भारत की सरगम कौशल ने Mrs World 2022 (मिसेज वर्ल्ड 2022) का ताज अपने नाम करके पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है।

भारत के पास आखिरकार 21 साल बाद यह खिताब आ ही गया है। इस से पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने यह खिताब जीतकर मिसेज वर्ल्ड 2001 का ताज अपने नाम किया था।

एक बार फिर से भारत ने पूरी दुनिया को अपना जलव दिखा दिया है। इस बार यह इवेंट लास वेगास, यू.एस.ए में आयोजित किया गया था।

सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं, इनकी उम्र 32 वर्ष है और इन्होने इंग्लिश लिट्रेचर पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इनका जन्म 17 सितंबर 1990 को हुआ था।

इनके पिता का नाम जीएस कौशल और माता का नाम रीमा खजुरिया है, इनका एक छोटा भाई है जिसका नाम मंथन कौशल है। Sargam Koushal विशाखापत्तनम में बतौर टीचर काम भी कर चुकी है।

सरगम को मॉडलिंग का बहुत शौक था इसलिए इसलिए इन्होने ये मॉडलिंग भी करती थीं। इनके पिता बैंक ऑफ़ इंडिया में चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हैं और इनके पति भारतीय नौसेना में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

लास वेगास में आयोजित हुए ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ पीजेंट में Sargam Koushal ने 63 देशों से आयी खूबसूरत महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए इस ख़िताब को अपने नाम किया है।

सरगम कौशल ने क्राउनिंग मोमेंट की एकक झलक शेयर करते हुए यह लिखा,  इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ चुका है।