नेशनल एजुकेशन पालिसी योजना 2022: New Education Policy, नई शिक्षा नीति। जानें क्या है 5+3+3+4 पॉलिसी।

इस नई शिक्षा नीति या नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (National Education Policy 2022) की शुरुआत इसरो के प्रमुख डॉक्टर कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में  किया गया है।

कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है जिससे आने वाले समय में इस पालिसी के माध्यम से स्कूल से कॉलेज स्तर शिक्षा प्रणाली में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे जो आजतक नहीं देखने को मिले हैं।

नेशनल एजुकेशन पालिसी के अनुसार 2030 तक स्कूली शिक्षा में 100% जी ई आर के साथ पूर्व विद्यालय से माध्यमिक विद्यालय तक शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाएगा।

हम जानते हैं की पहले 10+2 का पैटर्न फॉलो किया जाता था लेकिन अब नई शिक्षा नीति के अनुसार 5+3+3+4 का पैटर्न फॉलो किया जाएगा।

इस नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र में शामिल किया गया था।

अंत में, कुछ क्षमताओं का विकास जो छात्रों की बेहतरी के लिए आवश्यक हैं जैसे फिटनेस, अच्छा स्वास्थ्य, मनो-सामाजिक कल्याण, बेहतर नैतिक मूल्यों की नींव आदि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए भी यह जरूरी है।