गांव की नयी राशन कार्ड लिस्ट हुई जारी, अपने गांव की लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम। क्या करना होगा, यह भी जानें।

खाद्य विभाग ने गांव के अनुसार नई राशन कार्ड लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पात्र नए आवेदक का नाम शामिल किया गया है और अपात्र कुछ लोगों का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है।

अपने गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके बाद लिस्ट देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा।

इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे राशन कार्ड की वेबसाइट में जा सकेंगे।

स्क्रीन पर आपको अलग–अलग सर्विस का विकल्प दिखाई देगा। हमें गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें।

इसके बाद भारत के सभी राज्यों की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य का स्टेट पोर्टल खुल जायेगा।

जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर ग्रामीण (Rural) एवं शहरी (Urban) का विकल्प दिखाई देगा। ग्रामीण राशन कार्ड सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगी।

ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत जितने भी गांव होंगे, उन सभी गांव की लिस्ट दिखाई देगी। जैसे ही अपने गांव का नाम सेलेक्ट करेंगे, उस गांव के सभी राशन कार्ड धारकों का नाम खुल जायेगा।