कहा जाता है युवा ही किसी देश का भविष्य होते है। भारत को युवाओ का देश भी कहा जाता है ऐसे में देश के भविष्य को तय करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

भारत की 50 फीसदी से भी अधिक आबादी युवाओं की है ऐसे में युवाओं के भविष्य पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है।

देश की प्रगति एवं समृद्धि में युवाओं को महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जाता है।

भारत के महान आध्यात्मिक गुरु एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रतिवर्ष युवा दिवस का आयोजन किया जाता है।

भारत को प्रायः युवाओ का देश कहा जाता है। देश में 66 फीसदी से अधिक आबादी 35 वर्ग की आयु सीमा में आती है एवं देश की आबादी की औसत आयु 29 वर्ष है।

भारत की युवा आबादी सम्पूर्ण विश्व की युवा आबादी की 1/5 भाग है जो की देश की सबसे युवा देशो में शुमार करते है।

देश के भविष्य को तय करने में किसी भी देश की युवा आबादी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है चूँकि जोश एवं उत्साह से भरे युवा नवीन विचारों से लबरेज होते है

National Youth Day प्रतिवर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन भारत के महान आध्यात्मिक गुरु एवं युवा जागरण के प्रेरणाकर्ता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर किया जाता है।

भारत के निर्माण में युवाओ की भूमिका के महत्व को स्वीकार करते हुए भारत सरकार द्वारा भी वर्ष 1984 से प्रतिवर्ष युवा दिवस मनाने की घोषणा की गयी थी।