Some Beautiful Places Near Shimla: शिमला के पास इन 5 जगहों पर है प्रकृति मेहरबान। खूबसूरती ऐसी कि एकटक देखता रह जाए इंसान।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के रूप में मशहूर शिमला पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह खूबसूरत जगह पर्यटकों को लैंडस्केप से लेकर एडवेंचर एक्टिविटीज तक हर चीज से रूबरू कराती है।

शिमला जितना खूबसूरत है, उसके आसपास उतनी ही खूबसूरत जगहें हैं। इतनी मजेदार जगह आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।

1. मशोबरा: अगर आप कम भीड़-भाड़ वाली जगह पर हरी-भरी हरियाली के बीच कुछ समय शांति से बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए मशोबरा मजेदार छुट्टी बिताने के लिए बेस्ट है।

2. नारकंडा: 9000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सेब के खूबसूरत बागों के लिए पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। शिमला से नारकंडा की दूरी 60 किमी है।

3. सोलन: सोलन को लोग ज्यादा जानते नहीं हैं, जिसे वजह से यहां भीड़-भाड़ कम देखने को मिलती है। शांति से कुछ समय बिताने के लिए ये जगह घूमने के लिए बेस्ट है।

4. कसौली: कसौली भी एक पहाड़ी शहर है, जो अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। कसौली चडीगढ़ से 65 किमी दूर है। शिमला से कसौली की दूरी 72 किमी है। 

5. शोझा: शोझा एक छोटा गांव है, जो जंगल और शांत वातावरण के बीच स्थित है। बंजर घाटी के बीच स्थित इस गांव में लकड़ी से बने कई मंदिर हैं। शिमला से शोझा की दूरी 57 किमी है।