पंचवर्षीय योजना क्या है: जानिए क्या है भारत की Panchwarsiya Yojana और इसके बारे में पूरी जानकारी डिटेल में।

जैसा की आप सब जानते होंगे केंद्र सरकार द्वारा हर 5 वर्ष में लोगो के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए इस योजना की शुरुवात की जाती है।

योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 12वी पंचवर्षीय योजना जारी है। 1951 में भारत में पहली पंचवर्षीय योजना शुरू की गई थी और 2017 में 12वी अंतिम पंचवर्षीय परियोजना हुई।

पहले इन योजनाओं को योजना आयोग संभालता था, लेकिन अब इसे नीति आयोग द्वारा इसका कार्य भार संभाला जायेगा।

यह योजनाएं काफी हद तक सफल साबित हुई हैं। इससे देश में रहने वाले नागरिक आत्मनिर्भर बनाये गए और देश में हो रही योजनाओं से अवगत हुए हैं।

आपको बता दें कि देश में पहली पंचवर्षीय योजना देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा शुरू की गयी। यह 8 दिसंबर 1951 को संसद में नेहरू जी द्वारा प्रस्तुत की गयी।

इसके साथ-साथ बाँध,भाखडा नांगल बांध और हीराकुंड बांध बनाने व सिंचाई को भी महत्तवपूर्ण उद्देश्य में जोड़ा गया। सरकार द्वारा इसका लक्ष्य 2.1% रखा गया लेकिन इसकी वृद्धि 3.6% हुई।