MP Land Record Khasra Khatauni नाम अनुसार चेक कैसे करें इसके प्रोसेस के बारे में हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं।

MP Land Record खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक करने के लिए आपको सबसे पहले एमपी लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी की आधिकारिक वेबसाइट landrecords.mp.gov.in पर जाना होगा।

होम पेज खुलने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक मैप दिखाई देगा आपको मैप में अपनी आवश्यकता अनुसार संबंधित जिले का चयन करना होगा।

जिले का चुनाव करने के बाद आपकी स्क्रीन पर भू अभिलेख का पेज खुल जायेगा। अब आपको इसमें लिखे सभी विकल्पों को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा और अच्छे से पढ़ने के बाद ही आप इन विकल्पों का चयन करें । 

अब आपको जिले के विकल्प पर क्लिक करना होगा क्लिक करते ही आपके सामने जिलों की सूची खुल जाएगी यहाँ आपको अपने जिले का चयन करना होगा। 

जिला चुनने का बाद अपनी तहसील पर क्लिक करें क्लिक करते ही तहसील की सूची खुल जाएगी अब आपको अपनी तहसील का चयन करना होगा।

इसके बाद आपको गॉंव के विकल्प पर क्लिक करें क्लिक करते ही गॉंव की सूची खुल जाएगी इसमें अपने गॉंव का चयन करें।    

क्योंकि आप नाम के अनुसार लैंड रिकॉर्ड देखना चाहते हैं तो आपको यहाँ भू स्वामी पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही भू स्वामी के नाम की सूची खुल जायेगीं इसमें अपने नाम का चयन करें।

अब आपको विवरण देखें पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार यह प्रक्रिया समाप्त होते ही आप MP Land Record खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक पर पाएंगे।