Summer Holiday Destination: गर्मियों में घूमने के लिए भारत के 10 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन। आप भी बना सकते हैं यहां ट्रिप का प्लान।
गर्मियों के मौसम में हम अक्सर यह सोचते हैं की काश हम कोई हिल स्टेशन में होते तो गर्मी से छुटकारा मिलता।
1. मनाली: मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी की दूरी पर स्थित है।सर्दियों में मनाली का तापमान 0 ° से नीचे पहुँच जाता है।
2. शिमला: शिमला उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह शहर अपने प्राकृतिक वातावरण के कारण हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।
3. दार्जिलिंग: दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दार्जीलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कहते हैं की यहां की चाय की बात ही कुछ और है।
4. ऊटी: ऊटी भारत के दक्षिणी भाग में मौजूद है। ऊटी अपने प्राकृतिक दृश्य और चाय के बागानों के कारण दुनिया भर में मशहूर है। ऊटी समुद्र तल से लगभग 2,240 मीटर की उचाई पर स्थित है।
5. गंगटोक: सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही मनमोहक शहर है। यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर दुरी की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ियों की ढलान पर दोनों ओर आकर्षक इमारतें दिखाई देती हैं।
6. तवांग: भारत के उत्तर पूर्व में स्थित तवांग, अरुणांचल प्रदेश का एक छोटा और खुबसूरत सा शहर है। तवांग भारत के सबसे खुबसूरत पर्यटक स्थलो में गिना जाता है।
7. डलहौजी: डलहौजी, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक खूबसूरत पर्वतीय हिल स्टेशन, पाँच पहाड़ियों पर स्थित है। गर्मियों के समय, डलहौजी का तापमान 15°C से 30°C तक होता है।
8. मुन्नार: यह भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थानों में गिना जाता है। यहां आप कार्मेलगिरी हाथी पार्क में हाथियों को देख सकते हैं और माउंटेन बाइकिंग के लिए भी जा सकते हैं।
9. शिलांग: शिलांग देवदार के पेड़ों, शानदार पहाड़ियों और साहसिक गतिविधियों के साथ, भारत का गर्म मौसम आपकी यात्रा को नया बनाता है।
10. माउंट आबू: माउंट आबू भारतीय राज्य राजस्थान का एक हिल स्टेशन है, जो अपने शांत और हरे भरे वातावरण के कारण गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है।