क्वाड (QUAD) एक अंतर्राष्ट्रीय “अनौपचारिक बहुपक्षीय समूह” है जिसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका एवं जापान के द्वारा गठित किया गया है। क्वाड (QUAD) का पूरा नाम

क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग (Quadrilateral Security Dialogue) है जो की सम्बंधित चार देशो के मध्य एक सुरक्षा समूह है।

क्वाड (QUAD) समूह की स्थापना हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के साझा हितों एवं निर्बाध समुद्री व्यापार को सुनिश्चित करने हेतु की गयी है।

क्वाड (QUAD) समूह का गठन मुख्यत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में चीन की बढ़ती हुयी गतिविधियों के मद्देनज़र किया गया है। हाल के वर्षो में दुनिया के विभिन छोटे देशो को अपने

कर्ज के जाल में फॅसाने के अतिरिक्त चीन, दक्षिणी चीन सागर में भी अपने पड़ोसी देशो को धौंस दिखाता रहता है। इसके अतिरिक्त चीन आये दिन अपने सभी पड़ोसी देशो के साथ भी सीमा विवाद को लेकर उलझा रहता है।

इन सभी हरकतों के पश्चात अब चीन की नजर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभुत्व जमाने की है जिससे की वह विश्व की महाशक्ति के रूप में स्थापित हो सके।

चीन की विस्तारवादी नीति पर अंकुश लगाने एवं हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को किसी भी देश विशेष के प्रभुत्व से मुक्त रखने हेतु ही क्वाड (QUAD) समूह का गठन किया गया है।

क्वाड (QUAD) समूह के गठन की शुरुआत वर्ष 2004 की हिंद महासागर में विनाशकारी सुनामी एवं भूकंप के पश्चात हुयी थी। 2004 की हिन्द महासागर की सुनामी के दौरान

क्वाड (QUAD) समूह के चारों देशों -भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय सहायता पहुँचाने हेतु सामूहिक प्रयास किए गए थे

जिसके दौरान इस समूह के गठन का विचार उत्पन हुआ। हालांकि औपचारिक रूप से क्वाड (QUAD) के गठन का प्रथम प्रस्ताव वर्ष 2007 में तत्कालीन जापान के प्रधानमन्त्री शिंजो आबे के द्वारा रखा गया था।