Rajasthan Ration Card: ऐसे चेक करें राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम। यहाँ हमने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बतायी है। 

कम कीमत में राशन प्रदान करने के लिए हितग्राहियों को राशन कार्ड जारी किये जाते है। लेकिन अधिकांश लोगों नहीं मालूम होता कि उनके गांव या ग्राम पंचायत में कितने लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट में है।

हम स्टेप by स्टेप आसान तरीके से बता रहे है कि राजस्थान के राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें ? यहाँ बताये गए जानकारी को आप ध्यान से पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं।

1. food.raj.nic.in वेबसाइट को ओपन करें: राजस्थान राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले food.raj.nic.in सर्च करें। 

2. राशन कार्ड विकल्प को चुनें: हमें राशन कार्ड में अपना नाम चेक करना है, इसलिए मेनू में राशन कार्ड विकल्प को चुनें। इसके बाद जिले वार राशन कार्ड विवरण को सेलेक्ट करना है।

3. अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें: अगले स्टेप में स्क्रीन पर आपको राजस्थान के सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने जिले का नाम खोजना है।

4. अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें: अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

5. अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

6. अपने गांव का नाम सेलेक्ट करें: अपने ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत जितने भी गांव आते है उसकी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें अपने गांव का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है। 

7. अपने गांव का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस गांव में जितने भी राशन की दुकान है उसकी लिस्ट दिखाई देगी। जिस दुकान से राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था उसका नाम सेलेक्ट करना है।

8. राजस्थान राशन कार्ड में नाम देखें: जैसे आप राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर आपको सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट दिखाई देगा। आप इसमें अपना नाम देख सकते हैं।