भारत देश में हिन्दुओं के बहुत से तीर्थ स्थान व स्थान है जिनको बहुत मान्यता प्राप्त है। हिन्दुओ में बहुत सी यात्राएं भी होती है जिनमे से सबसे प्रमुख चार धाम यात्रा को माना गया है।

माना यह जाता है की जो भी व्यक्ति चार धाम यात्रा पूर्ण कर लेता है उसके सभी पाप खतम हो जाते है और उस व्यक्ति को मुक्ति मिलती है और उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है।

भारत के इन चार धामों की यात्रा हर एक हिन्दू करना चाहता है। बहुत से लोग इस यात्रा को पूर्ण भी कर लेते है। इन चार धामों का नाम कुछ इस प्रकार 1. बद्रीनाथ 2. द्वारका 3. जगन्नाथ पूरी 4. रामेश्वरम

बद्रीनाथ धाम भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यह मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। इस स्थान को काफी पवित्र स्थान माना जाता है। यह मंदिर भगवान श्री विष्णु जी को समर्पित है।

1. बद्रीनाथ

द्वारका नगरी भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। यह गुजरात राज्य के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित है। यह स्थान भी काफी पवित्र स्थान माना जाता है। यह भी भारत के प्रमुख चार धामों में से एक है।

2. द्वारका

जगन्नाथ पूरी भारत के ओडिसा राज्य में स्थित है। यह मंदिर ओडिसा के तटवर्ती शहर में स्थित है। इस जगह को भी भारत की सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना गया है।

3. जगन्नाथा पूरी

रामेश्वरम भारत के तमिल नाडु राज्य में स्थित एक पवित्र स्थान है। यह तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिलें में स्थित है। इसको भी भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है।

4. रामेश्वरम