राजस्थान ने सरकारी कर्मचारियों को उनके वेतन भुगतान स्लिप को देखने व अन्य सभी सरकारी कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से पूरे करने के लिए पे-मैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल-2022 को लॉच किया है।

यह पोर्टल कर्मचारियों के वित्तीय बिल तैयार करने व उनके रिकॉर्ड को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया एक सिस्टम है।

जिसकेअंतर्गत पोर्टल पर पंजीकृत कर्मचारी एक ही जगह अपने DA एरियर, बोनस एरियर, रिटायरमेंट बिल, छुट्टी के लिए अर्जी, पेंशन आदि सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

पोर्टल पर राज्य के कर्मचारी अपने बिल पेमेंट की स्लिप देखने के साथ-साथ डीए एरियर, बोनस एरियर, रिटायरमेंट बिल, छुट्टी के लिए अर्जी, पेंशन से जुड़ी जानकारी आसानी से देख सकेंगे।

एचओडी रजिस्ट्रेशन, GA 55 एनरोलमेंट डिटेल्स व बैंक रजिस्ट्रेशन की सेवा भी नागरिकों को पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है।

पंचायती क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए भी Pre Payment Manager की सुविधा राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई है।

आवेदक को सबसे पहले राजस्थान वित्त विभाग की paymanager.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। यहाँ होम पेज पर आपको PayManager लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।