTPC Full Form in Railway
What is RRB & NTPC full form in Hindi,

आरआरबी का फुल फॉर्म- RRB full form in Hindi

RRB का फुल फॉर्म होता है Railway Recruitment Board जिसका हिंदी में अर्थ होता है रेलवे भर्ती बोर्ड। अब आप समझ गए होंगे की RRB का फुल फॉर्म क्या होता है

एनटीपीसी का फुल फॉर्म – NTPC full form in Hindi

आइये अब जानते है NTPC का फुल फॉर्म। NTPC का फुल फॉर्म होता है Non-Technical Popular Categories जिसका हिंदी में अर्थ होता है गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ। NTPC RRB के द्वारा करवाया जाने वाला एक एग्जाम है जिसके द्वारा रेलवे के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जाती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

RRB (Railway Recruitment Board) मुख्य तथ्य

RRB (Railway Recruitment Board) से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य निम्न है।

नाम RRB
फुल फॉर्म Railway Recruitment Board
अधीन निकाय रेलवे मंत्रालय
स्थापना वर्ष 1942
पूर्व नाम रेलवे सेवा आयोग (Railway Service Commission)
नाम बदलाव वर्ष वर्ष 1985
वर्तमान नाम रेलवे भर्ती बोर्ड RRB (Railway Recruitment Board)
कार्य रेलवे के विभिन विभागों में भर्ती करवाना
फुल फॉर्म NTPC गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ (Non-Technical Popular Categories)
भर्ती का आधार एग्जाम के आधार पर (टाइपिंग भी कुछ-कुछ पदों में)
कौन आवेदन कर सकता है संपूर्ण भारत के पात्र अभ्यर्थी
आधिकारिक वेबसाइट RRB RRCB, New Delhi (अलग-अलग RRB की अलग-अलग है)
RRB full form

NTPC क्या है?

NTPC जैसे की हमने आपको बताया की इसकी फुल फॉर्म होती है Non-Technical Popular Categries है। यह RRB (Railway Recruitment Board) द्वारा गैर-तकनीकी पदों के लिए निकाली जाने वाली भर्ती है जिससे की रेलवे भर्ती बोर्ड भारतीय रेलवे के कर्मचारियों की भर्ती करता है।

नोट :- NTPC की मुख्य फुल फॉर्म होती है National Thermal Power Corporation जिसका हिंदी में अर्थ होता है राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम है जो की भारत सरकार की द्वारा Companies Act 1956 द्वारा स्थापित की गयी। यह एक सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी है जो की विद्युत के क्षेत्र में कार्य करती है।

आप इन दोनों फॉर्म को लेके कंफ्यूज न हो क्यूंकि जब भी NTPC का नाम RRB के साथ लिया जाता है तो इसका अर्थ Non-Technical Popular Categries होता है जिसका अर्थ गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ होता है।

RRB क्या है कार्य

RRB भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत काम करने करने वाला निकाय है जिसका मुख्य कार्य भारतीय रेलवे हेतु ग्रुप C, ग्रुप D एवं NTPC के कर्मियों की भर्ती करवाना है।

इसकी स्थापना वर्ष 1942 में की गयी थी तब इसका नाम रेलवे सेवा आयोग था परन्तु वर्ष 1985 में इसका नाम बदलकर रेलवे भर्ती बोर्ड कर दिया गया।

यह भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे भर्ती नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत कार्य करता है। भारत में वर्तमान में 21 RRB (Railway Recruitment Board) है जो की अलग-अलग क्षेत्रों की सुविधा के हिसाब से बांटे गए हैं। RRB (Railway Recruitment Board) का मुख्यालय दिल्ली में है।

RRB (Railway Recruitment Board) का मुख्य कार्य भारतीय रेलवे के लिए विभिन विभागों में कार्मिकों की भर्ती करवाना है। RRB रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन पदों जैसे की सहायक लोको पायलट, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी, ग्रुप C, ग्रुप D तथा भारतीय रेलवे बोर्ड के अन्य विभागों के लिए भर्ती करने का कार्य करता है।

भारतीय रेल देश में विभिन भूभागों से होकर गुजरती है ऐसे में भारतीय रेल देश में हजारों पुलों से होकर गुजरती है। परन्तु क्या आप जानते है की भारत का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज कौन सा है ?

RRB NTPC से सम्बंधित कुछ प्रश्न उत्तर

RRB की फुल फॉर्म क्या है ?

RRB की फुल फॉर्म Railway Recruitment Board है।

NTPC की फुल फॉर्म क्या है ?

NTPC की फुल फॉर्म Non-Technical Popular Categories है।

RRB की स्थापना कब हुई थी

आरआरबी की स्थापना 1942 में हुई थी।

रेलवे बोर्ड का पुराना नाम क्या है ?

रेलवे भर्ती बोर्ड का पुराना नाम रेलवे सेवा आयोग था।

Leave a Comment