करवा चौथ त्यौहार सभी सुहागिनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसको भारत के साथ साथ और भी कई देशों में मनाया जाता है।

लेकिन जिन लोगो की नई नई शादी हुई है उन लोगो को भी करवा चौथ का बेसब्री से इंतज़ार होगा लेकिन उनके मन में एक प्रश्न जरूर होगा की पहला करवा चौथ कैसे मनाये।

इस दिन सभी शादीशुदा महिलायें अपने पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। ताकि सभी महिलायें हमेशा सुहागन रह सके। इस त्यौहार का सभी महिलायें बड़े ही बेसब्री से इंतज़ार करती है।

जिस दिन भी करवा चौथ का त्यौहार होगा उस दिन आपको अपने पति की लम्बी आयु और अपने हमेशा सुहागन रहने के लिए व्रत रखना होगा। क्योंकि इस दिन सभी महिलाओं का व्रत रखना अनिवार्य होता है। 

जिस दिन करवा चौथ है उस दिन सभी महिलाओं को 16 श्रृंगार करना होता है। इसकी तैयारी आपको पहले से ही कर लेनी होगी यानि के सुबह ही इसकी तैयारी कर ले।