ईसाई धर्म के प्रवर्तक एवं परमपिता पमेश्वर के पुत्र के रूप में मानवता का संदेश फैलाने वाले Jesus Christ का जन्मदिवस प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

ईसा मसीह के जन्मदिवस 25 दिसंबर के मौके पर ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस डे (Christmas Day) का आयोजन किया जाता है।

ईसा मसीह, ईसाई धर्म के संस्थापक के रूप में सम्पूर्ण विश्व में पूजनीय है एवं क्रिश्चियन लोग उन्हें परमपिता परमेश्वर के पवित्र पुत्र के रूप में पूजा करते है।

अपने अल्प जीवनकाल में ही सम्पूर्ण मानव जाति के लिए मानवता का संदेश फैलाने वाले Jesus Christ ने जगह-जगह घूमकर लोगों को साधारण भाषा में उपदेश दिए थे।

परमेश्वर पुत्र के रूप में ईसा मसीह द्वारा सम्पूर्ण मानवता की भलाई के लिए अनेक उपदेश दिए गए एवं ईसाई धर्म की स्थापना की गयी। अपने जीवनकाल में उन्होंने आम जनता को साधारण भाषा में मानवता का संदेश दिया

ईसा मसीह को इब्रानी भाषा में यीशू या येशुआ भी कहा जाता है जो की अंग्रेजी भाषा में जेशुआ तथा अपभ्रंश के कारण जीसस हो गया जिसके पश्चात ईसा मसीह को Jesus Christ के नाम से भी पुकारा जाने लगा।

ईसा मसीह का जन्म चौथी से छठी ई.पू. में फिलिस्तीन के शहर बेथलेहेम में हुआ था। इनकी माता का नाम मरियम एवं पिता का नाम युसूफ था।

ईसा मसीह का जन्म होने के पश्चात उनके माता-पिता द्वारा बेथलेहेम के अत्याचारी राजा हेरोद से ईसा मसीह को बचाने के लिए मिस्र देश में प्रवास किया गया।