पीएम स्वामित्व योजना: क्या है प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, क्या मिलते हैं लाभ और क्या है पात्रता? यहां जानें सबकुछ।

पीएम स्वामित्व योजना 2022 की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गयी है। 24 अप्रैल 2020 को पीएम स्वामित्व योजना 2022 की घोषणा की गयी है।

इस वर्ष भी अक्टूबर में स्वामित्व योजना की शुरुआत करते हुए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को ग्रामीण स्वामित्व योजना से जोड़ा गया है।

जिसमे सभी उम्मीदवार अपना भूमि विवरण देख सकते हैं। इस पोर्टल को पंचायती राज्य मंत्रालय द्वारा संचालित किया जायेगा।

पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले 100000 एक लाख उम्मीदवारों को मालिकाना हक़ देने का फैसला लिया गया है।

स्वामित्व योजना में ड्रोन के माध्यम से सारे भूमि के विवरण का मुहैया कराया जायेगा। पीएम स्वामित्व योजना 2022 के माध्यम से लोगों की संपत्ति का डिजिटल ब्यौरा रखा जायेगा।

सबसे पहले उम्मीदवार ई-ग्राम स्वराज की आधिकारिक वेबसाइट egaramswaraj.gov.in पर जाएँ। पूछी गयी जानकारी भरने के बाद ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा होगा।